शक्र तारे के समान NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 8 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 8 शक्र तारे के समान with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of शक्र तारे के समान. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi शक्र तारे के समान

Page No. 76

प्रश्न अभ्यास

मौखिक

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –

Q1. महादेव भाई अपना परिचय किस रूप में देते थे?

Answer: महादेव भाई अपना परिचय गाँधी जी के ‘पीर बावर्ची भिश्ती खर’ के रूप में देते थे। इसका मतलब होता है – सभी तरह के काम सफलता के साथ करने वाला।

Q2. ‘यंग इंडिया’ साप्ताहिक में लेखों की कमी क्यों रहने लगी थी?

Answer: यंग इंडिया के मुख्य लेखक हार्नीमैन को देश निकाला कर दिया गया था। वे इंग्लैंड चले गए थे। अत: मुख्य लिखने वाला चला गया था।

Q3. गांधीजी ने ‘यंग इंडिया’ प्रकाशित करने के विषय में क्या निश्चय किया?

Answer: गांधीजी ने ‘यंग इंडिया’ प्रकाशित करने के विषय में यह निश्चय किया कि यह हफ्ते में दो बार छपेगी।

Q4. गांधीजी से मिलने से पहले महादेव भाई कहाँ नौकरी करते थे?

Answer: गांधी जी से मिलने से पहले महादेव भाई सरकार के अनुवाद विभाग में नौकरी करते थे। इसके साथ-साथ उन्होंने अहमदाबाद में वकालत भी शुरू कर दी थी।

Q5. महादेव भाई के झोलों में क्या भरा रहता था?

Answer: महादेव भाई अपने झोलों में मासिक पत्र, समाचार-पत्र और पुस्तकें रखते थे।

Q6. महादेव भाई ने गांधीजी की कौन-सी प्रसिद्ध पुस्तक का अनुवाद किया था?

Answer: महादेव जी ने गांधीजी द्वारा लिखित ‘सत्य के प्रयोग’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया था।

Q7. अहमदाबाद से कौन-से दो साप्ताहिक निकलते थे?

Answer: अहमदाबाद से निकलने वाले साप्ताहिक पत्र थे-‘यंग इंडिया’ तथा ‘नव जीवन’।

Q8. महादेव भाई दिन में कितनी देर काम करते थे?

Answer: महादेव भाई रात होने तक काम करते रहते थे।

Q9. महादेव भाई से गांधीजी की निकटता किस वाक्य से सिद्ध होती है?

Answer: “ए रे जखम जोगे नहि जशे।” अर्थात यह घाव कभी योग से नहीं भरेगा। गांधी जी द्वारा कहे गए इस वाक्य से उनकी और महादेव भाई की निकटता सिद्ध होती है।

लिखित

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों लिखिए –

Q1. गांधीजी ने महादेव को अपना वारिस कब कहा था?

Answer: गांधीजी जब 1919 में जलियाँ वाल बाग हत्याकांड के बाद पंजाब जा रहे थे तो पलवल रेलवे स्टेशन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तभी गांधीजी ने महादेव भाई को अपना वारिस कहा था।

Q2. गाँधीजी से मिलने आनेवालों के लिए महादेव भाई क्या करते थे?

Answer: पंजाब में हो रहे अत्याचारों को बताने के लिए आनेवालों की बातों को महादेव भाई संक्षिप्त टिप्पणियों के रूप में तैयार करते और गांधी जी के सामने प्रस्तुत करते। इसके अलावा वे आनेवालों के साथ गांधी जी के साथ उनकी मुलाकात भी कराते थे।

Q3. महादेव भाई की साहित्यिक देन क्या है?

Answer: महादेव भाई ने गांधी जी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी के अलावा ‘सत्य के प्रयोग’ का अंग्रेजी अनुवाद किया। इसके अलावा ‘चित्रांगदा’, ‘विदाई का अभिशाप’, ‘शरद बाबू की कहानियाँ’ आदि का अनुवाद उनकी साहित्यिक देन है।

Q4. महादेव भाई की अकाल मृत्यु का कारण क्या था?

Answer: महादेव भाई भरी गर्मी में वर्घा से पैदल चलकर सेवाग्राम आते थे और जाते थे। 11 मील रोज़ गर्मी में पैदल चलने से स्वास्थय पर बुरा प्रभाव पड़ा और उनकी अकाल मृत्यु हो गई।

Q5. महादेव भाई के लिखे नोट के विषय में गांधीजी क्या कहते थे?

Answer: महादेव भाई की लेखन प्रतिभा अद्वितीय थी। उनके समान शुद्ध और सुंदर अक्षर लिखनेवाला कहीं खोजने पर भी नहीं मिलता था। अन्य लोगों के लिखे लेखों में चाहे कमियाँ या खामियाँ मिल जाएँ किंतु महादेव की डायरी में या नोट में क्या मजाल कि कहीं कॉमा या मात्रा की गलती मिल जाए। गांधी जी अन्य लेखकों से कहते थे कि महादेव
के लिखे नोट के साथ मिलान कर लेना और लोग दाँतों तले अंगुली दबाकर रह जाते थे।

(ख) निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60) शब्दों लिखिए –

Q1. पंजाब में फ़ौजी शासन ने क्या कहर बरसाया?

Answer: पंजाब में फ़ौजी शासन ने बहुत कहर बरसाया। अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार करके उमर कैद की सज़ा देकर काला पानी भेज दिया गया। राष्ट्रीय दैनिक पत्र ‘ट्रिब्यून’ के संपादक को 10 साल की सज़ा मिली तथा 1919 में जलिया वाला बाग हत्याकांड हुआ।

Q2. महादेव जी के किन गुणों ने उन्हें सबका लाड़ला बना दिया था?

Answer: महादेव जी के निम्नलिखित गुणों ने उन्हें सबका लाड़ला बना दिया। जैसे कि वह सब गुणों से संपन्न और कर्तव्य का पालन करने वाले एवं वीरता की भावना रखने वाले व्यक्ति थे। महादेव जी गांधीजी का सहयोगी थे इसीलिए वह समय-समय पर गांधी जी के कार्यों पर टीका टिप्पणी करते रहते थे। उनकी लेखन शैली को सभी लोहा मानते थे। वे कट्टर विरोधियों के साथ भी न्यायप्रिय और ज्ञान से परिपूर्ण बात करते थे। उनका ज्यादातर समय गांधी जी के साथ देश में घूमने तथा उनके रोजाना के कार्य में बीतने लगा। देश में ही नहीं विदेश में भी सबको बहुत पसंद थे इन्हीं सब करणों से वे सबके लाडले थे।

Q3. महादेव जी की लिखावट की क्या विशेषताएँ थीं ?

Answer: महादेव जी की लिखावट बहुत सुंदर थी। उनके अक्षरों का कोई सानी नहीं था। उनके लिखे नोटों में कॉमा- हलंत तक की गलती नही होती थी। वाइसराय को जाने वाले पत्र गांधीजी हमेशा महादेव जी से ही लिखाते थे। उनका लेखन सबको मंत्रमुग्ध कर देता था। बड़े-बड़े सिविलियन और गवर्नर कहा करते थे कि सारी ब्रिटिश सर्विसों में उनके समान अक्षर लिखने वाला कोई नहीं था।

(ग) निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए −

Q1. ‘अपना परिचय उनके ‘पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर’ के रूप में देने में वे गौरवान्वित महसूस करते थे।’

Answer: आशय-प्रस्तुत पंक्तियों में लेखक गांधी जी के निजी सचिव की निष्ठा, समर्पण और उनकी प्रतिभा का वर्णन करते हुए कहते हैं कि वे स्वयं को गांधी जी का निजी सचिव ही नहीं बल्कि एक ऐसा सहयोगी मित्र मानते थे, जो सदा उनके साथ रहे। वे गांधी जी के प्रत्येक गतिविधि उनका भोजन, उनके दैनिक कार्यों में हमेशा उनका साथ देते थे। इसलिए स्वयं को उनका पीर अर्थात् सलाहकार, उनका रसोइया, मशक से पानी ढोनेवाला व्यक्ति तथा सब कुछ सह लेने वाले खर के रूप में मानते थे और लोगों को अपना परिचय भी यही कहकर देते थे।

Q2. इस पेशे में आमतौर पर स्याह को सफ़ेद और सफ़ेद को स्याह करना होता था।

Answer: कालत पेशे का काम झूठ को सच और सच को झूठ सिद्ध करना होता है। इसमें पूरी सच्चाई से काम नहीं होता था ।

Q3. देश और दुनिया को मुग्ध करके शुक्रतारे की तरह ही अचानक अस्त हो गए।

Answer: आशय- नक्षत्र मंडल में करोड़ों तारों के मध्य शुक्रतारा अपनी आभा-प्रभा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है, भले ही उसका चमक अल्पकाल के लिए हो। यही हाल महादेव भाई देसाई का था। उन्होंने अपने मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषिता, अहंकार रहित विनम्र स्वभाव, शुद्ध एवं सुंदर लिखावट तथा लेखक की मनोहारी शैली से सभी का दिल जीत लिया था। अपनी असमय मृत्यु के कारण वे कार्य-व्यवहार से अपनी चमक बिखेर कर अस्त हो गए।

Q4. उन पत्रों को देख देखकर दिल्ली और शिमला में बैठे वाइसराय लंबी साँस उसाँस लेते रहते थे।

Answer: आशय- महादेव भाई की लिखावट अत्यंत सुंदर थी। यह लिखावट इतनी शुद्ध होती थी कि उसमें कॉमा और मात्रा की भी गलती नहीं होती थी। उनकी लेखन शैली मनोहारी होती थी। शिमला में बैठे वाइसराय को लिखे जाने वाले पत्र महादेव की लिखावट में भेजे जाते थे। इन पत्रों की लिखावट देख वाइसराय लंबी-लंबी साँसें लेने लग जाते थे क्योंकि ब्रिटिश सर्विस में उनके समान अक्षर लिखने वाला मिलना कठिन था।

भाषा-अध्ययन

Q1. ‘इक’ प्रत्यय लगाकर शब्दों का निर्माण कीजिए-

सप्ताह – साप्ताहिक

अर्थ – …………………
साहित्य – …………………
धर्म – …………………
व्यक्ति – …………………
मास – …………………
राजनीति – …………………
वर्ष – …………………

Answer:
अर्थ – आर्थिक
साहित्य – साहित्यिक
व्यक्ति – वैयक्तिक
धर्म -धार्मिक
मास – मासिक
राजनीति – राजनीतिक
वर्ष – वार्षिक

Q2. नीचे दिए गए उपसर्गों का उपयुक्त प्रयोग करते हुए शब्द बनाइए-
अ, नि, अन, दुर, वि, कु, पर, सु, अधि

आर्य – …………………….
आगत – …………………….
डर – …………………….
आकर्षण – …………………….
क्रय – …………………….
मार्ग – …………………….
उपस्थित – …………………….
लोक – …………………….
नायक – …………………….
भाग्य – …………………….

Answer:

आर्य – अनार्य
आगत – अनागत
डर – निडर
आकर्षण – विकर्षण
क्रये – विक्रय
मार्ग – कुमार्ग
उपस्थित – अनुपस्थित
लोक – परलोक
नायक – अधिनायक
भाग्य – दुर्भाग्य ।

Q3. निम्नलिखित मुहावरों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए,

आड़े हाथों लेना
अस्त हो जाना
दाँतों तले अंगुली दबाना
मंत्र-मुग्ध करना
लोहे के चने चबाना

Answer:

  1. आड़े हाथों लेना – पुलिस ने चोर को आड़े हाथों ले लिया।
  2. दाँतों तले अँगुली दबाना − पाँच वर्ष के बालक को कम्प्यूटर पर काम करते देखा तो सबने दाँतों तले अँगुली दबा ली।
  3. लोहे के चने चबाना − आतंकवादियों ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी लोहे के चने चबवा दिए।
  4. अस्त हो जाना − बहुत मेहनत के बाद भारतीय अंग्रेजी राज्य के सूर्य को अस्त करने में सफल रहे।
  5. मंत्र-मुग्ध करना − उसने अपने भाषण से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Q4. निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए

वारिस – ……………..
जिगरी – ……………..
कहर – …………….
मुकाम – ……………..
रूबरू – ……………..
फ़र्क – ……………..
तालीम – ……………..
गिरफ्तार – ……………..

Answer:

वारिस – उत्तराधिकारी
जिगरी – हार्दिक
कहर – जुल्म, अत्याचार
मुकाम – लक्ष्य
रूबरू – प्रत्यक्ष
फ़र्क – अंतर
तालीम – शिक्षा
गिरफ़्तार – कैद, बंधक

Q5. उदाहरण के अनुसार वाक्य बदलिए-

Answer:

  1. महादेव भाई अपना परिचय ‘पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर’ के रूप में दिया करते थे।
  2. पीड़ितों के दल-के-दल ग्रामदेवी के मणिभवन पर उमड़ा करते थे।
  3. दोनों साप्ताहिक अहमदाबाद से निकला करते थे।
  4. देश-विदेश के समाचार-पत्र गांधीजी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी किया करते थे।
  5. गांधीजी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाया करते थे।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 8 शक्र तारे के समान with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi शक्र तारे के समान NCERT Solutions with Answers. Then drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top