We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers
CBSE Solutions Class 9 Hindi नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया
Page No. 55
प्रश्न अभ्यास
Q1. बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ?
Answer: बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ को महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए –
- 1) मैना ने कहा कि महल को गिराने से सेनापति ‘हे’ का कोई सा लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा,
- 2) मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध जिसने भी शस्त्र उठाए, उन सभी को दोषी बताया और उनसे पूछा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने क्या बिगाड़ा है,
- 3) मैना ने सेनापति ‘हे’ को अपना परिचय दिया और कहा की उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की मदद करनी चाहिए |
Q2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ?
Answer: मैना अपने मकान की बचाना चाहती थी क्योंकि यह मकान उसे बहुत प्रिय था। यह उसकी पैत्रिक धरोहर थी।
अंग्रेज़ उस मकान को नष्ट कर देना चाहते थे क्योंकि यह मकान नानाजी जैसे और भी क्रांतिकारियों का ठिकाना हो सकता था। नाना जी ने अंग्रेज़ी सरकार को बहुत हानि पहुँचाई थी तथा अनेक अंग्रेज़ नर-नारियों की हत्या की थी।
Q3. सर टामस ‘हे’ के मैना पर दया-भाव के क्या कारण थे ?
Answer: सर टामस ‘हे’ के मैना पर दया-भाव के निम्नलिखित कारण थे-
- मैना और ‘हे’ की पुत्री दोनों सहचरी थीं।
- जनरल ‘हे’ नानासाहब के पास आया-जाया करते थे।
- जनरल ‘हे’ को अपनी मृत पुत्री ‘मैरी’ की छवि मैना में दिखाई दे रही थी।
- वे सहृदय तथा संवेदनशील इंसान थे।
Q4. मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रासाद के ढेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण-हृदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी इच्छा पूर्ण न होने दी ?
Answer: मैना महल के ढेर पर बैठकर जी भर कर रो लेना चाहती थी पर पाषाण-हृदय जनरल अउटरम ने उसकी यह इच्छा पूरी न होने दी। जनरल अउटरम के मन में भय रहा होगा कि अगर उसने नाना साहब की बेटी के प्रति ज़रा भी सहानुभूति दिखाई तो ब्रिटिश सरकार का गुस्सा उस पर फूट पड़ेगा। उसे इसके लिए दंड भी मिल सकता है। क्रोध से पागल सामान्य, अंग्रेज़ नागरिक भी उस पर नाराज़गी प्रकट करेंगे। इस कारण उसने मैना की यह छोटी-सी इच्छा भी पूरी न होने दी।
Q5. बालिका मैना के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएँ आप अपनाना चाहेंगें और क्यों ?
Answer: मैना की चारित्रिक विशेषताएँ –
(1) मैना एक वाक् चतुर बालिका थी।
(2) उसके मन में अपनी पैतृक धरोहर के प्रति सम्मान की भावना थी।
(3) उसके मन में किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं था। वह साहसी थी।
(4) उसमें आत्मबलिदान की भावना प्रबल थी।
(5) मैना बहुत भावुक थी तभी मकान के जल जाने पर उसका मन दु:खी हो जाता है।
हम मैना की इन सारी विशेषताओं को अपनाना चाहेंगे। उसकी ये विशेषताएँ उसे औरों से अलग बनाती है। इन गुणों से युक्त मनुष्य जीवन पथ पर कभी असफल नहीं होता है। उसे किसी भी प्रकार की शक्ति अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकती है। अतः हम उसके इन गुणों को आत्मसात करके देश तथा परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
Q6. ‘टाइम्स’ पत्र ने 6 सितम्बर को लिखा था – ‘बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी’। इस वाक्य में ‘भारत सरकार’से क्या आशय है ?
Answer: यहाँ भारत सरकार से आशय है-ब्रिटिश शासन के अंतर्गत चलने वाली भारत सरकार जिसे अंग्रेज अधिकारी चलाते थे।
Q7. स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के लेखन की क्या भूमिका रही होगी ?
Answer: स्वाधीनता आंदोलन को बढ़ाने में इस प्रकार के लेखों की भूमिका महत्तवपूर्ण रही होगी। लोग जब अंग्रेज़ों के अत्याचारों को पढ़ते होंगे तो उनके विरुद्ध हो जाते होंगे। जब वे मैना जैसी निडर बालिका के निर्मम वध की बात सुनते होंगे तो उनका हृदय करूणा से भर उठता होगा। तब उनका मन त्याग, बलिदान और संघर्ष के लिए तैयार हो जाता होगा। यही भाव स्वाधीनता आंदोलन को बढ़ाने में मददगार सिद्ध हुआ होगा।
Q8. कल्पना कीजिए कि मैना के बलिदान की यह खबर आपको रेडियो पर प्रस्तुत करनी है। इन सूचनाओं के आधार पर आप एक रेडियो समाचार तैयारी करें और कक्षा में भावपूर्ण शैली में पढ़े।
Answer: मैना के बलिदान संबंधी खबर पर आधारित एक रेडियो समाचार कल शाम 7:00 बजे कानपुर के किले में एक भयानक हत्याकांड हो गया जिससे मानवता कलंकित हो गई। यह कायरतापूर्ण कृत्य अंग्रेज़ सरकार द्वारा किया गया।
जैसा कि आप सब जानते होंगे कि कल आधी रात में नाना साहब की कन्या मैना को आउटरम ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह अपने महल के अवशेष पर बैठी विलाप कर रही थी। आउटरम ने उसे गिरफ्तार करने से पहले हृदयहीनता का नमूना पेश किया और मैना को जी भर रोने की अनुमति भी नहीं दी। इससे उसकी इच्छा अधूरी रह गई। हमारे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आज रात में योजनाबद्ध ढंग से मैना को धधकती आग में झाँककर मार डाला गया। वहाँ उपस्थित लोगों ने जलती मैना को देवी मानकर प्रणाम किया।
Q9. इस पाठ में रिपोर्ताज के प्रारंभिक रूप की झलक मिलती है लेकिन आज अखबारों में अधिकांश खबरें रिपोर्ताज की शैली में लिखी जाती हैं। आप
(क) कोई दो खबरें किसी अखबार से काटकर अपनी कॉपी में चिपकाइए तथा कक्षा में पढ़कर सुनाइए
Answer: हिंदुस्तान
25 जनवरी, 2019
केंद्रीय राज्य मंत्री से कर्नाटक में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चूक हो गई | उन्हें एक शहीद के घर जाकर उनके परिजनों के बीच मदद की घोषणा करनी थी| लेकिन वे जीवित और सीमा पर तैनात सैनिक के घर पहुंच गए और मदद का ऐलान भी कर दिया| घटना गुरुवार की है| इसका खुलासा अब हुआ है| खबरों के मुताबिक राज्य मंत्री को जिले में बास्वराज गिरे के घर जाना था | पिछले साल पुणे में शहीद हुए थे | तभी एक कार्यकर्ता ने वीडियो कॉल पर बात कर स्थिति स्पष्ट की |
पत्रिका
5 मार्च 2016
शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह के बीच दिल्ली में बीते 9 वर्षों की सर्वाधिक 126 मिमी बारिश हुई| इससे पहले 20 अगस्त 2007 को 110 मिमी बारिश हुई थी | हालांकि अगस्त माह का ऑल टाइम रिकॉर्ड 2 अगस्त 1961 का है | उस दिन 180 मिमी बारिश दर्ज की गई थी| मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है |
(ख) अपने आसपास की किसी घटना का वर्णन रिपोर्ताज शैली में कीजिए।
Answer: कल रात यमुना फ्लाई ओवर के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गयी गयी, जिसमे ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति की हालत गंभीर है और तीन लोगों को मामूली चोटें आईं है | सभी को नज़दीक के सामान्य अस्पताल में रेफेर कर दिया गया है | कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गयी है | पुलिस का कहना है कि कार में सवार लोग किसी शादी में से आ रहे थे और चालक नींद में था , इसलिए कार डिवाइडर पर चढ़ गयी और सम्भली नहीं|
Q10. आप किसी ऐसे बालक/बालिका के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए जिसने कोई बहादुरी का काम किया हो।
Answer: श्रीराम तथा सीता पुत्र लव-कुश ने अपने साहस का परिचय बाल्यकाल में ही दे दिया था। लव-कुश ने हनुमान जैसे बलशाली वानर को भी परास्त किया। उन्होंने राम द्वारा आयोजित अश्वमेघ यज्ञ को भी रोककर राम की पूरी सेना के साथ युद्ध कर, उन्हें परास्त करके अपने पराक्रम तथा बल का परिचय दिया। युग-युग तक यह अमरगाथा अविस्मरणीय रहेगी।
Q11. भाषा में वर्तनी का स्वरूप बदलता रहता है। इस पाठ में हिंदी गद्य का प्रारंभिक रूप व्यक्त हुआ है जो लगभग ७५-८० वर्ष पहले था। इस पाठ के किसी पसंदीदा अनुच्छेद को वर्तमान मानक हिंदी रूप में लिखिए।
Answer: कानपूर में घटित हत्याकांड के बाद अंग्रेजी सैनिक दल बिठूर की ओर गया। बिठूर में स्थित नाना साहब का राजमहल अंग्रेजों द्वारा लूट लिया गया। लेकिन अंग्रेज अधिक नुकसान नहीं कर पाए।
इसके बाद अंग्रेजों ने तोप द्वारा नाना साहब के महल को उड़ा देना चाहा,तभी महल के बरामदे में एक सुंदर बालिका आकर खड़ी हो गई। यह देखकर अंग्रेजी सेना को हैरानी हुई क्योंकि महल को लूटते समय यह बालिका वहाँ दिखाई नहीं दी।
We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 5 नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.