राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद NCERT Solutions for Class 10 Hindi Chapter 2 with Answers free PDF Download

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij-2 with Answers

CBSE Solutions Class 10 Hindi राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

Page No. 14

प्रश्न अभ्यास

Q1. परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए?

Answer:

  1. हमें तो यह असाधारण शिव धुनष साधारण धनुष की भाँति लगा।
  2. श्री राम को तो ये धनुष, नए धनुष के समान लगा।
  3. श्री राम ने इसे तोड़ा नहीं बस उनके छूते ही धनुष स्वत: टूट गया।
  4. इस धनुष को तोड़ते हुए उन्होंने किसी लाभ व हानि के विषय में नहीं सोचा था।
  5. उन्होंने ऐसे अनेक धनुषों को बालपन में यूँ ही तोड़ दिया था। इसलिए यही सोचकर उनसे यह कार्य हो गया।

Q2. परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की जो प्रतिक्रियाएँ हुईं उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषताएँ अपने शब्दों में लिखिए।

Answer: राम बहुत शांत और धैर्यवान हैं| परशुराम के क्रोध करने पर राम विनम्रता के साथ कहते हैं कि धनुष तोड़ने वाला कोई उनका दास ही होगा| वे मृदुभाषी होने का परिचय देते हुए अपनी मधुर वाणी से परशुराम के क्रोध को शांत करने का प्रयास करते हैं| अंत में आँखों से संकेत कर लक्ष्मण को शांत रहने को कहते हैं|
दूसरी ओर लक्ष्मण का स्वभाव उग्र है| वह व्यंग्य करते हुए परशुराम को इतनी छोटी सी बात पर हंगामा नहीं करने के लिए कहते हैं| वे परशुराम के क्रोध की चिंता किये बिना अपशब्दों को प्रयोग ना करने को कहते हैं| वह उनके क्रोध को अन्याय समझते हैं इसीलिए पुरजोर विरोध करते हैं|

Q3. लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का जो अंश आपको सबसे अच्छा लगा उसे अपने शब्दों में संवाद शैली में लिखिए।

Answer: मुझे लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का यह अंश “तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। बार-बार मोहि लागि बोलावा” विशेष रूप से अच्छा लगा। यह अंश संवाद-शैली में निम्नलिखित है-

परशुराम अपनी वीरता की डींग हाँकते हुए लक्ष्मण को डराने के लिए बार-बार फरसा दिखा रहे हैं।
लक्ष्मण व्यंग्य-वाणी में परशुराम से कहते हैंलक्ष्मण-आप तो बार-बार मेरे लिए काल (मौत) को बुलाए जा रहे हैं।
परशुराम-तुम जैसे धृष्ट बालक के लिए यही उचित है।
लक्ष्मण-काल कोई आपका नौकर है जो आपके बुलाने से भागा-भागा चला आएगा।

Q4. परशुराम ने अपने विषय में सभा में क्या-क्या कहा, निम्न पद्यांश के आधार पर लिखिए –

बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही||
भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही||
सहसबाहुभुज छेदनिहारा। परसु बिलोकु महीपकुमारा||
मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर।
गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर||

Answer: परशुराम ने अपने विषय में चौपाई में कहा- मैं, बाल ब्रह्मचारी और स्वभाव से प्रचंड क्रोधी हूँ। मैं क्षत्रिय कुल का विश्व प्रसिद्ध घोर शत्रु हूँ। मैंने अपने भुजबल से अनेक बार पृथ्वी को राजाओं से रहित कर दिया है। मैंने अनेक बार पृथ्वी को जीतकर उसे ब्राह्मणों को दान में दे डाला। मेरा फरसा बड़ा भयानक है। अतः हे राजकुमार (लक्ष्मण)! सहस्र भुजाओं को काटने वाले मेरे इस फरसे को देख। मेरा फरसा बहुत ही भयानक है। हे राजकुमार लक्ष्मण! तू मुझसे भिड़कर अपने माता-पिता को चिंता में मत डाल! अर्थात् अपनी मृत्यु को बुलावा मत दे क्योंकि मेरा यह भयंकर फरसा गर्भों में पल रहेशिशुओं तक का नाश कर चुका है।

Q5. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताई?

Answer: लक्ष्मण ने किसी भी वीर योद्धा की विशेषताओं के बारे में कहा था कि वे व्यर्थ ही अपनी वीरता की डींगें नहीं हाँकते बल्कि युद्ध भूमि में युद्ध करते हैं। अपने अस्त्र–शस्त्रों से वीरता के जोहर दिखाते हैं। शत्रु को सामने पाकर जो अपने प्रताप की बातें करते हैं, वे तो कायर होते हैं।

Q6. साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है। इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

Answer: साहस और शक्ति द्वारा हम अनेक काम पूरा कर सकते हैं| हालांकि इसमें अगर विनम्रता भी जुड़ जाए तो बेहद कारगर साबित होता है| विनम्रता हमें संयमित बनाती है जिससे व्यक्ति को आंतरिक ख़ुशी मिलती है| विनम्रता के भाव से विपक्षी भी उस व्यक्ति का आदर करते हैं| यह व्यक्ति कार्य को और सुगम बनती है|

Q7. भाव स्पष्ट कीजिए –

(क) बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महाभट मानी||
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू||
(ख) इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं||
देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना||
(ग) गाधिसू नु कह हृदय हसि मुनिहि हरियरे सूझ।
अयमय खाँड़ न ऊखमय अजहुँ न बूझ अबूझ||

Answer: कवि कहना चाहता है कि राधिका की सुंदरता और उज्ज्वलता अपरंपार है। स्वयं चाँद भी उसके सामने इतना तुच्छ और छोटा है कि वह उसकी परछाईं-सा है। इसमें व्यतिरेक अलंकार है। व्यतिरेक में उपमान को उपमेय के सामने बहुत हीन और तुच्छ दिखाया जाता है।

Q8. पाठ के आधार पर तुलसी के भाषा सौंदर्य पर दस पंक्तियाँ लिखिए।

Answer: तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस अवधी भाषा में लिखी गई है। यह काव्यांश रामचरितमानस के बालकांड से ली गई है। इसमें अवधी भाषा का शुद्ध रुप में प्रयोग देखने को मिलता है। तुलसीदास ने इसमें दोहा, छंद, चौपाई का बहुत ही सुंदर प्रयोग किया है। जिसके कारण काव्य के सौंदर्य तथा आनंद में वृद्धि हुई है और भाषा में लयबद्धता बनी रही है। तुलसीदास जी ने अलंकारो के सटीक प्रयोग से इसकी भाषा को और भी सुंदर व संगीतात्मक बना दिया है। इसकी भाषा में अनुप्रास अलंकार, रुपक अलंकार, उत्प्रेक्षा अलंकार, व पुनरुक्ति अलंकार की अधिकता मिलती है। इस काव्याँश की भाषा में व्यंग्यात्मकता का सुंदर संयोजन हुआ है।

Q9. इस पूरे प्रसंग में व्यंग्य का अनूठा सौंदर्य है। उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।

Answer: इस पूरे प्रसंग में व्यंग्य का अनूठा सौंदर्य समाया हुआ है। लक्ष्मण तो मानो परशुराम पर व्यंग्य की प्रतीक्षा में रहते हैं। वे व्यंग्य का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। उनके व्यंग्य में कहीं वक्रोक्ति है तो कहीं व्यंजना शब्द शक्ति का। व्यंग्य की शुरूआत पाठ की तीसरी पंक्ति से ही होने लगती है

सेवक सो जो करे सेवकाई। अरि करनी करि करिअ लराई।।

Q10. निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचान कर लिखिए –

(क) बालकु बोलि बधौं नहि तोही।
(ख) कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा।
(ग) तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा।
बार बार मोहि लागि बोलावा||
(घ)लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोपु कृसानु।
बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु||

Answer: (क) ‘ब’ और ‘ह’ की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है – (वज्र के समान वचन।)

(ख) उपमा – कोटि कुलिस
अनुप्रास – कोटि कुलिस।

(ग) उत्प्रेक्षा – तुम मानो काल को हाँक कर ला रहे हो।
पुनरुक्ति प्रकाश – बार-बार।

(घ) उपमा – लखन उत्तर आहुति सरिस
जल सम वचन। (वचन जल के समान)
रूपक – भृगुबर कोपु कृसानु (क्रोध रूपी आग)

We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 2 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top