We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 7 तोप with Answers, Solveed by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of तोप. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh with Answers
CBSE Solutions Class 10 Hindi तोप
Page No. 39
प्रश्न अभ्यास
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
Q1. विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।
Answer: विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल इसलिए होती है क्योंकि ये वस्तुएँ हमें अपने पूर्वजों की, अपने इतिहास की याद दिलाती हैं। इनसे हमारा भावनात्मक संबंध होता है। इसलिए इन्हें अमूल्य माना जाता है। ये तात्कालिक परिस्थितियों की जानकारी के साथ दिशानिर्देश भी देती हैं। इसलिए इन्हें सँभाल कर रखा जाता है ताकि हमारे बच्चों के भविष्य-निर्माण का आधार मजबूत बन सके।
Q2. इस कविता से तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
Answer: यह कविता हमें तोप के बारे में यह जानकारी देती है कि यह एक अंग्रेज़ों के वक्त की तोप है। 1857 में इसका इस्तेमाल एक शक्तिशाली हथियार के रूप में किया गया था। इसने न जाने कितने ही अनगिनत शूरवीरों, स्वतंत्रता सेनानियों के होश उड़ा दिए थे। परन्तु आज यह तोप शांत है और एक बारा में बिना किसी कार्य के खड़ी है। आज यह केवल एक देखने की वस्तु बनकर ही रह गई है। चिड़िया इस पर अपना घोंसला बना रही है और बच्चे खेल रहे हैं।
Q3. कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?
Answer: कंपनी बाग में रखी तोप यह सीख देती है कि अत्याचारी शक्ति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, पर उसका अंत अवश्य होता है। मानवशक्ति सबसे प्रबल होती है और वही विजयी होकर रहती है। यह हमें अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य को सँवारने का संदेश देती है। हमें याद रखना होगा कि भविष्य में कोई हमारे देश में पाँव न जमाने पाए और यहाँ फिर वह तांडव न मचे, जिसके घाव अभी तक हमारे दिलों में हरे हैं। कवि हमें यह बताना चाहता है कि कोई कितना भी बलवान और शक्तिशाली क्यों न हो, एक निश्चित अवधि के बाद उसकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है। अर्थात् उसका अंत अवश्य होता है।
Q4.कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?
Answer: भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक चिह्न दो बड़े त्योहार 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है। इन दोनों अवसरों पर तोप को चमकाकर कंपनी बाग को सजाया जाता है। इससे शहीद वीरों की याद दिलाई जाती है।
(ख) निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए –
Q1. अब तो बहरहाल छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।
Answer: इन पंक्तियों का आशय है कि तोप पर छोटे-छोटे बच्चों को घुड़सवारी करना, चिड़ियों का बैठना तथा गौरैयों का इसके अंदर घुस जाना यह सिद्ध करता है कि कोई भी वस्तु, व्यक्ति आदि कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन तो उसकी शक्ति निस्तेज हो ही जाती है अर्थात् नश्वर वस्तुएँ, व्यक्ति सदा एक जैसे नहीं रह सकते। उन्हें एक-न-एक दिन तोप की तरह ही चुपचाप रहना पड़ता है।
Q2. वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
Answer: इन पंक्तियों का आशय है कि एक दिन जो तोप शक्तिशाली तथा क्रूरता का प्रतीक थी, आज उसका कोई महत्त्व नहीं है अर्थात् तोप महत्त्वहीन होकर कंपनी बाग के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन की तथा बच्चों के मनोरंजन की वस्तु बनकर पड़ी है।
Q3. उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।
Answer: इन पंक्तियों में तोप ने अपनी गाथा को सुनाया है। वह बता रहा है की 1857 की क्रांति की सामने उसने अपने आगे किसी की नही सुनी थी। उसने कई वीरों की नींद सुला दिया था।
भाषा अध्ययन
Q1. कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए ‘धर रखी गई है। यह 1857 की तोप’ ‘घर’ शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। ‘रखना’ ‘धरोहर’ और ‘संचय’ के रूप में।
Answer:
- खरा सोना मजबूत होता है।
- वह मेरी कसौटी पर खरा उतरा।
Q2. तोप’ शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपातंरण कीजिए।
Answer: कंपनी बाग के मुहाने पर 1857 की तोप को धरोहर के रूप में रखा गया है। जिस प्रकार विरासत में मिले कंपनी बाग को संभालकर रखा जाता है, उसी प्रकार इस तोप को भी साल में दो बारे चमकाया जाता है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को अंग्रेज़ी सरकार ने तोप अर्थात् ताकत के बलबूते पर अवश्य कुचल दिया था, पर अंत में इस सत्ता को यहाँ से जाना पड़ा। अब इस क्रूर सत्ता की प्रतीक यह तोप प्रदर्शन की वस्तु बनकर कंपनी बाग के मुख्य द्वार पर रखी है।
इसे बड़ी संभाल कर रखा जाता है ताकि लोग जान सके कि हमारे पूर्वजों ने अपना अमर बलिदान देकर इस तोप से अत्याचार करने वाले शासकों को इस देश से विदा कर दिया। अब इस तोप का प्रयोग बच्चे या पक्षी करते हैं, और वे इससे डरने के स्थान पर इससे खेलते हैं। गौरैयाँ तो इसके मुँह तक में घुस जाती हैं। अब इससे किसी को किसी भी प्रकार का भय नहीं है। यह तोप बताती है कि अन्यायी और ताकतवर का भी एक-न-एक दिन अंत अवश्य होता है।
योग्यता विस्तार
Q1. कविता रचना करते समय उपयुक्त शब्दों का चयन और उनका सही स्थान पर प्रयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कविता लिखने का प्रयास कीजिए और इसे समझिए।
Answer: Do Yourself
Q2. तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और घनी आबादी वाली जगहों के आसपास पार्को का होना क्यों ज़रूरी है? कक्षा में परिचर्चा कीजिए।
Answer: परिचर्चा-जहाँ आबादी अधिक होगी, वहाँ प्रदूषण भी उसी अनुपात में मिलेगा। यदि प्रदूषण से बचने का उपाय नहीं किया गया तो वह मानव के अस्तित्व के लिए खतरा बन जाता है, जहाँ घनी आबादी व जनसंख्या अधिक है, ऐसी जगहों पर पार्क इसलिए आवश्यक है ताकि पार्क में लगे पेड़-पौधे ऑक्सीजन देकर वातावरण को शुद्ध कर प्रदूषण को कम कर सकें। कुल मिलाकर कहने का भाव यह है कि वातावरण को प्रदूषण रहित रखने के लिए हर क्षेत्र में पार्क व पेड़ों का होना अनिवार्य है।
परियोजना कार्य
Q1. स्वतंत्रता सैनानियों की गाथा संबंधी पुस्तक को पुस्तकालय से प्राप्त कीजिए और पढ़कर कक्षा में सुनाइए।
Answer: DO Yourself
We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 7 तोप with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi तोप NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.