गिल्लू NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 1 with Answers PDF Download

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 1 गिल्लू with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of गिल्लू. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi गिल्लू

Page No. 6

बोध प्रश्न

Q1. सोन जूही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?

Answer: सोनजूही की पीली कली मनमोहक होती है। लेखिका के मन मे विचार आया कि वह छोटा जीव इसी कली की सघन छाया मे छिपकर बैठ जाता था। उसका नाम गगिल्लूथा। वह लेखिका के निकट पहुँचते ही कंधे पर कूद जाता था। और उन्हें चौका देता था उस समय लेखिका को केवल कली की खोज रहती थी पर अब वे उस लघुगात, प्राणी को ढूँढ रही थी। इस कली को पुन: खिले हुए देखकर लेखिका अपने उसी पारिवारिक सदस्य की खोज में डूब जाती हैं। जिसका नामकरण संस्कार भी उन्होंने स्वयं ही किया था।

Q2. पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है?

Answer: कौए को समादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि वह छत पर बैठकर अपनी आवाज़ से प्रियजनों के आने की सुचना देता है। पितृपक्ष में लोग इसे आदर से बुलाकर भोजन देते हैं। इसे अनादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि इसकी आवाज़ बहुत कड़वी होती है।

Q3. गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया?

Answer: लेखिका ने दो कौओं की चोंच से घायल, गिलहरी के बच्चे को उठा लिया। वह कौओं द्वारा चोंच मारे जाने से बिलकुल निश्चेष्ट-सा गमले से चिपटा पड़ा था। लेखिका उसे उठाकर अपने कमरे में ले आईं और रुई से उसका खून पोंछकर उसके घावों पर मरहम लगाया। लेखिका ने रुई की पतली बत्ती दूध से भिगोकर बार-बार उसके नन्हे मुँह पर लगाई किंतु उसका मुँह पूरी तरह खुल नहीं पाता था, इसलिए वह पी न सका। काफी देर तक लेखिका उसका उपचार करती रही, तब जाके उसके मुँह में पानी की बूंद टपकाने में सफल हो सकीं। लेखिका के इस प्रकार के उपचार के तीन दिन बाद ही गिलहरी का बच्चा पूरी तरह अच्छा और स्वस्थ हो गया।

Q4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?

Answer: लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उनके पैरों के पास आकर खेलता फिर सर्र से पर्दे पर चढ़ जाता फिर उतनी ही तेज़ी से उतरता। इस तरह भाग दौड़ करता रहता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए उठ न जाती।

Q5. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?

Answer: गिल्लू के जीवन का पहला बसंत आया। अर्थात् गिल्लू एक वर्ष का हो गया था। कमरे में बाहर के फूलों की सुगंध फैल रही थी बाहर की गिलहरियाँ आकर जाली के पास बैठ कर चिक् चिक् करती। उन्हें देखकर गिल्लू उनके पास आकर बैठ जाता उसको इस तरह बाहर निहारते हुए देखकर लेखिका ने इसे मुक्त करना आवश्यक समझा। लेखिका ने खिड़की की जाली का एक कोना खोल दिया जिससे गिल्लू बाहर आ जा सके।

Q6. गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?

Answer: जब लेखिका मोटर दुर्घटना में आहत होकर अस्पताल से घर आई तब गिल्लू लेखिका के सिरहाने इस तरह बैठा रहता जैसे कोई परिचारिका सेवा कर रही हो और अपने नन्हे -नन्हे पंजों से लेखिका के बालों को सहलाता। लेखिका को उसका हटना परिचारिका के हटने के समान लगता था।

Q7. गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है?

Answer: गिल्लू ने दिन भर कुछ भी नहीं खाया न बाहर गया अंत समय की मुश्किल के बाद भी वह झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर आ गया और अपने ठंडे पंजों से उँगली पकड़कर हाथ से चिपक गया, जिसे पहले उसने घायल अवस्था में पकड़ा था। इन्हीं चेष्टाओं से आभास मिलने लगा कि अब उसका अंत समय समीप है।

Q8. ‘प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया’ −का आश्य स्पष्ट कीजिए।

Answer: विधाता प्रदत्त जीवन के दो पहलू हैं-जीवन और मरण। जीवन खुशी का अनुभव कराता है तो मृत्यु दुख का। गिल्लू के जीवन का मार्मिक अंत हो गया। सुबह का उजाला पुनः फैलाने के लिए वह मृत्यु की गोद में समा गया था। मृत्यु का आभास वेदनापूर्ण था। उसने पारिवारिक माहौल को अवसाद से भर दिया। जिन्हें परिवार के सदस्य की भाँति पाला-पोसा गया हो और जब वही छोड़कर चले जाते हैं तो जीवन को अनुभूति दुखद हो जाती है। गिल्लू भी महादेवी के लिए पारिवारिक सदस्य की भाँति था। उसके साथ उनका साहचर्यजनित लगाव था परंतु अधूरेपन व अल्पावधि का अनुभव कराकर गिल्लू का प्रभात की प्रथम किरण के रूप में मौत की गोद में सो जाना लेखिका को हिलाकर रख गया। मृत्यु पर किसी का वश नही चलता। इसी कारण सभी हाथ पर हाथ रखकर बैठने के सिवा कुछ नहीं कर सकते।

Q9. सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है?

Answer: सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू की समाधि बनी थी। इससे लेखिका के मन में यह विश्वास जम गया कि एक-न-एक दिन यह गिल्लू इसी सोनजुही की बेल पर पीले चटक फूल के रूप में जन्म ले लेगा।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 1 गिल्लू with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi गिल्लू NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment