We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of जॉर्ज पंचम की नाक. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika with Answers
CBSE Solutions Class 10 Hindi जॉर्ज पंचम की नाक
Page No. 15
प्रश्न अभ्यास
Q1. सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता या बदहवासी दिखाई देती है वह उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है।
Answer: सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता या बदहवासी दिखाई देती है, वह उनकी गुलाम और औपनिवेशिक मानसिकता को प्रकट करती है। सरकारी लोग उस जॉर्ज पंचम के नाम से चिंतित है जिसने न जाने कितने ही कहर ढहाए। उसके अत्याचारों को याद न कर उसके सम्मान में जुट जाते हैं। सरकारी तंत्र अपनी अयोग्यता,अदूरदर्शिता, मूर्खता और चाटुकारिता को दर्शाता है।
Q2. रानी एलिजाबेथ के दरज़ी की परेशानी का क्या कारण था? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएँगे?
Answer: रानी का दर्ज़ी रानी के लिए नई पोशाकों को बनाने के लिए परेशान था। एक तो रानी, वो भी इंग्लैंड की और जब वो हिंदुस्तान, पाकिस्तान और नेपाल के दौरे पर निकली हो। उनके लिए कौन से वक्त पर कैसी पोशाक बनवा के दें। उसके लिए काफी परेशानी का सबब था। रानी की पोशाक उनके व्यक्तित्व से मेल खानी आवश्यक थी। रंग चयन में खासी सावधानी बरतना आवश्यक था। किसी रंग का या डिज़ाइन का दुबारा से प्रयोग ना हो इस बात का ध्यान रखना आवश्यक था। यह सोच−सोचकर शायद दर्ज़ी खासा परेशान हो रहा था।
Q3. ‘और देखते ही देखते नयी दिल्ली का काया पलट होने लगा’ – नयी दिल्ली के काया पलट के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए गए होंगे ?
Answer: नई दिल्ली के कायापलट के लिए सबसे पहले गंदगी के ढेरों को हटाया गया होगा। सड़कों, सरकारी इमारतों और पर्यटन-स्थलों को रंगा-पोता और सजाया-सँवारा गया होगा। उन पर बिजलियों का प्रकाश किया गया होगा। सदा से बंद पड़े फव्वारे चलाए गए होंगे। भीड़भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक पुलिस का विशेष प्रबंध किया गया होगा।
Q4. आज की पत्रकारिता में चर्चित हस्तियों के पहनावे और खान-पान संबंधी आदतों आदि के वर्णन का दौर चल पड़ा है –
(क) इस प्रकार की पत्रकारिता के बारे में आपके क्या विचार हैं?
Answer: इस तरह की पत्रकारिता राष्ट्र हित के अनुकूल नहीं हैं क्योंकि यह पत्रकारिता युवा पीढ़ी को भ्रमित कर रही हैं। यह पीढ़ी हमारे समाज के होने वाले मजबूत स्तंभ हैं। हमें चाहिए की हमारी पत्रकारिता उनका कल्याण करे, मार्ग दर्शन करे न की उनको, उनके मार्ग से विचलित करे। यदि यही इस तरह के समाचारों को अपना विषय बनाएँगे तो देश इन स्तंभों के सहारे अधिक समय तक खड़ा नहीं हो पाएगा।
(ख) इस तरह की पत्रकारिता आम जनता विशेषकर युवा पीढ़ी पर क्या प्रभाव डालती है ?
Answer: इस तरह की पत्रकारिता आम जनता को रहन-सहन के तौर-तरीकों और फैशन आदि के प्रति जागरूक करती है। बहुत से युवक-युवतियाँ पढ़ाई-लिखाई से अधिक फैशन में रुचि लेने लगते हैं। वे काम की बातों से अधिक ध्यान ऊपरी दिखावे पर देने लगते हैं।
Q5. जॉर्ज पंचम की लाट की नाक को पुन: लगाने के लिए मूर्तिकार ने क्या-क्या यत्न किए?
Answer: जॉर्ज पंचम की लाट की नाक को पुनः लगाने के लिए मूर्तिकार ने सर्वप्रथम जॉर्ज पंचम की नाक के निर्माण में प्रयुक्त पत्थर को खोजने का प्रयास किया। इसके लिए उसने देश भर में जा-जाकर खोज की, पर असफल रहा। वह पत्थर विदेशी था। उसने देश भर में घूम-घूमकर शहीद नेताओं की मूर्तियों की नाक का नाप लिया, ताकि उन मूर्तियों में से किसी की नाक को जॉर्ज पंचम की लाट पर लगाया जा सके, किंतु सभी नाकें आकार में बड़ी निकलीं। इसके पश्चात् उसने 1942 में बिहार सेक्रेटरिएट के सामने शहीद बच्चों की मूर्ती की नाक का नाप लिया, किंतु वे भी बड़ी निकलीं। अंत में उसने जिंदा नाक लगाने का निर्णय किया।
Q6. प्रस्तुत कहानी में जगह-जगह कुछ ऐसे कथन आए हैं जो मौजूदा व्यवस्था पर करारी चोट करते हैं। उदाहरण के लिए ‘फाईलें सब कुछ हज़म कर चुकी हैं।’ ‘सब हुक्कामों ने एक दूसरे की तरफ़ ताका।’ पाठ में आए ऐसे अन्य कथन छाँटकर लिखिए।
Answer: मौजूदा व्यवस्था पर चोट करने वाले कुछ कथन निम्नलिखित हैं-
1) सड़कें जवान हो गईं, बुढ़ापे की धूल साफ़ हो गई।
2) एक ख़ास कमेटी बनाई गई और उसके जिम्मे यह काम दे दिया गया।
3) शंख इंग्लैण्ड में बज रहा था,गूँज हिन्दुस्तान में आ रही थी।
4) चालीस करोड़ में से कोई एक ज़िंदा नाक काटकर लगा दी जाए।
5) गश्त लगती रही और लाट की नाक चली गई।
6) रानी आए और नाक न हो, तो हमारी भी नाक नहीं रह जाएगी।
Q7. नाक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का द्योतक है। यह बात पूरी व्यंग्य रचना में किस तरह उभरकर आई है? लिखिए।
Answer: नाक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का दयोतक है। जॉर्ज पंचम भारत पर विदेशी शासन के प्रतीक हैं। कटी हुई नाक अपमान का प्रतीक है। सच्चे देशवासियों ने कभी भी जॉर्ज पंचम की नीतियों को स्वीकार नहीं किया। रानी एलिज़ाबेथ के आगमन से सभी बड़े-बड़े सरकारी अधिकारी अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त न कर, उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए। उनका मान-सम्मान भारतीय नेताओं, यहाँ तक कि बलिदानी बच्चों से भी अधिक न था। उनकी नाक भारतीयों की नाक से भी छोटी थी, फिर भी सरकारी अधिकारी उनकी नाक बचाने के लिए लगे रहे। लाखों-करोड़ों रुपये बरबाद कर दिए गए। अंत में किसी जीवित व्यक्ति की नाक काटकर जॉर्ज पंचम की नाक पर लगा दी गई। पूरी प्रक्रिया भारतीय जनता के आत्म-सम्मान पर करारी चोट है। केवल दिखावे के लिए या दूसरों को खुश करने के लिए अपनों को नुकसान पहुँचाया गया।
Q8. जॉर्ज पंचम की लाट पर किसी भी भारतीय नेता, यहाँ तक कि भारतीय बच्चे की नाक फिट न होने की बात से लेखक किस ओर संकेत करना चाहता है।
Answer: जॉर्ज पंचम की लाट पर किसी भी भारतीय नेता-गांधी जी, टैगोर, तिलक, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल, चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल आदि नेताओं की नाक फिट न होने की बात कहकर यह दर्शाना चाहता है कि जॉर्ज पंचम और हमारे इन देश-भक्तों का कोई मुकबला नहीं है। इन देश भक्तों के कार्य और व्यवहार के सामने जॉर्ज पंचम सूर्य के सामने दीये जैसा महत्त्व रखते हैं। जॉर्ज पंचम तो हमारे देश के शहीद बच्चों जैसे आदरणीय नहीं हैं। ऐसे में हमारे देश के हुक्मरानों और सरकारी कार्यालय एक बुत की नाक के लिए पता नहीं क्यों इतने परेशान हैं।
Q9. अखबारों ने जिंदा नाक लगने की खबर को किस तरह से प्रस्तुत किया?
Answer: अखबारों ने इस खबर पर खास ध्यान नहीं दिया पर उन्होनें इतना लिखा की नाक का मसला हल हो गया है और राजपथ पर इंडिया गेट के पास वाली जॉर्ज पंचम की लाट कि नाक लग गई है। इसके अतिरिक्त अखबारों में नाक के विषय को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई ना ही किसी समारोह के होने की खबर को छापा गया।
Q10. “नयी दिल्ली में सब था… सिर्फ़ नाक नहीं थी।” इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?
Answer: इस कथन के माध्यम से लेखक ब्रिटिश सरकार का भारत में सम्मान को प्रदर्शित करता है। उसने इस कथन में ब्रिटिश सरकार पर व्यंग्य कसा है। बेशक भारतीय समाज उनकी चमक से नहाया हुआ हो पर उनके लिए भारतीयों के मन में सम्मान ज़रा भी नहीं है। वे सिर्फ़ दिखावे के लिए चाटूकारिता करते हों पर मन में अब भी वही फाँस फसी है।
Q11. जॉर्ज पंचम की नाक लगने वाली खबर के दिन अखबार चुप क्यों थे?
Answer: उस दिन सभी अखबार इसलिए चुप थे क्योंकि भारत में न तो कहीं कोई अभिनंदन कार्यक्रम हुआ, न सम्मान-पत्र भेंट करने का आयोजन हुआ। न ही किसी नेता ने कोई उद्घाटन किया, न कोई फीता काटा गया, न सार्वजनिक सभा हुई। इसलिए अखबारों को चुप रहना पड़ा। यहाँ तक कि हवाई अड्डे या स्टेशन पर स्वागत समारोह भी नहीं हुआ। इसलिए किसी नेता का ताजा चित्र नहीं छप सका।
We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 2 जॉर्ज पंचम की नाक with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi जॉर्ज पंचम की नाक NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.