दिये जल उठे NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 6 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 6 दिये जल उठे with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of दिये जल उठे. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi दिये जल उठे

Page No. 48

बोध प्रश्न

Q1. किस कारण से प्रेरित हो स्थानीय कलेक्टर ने पटेल को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया?

Answer: स्थानीय कलेक्टर शिलिडी ने आदेश देकर सरदार पटेल को गिरफ़्तार करवाया। उसने निषेधाज्ञा लागू कर उन्हें गिरफ़्तार किया। परन्तु इसके पीछे उनका निजी बदला लेने की भावना थी। क्योंकि पिछले आंदोलन में उसे अहमदाबाद से भगा दिया गया था और वह बदला लेने की ताक में था।

Q2. जज को पटेल की सजा सुनाने के लिए आठ लाइन के फ़ैसले को लिखने में डेढ़ घंटा क्यों लगा? स्पष्ट कीजिए।

Answer: जज को पता ही नही चल रहा था की पटेल को किस धारा के तहत कितनी सजा दी जानी चाहिए चूँकि पटेल ने कोई अपराध नही किया था। इसलिए जज को आठ लाइन के फ़ैसले को लिखने में डेढ़ घंटा लगा।

Q3. “मैं चलता हूँ। अब आपकी बारी है।” − यहाँ पटेल के कथन का आशय उद्धृत पाठ के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

Answer: सरदार पटेल को निषेधाज्ञा उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यद्यपि निषेधाज्ञा उसी समय लागू की गई थी। अतः उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी थी। अंग्रेज़ सरकार को कोई-न-कोई बहाना बनाकर कांग्रेस के नेताओं को पकड़ना था। इसी सत्य को उद्घाटित करते हुए पटेल ने गाँधी को कहा-“मैं जेल में चलती हैं। अब सरकार आपको भी जेल में बंद करेगी। तैयार रहिए।

Q4. “इनसे आप लोग त्याग और हिम्मत सीखें” −गांधीजी ने यह किसके लिए और किस संदर्भ में कहा?

Answer: रास में गाँधी जी का भव्य स्वागत किया गया। दरबार समुदाय के लोग इसमें सबसे आगे थे। दरबार गोपालदास और रविशंकर महाराज वहाँ मौजूद थे। उन्होंने अपने भाषण में दरवारों का खासतौर पर उल्लेख किया है। ये रियासतदार होते हैं। इन्हें साहबी भी कहा गया है। ऐशो आराम की जिंदगी भी एक तरह का राजपाट था। दरबार सभी कुछ छोड्‌कर यहाँ बस गए थे। कभी गाँधी जी ने कहा था कि इनसे त्याग और साहस की परिभाषाएँ सीखनी चाहिए। धैर्य, त्याग और साहस के द्वारा ही अंग्रेजी शासन को बाहर खदेड़ा जा सकता है।

Q5. पाठ द्वारा यह कैसे सिद्ध होता है कि − ‘कैसी भी कठिन परिस्थिति हो उसका सामना तात्कालिक सूझबूझ और आपसी मेलजोल से किया जा सकता है।’अपने शब्दों में लिखिए।

Answer: गांधी जी अपनी दांडी यात्रा पर थे। उन्हें मही नदी पार करनी थी। ब्रिटिश सरकार ने नदी के तट के सारे नमक भंडार हटा दिए थे। वे अपनी यह यात्रा किसी राजघराने के इलाके से नहीं करना चाहते थे। जब वे कनकपुरा पहुँचे तो एक घंटा देर हो गई। इसलिए गांधी जी ने कार्यक्रम में परिवर्तन करने का निश्चय किया कि नदी को आधी रात में समुद्र में पानी चढ़ने पर पार किया जाए ताकि कीचड़ और दलदल में कम से कम चलना पड़े। तट पर अँधेरा था।

इसके लिए लोगों ने सूझबूझ से काम लिया और थोड़ी ही देर में हज़ारों दिए जल गए। हर एक के हाथ में दीया था। इससे अँधेरा मिट गया। दूसरे किनारे भी इसी तरह लोग हाथों में दीये लेकर खड़े थे। इस प्रकार कठिन परिस्थिति में सूझबूझ से काम लिया और उसका सामना किया। गांधी जी को रघुनाथ काका ने नाव में बिठाकर नदी पार करा दी।

Q6. महिसागर नदी के दोनों किनारों पर कैसा दृश्य उपस्थित था? अपनेशब्दों में वर्णन कीजिए।

Answer: महिसागर नदी के दोनों किनारों पर अभूतपूर्व उत्साह था। हजारों लोग अपने-अपने हाथों में दिये लेकर उपस्थित थे। सत्याग्रहियों का समूह नावों पर सवार था। नाव पर चढ़ने से पहले गाँधी जी तथा सत्याग्रही घुटनों-घुटनों पानी में चलकर आए थे। नदी के दूसरे तट पर भी यही उत्साहमय दृश्य था। हजारों की भीड़ महात्मा गाँधी, सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू की जय के नारे लगा रही थी। ऐसा लगता था मानो रात में भी मेला लगा हुआ हो।

Q7. “यह धर्मयात्रा है। चलकर पूरी करुँगा।” गांधी जी के इस क्थन द्वारा उनके किस चारित्रिक गुण का परिचय प्राप्त होता है।

Answer: गांधी जी ने दांडी यात्रा को धर्मयात्रा का नाम दिया। रास्ते में कंकरीली, रेतीली सड़के पड़ेगी। इसलिए लोगों ने गांधी जी को आधी यात्रा कार से करने का आग्रह किया। परन्तु गांधी जी ने मना कर दिया और कहा धर्मयात्रा में निकलने वाले, किसी वाहन का प्रयोग नहीं करते। इसी प्रकार मही नदी तट पर करीब चार किलोमीटर दलदली ज़मीन पर गांधी जी को चलना पड़ा। लोगों ने उन्हें कंधे पर उठाने की सलाह दी पर गांधी जी ने कहा यह धर्मयात्रा है। चलकर पूरी करुँगा।” इस कथन से गांधी जी के साहस, देशप्रेम, कष्ट सहने की क्षमता आदि गुणों का पता लगता है।

Q8. गांधी को समझने वाले वरिष्ठ अधिकारी इस बात से सहमत नहीं थे कि गांधी कोई काम अचानक और चुपके से करेंगे। फिर भी उन्होंने किस डर से और क्या एहतियाती कदम उठाए?

Answer: गांधी जी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। झूठ बोलकर और चोरी से काम करना उनकी शैली में नहीं था। उनकी व्यक्तित्व की विशेषताओं से वरिष्ठ अधिकारी भी परिचित थे। ब्रिटिश शासकों में एक ऐसा वर्ग भी था जिसे लग रहा था गांधी जी और उनके सत्याग्रही मही नदी के किनारे अचानक पहुँचकर नमक बनाकर कानून तोड़ देंगे। समुद्री पानी नदी तट पर काफ़ी नमक छोड़ जाता है जिसकी रखवाली के लिए चौकीदार रखे जाते हैं। वे मानते ही नहीं हैं कि कोई काम गांधी जी अचानक या चुपके से करेंगे। इसके बावजूद भी नदी के तट से सारे नमक के भंडार हटा दिए गए और उन्हें नष्ट करा दिया गया ताकि इसका खतरा ही न रहे। गाँधी जी द्वारा बनाई गई योजना ने वरिष्ठ अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया।

Q9. गांधी जी के पार उतरने पर भी लोग नदी तट पर क्यों खड़े रहे?

Answer: गांधी जी महिसागर नदी के पार उतर गए। फिर भी लोग नदी तट पर इसलिए खड़े रहे ताकि गाँधी जी के पीछे आ रहे सत्याग्रही भी तट तक पहुँच जाएँ और उन्हें दियों का प्रकाश मिल सके।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 6 दिये जल उठे with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi दिये जल उठे NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top