तताँरा-वामीरो कथा NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers, Solveed by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of तताँरा-वामीरो कथा. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 10 Hindi तताँरा-वामीरो कथा

Page No. 83

प्रश्न अभ्यास

मौखिक

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो-पंक्तियों में दीजिए –

Q1. तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?

Answer: तताँरा-वामीरो अंदमान निकोबार द्वीप समुह की लोक कथा है।

Q2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?

Answer: अचानक समुद्र की ऊँची लहरों ने वामीरो को भिगो दिया, इसी जल्दबाजी में वह गाना भूल गई।

Q3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?

Answer: तताँरा ने वामीरो से याचना की कि वह अपना मधुर गाना पूरा करे। बाद में उसने उसका नाम जानने और अगले दिन भी | वहाँ आने की याचना की।

Q4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?

Answer: तताँरा और वामीरो के गाँव की रीति थी कि वहाँ के निवासी केवल अपने गाँववालों के साथ ही विवाह कर सकते थे। गाँव के बाहर के किसी लड़के या लड़की से विवाह करना अनुचित माना जाता था।

Q5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया?

Answer: क्रोध में तताँरा का हाथ कमर पर लटकी तलवार पर चला गया और उसने तलवार निकाल कर ज़मीन में गाड़ दी।

लिखित

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए –

Q1. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?

Answer: तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का मत यह था कि तताँरा की तलवार में दैवीय शक्ति है, जिसकी मदद से वह साहसिक कारनामे किया करता है और सदा अपनी कमर में बाँधे रहता है।

Q2. वामीरों ने तताँरा को बेरूखी से क्या जवाब दिया?

Answer: वामीरों ने तताँरा को बेरूखी से जवाब दिया कि पहले वह बताए कि वह कौन है जो इस तरह प्रश्न पूछ रहा है।

Q3. तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?

Answer: तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार की सदियों से चल रही रुढ़िवादी परम्परा में परिवर्तन आया। उन दोनों की मृत्यु के पश्चात् गाँव वाले दूसरे गाँववालों से भी वैवाहिक सम्बन्धों को स्थापित करने लगे।

Q4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?

Answer: निकोबार के लोग तताँरा को उसके अपनेपन के स्वभाव के कारण से पसन्द करते थे। वह एक नेक ईमानदार व साहसी व्यक्ती था। वह मुसीबत के वक्त भाग-भागकर सभी लोगों की मदद करता था।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए –

Q1. निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?

Answer: निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का विश्वास है कि कभी लिटिल अंदमान और कार-निकोबार द्वीप आपस में मिले हुए थे। इनके विभक्त होने के पीछे एक लोककथा है। तताँरा वामीरो के असफल प्रेम की त्रासदी ने इस द्वीप को दो टुकड़ों में विभक्त कर दिया।

Q2. तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

Answer: तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र के किनारे टहलने गया था। संध्या का समय था। उस समय क्षितिज पर सूरज डूबने को था। ठंडी हवाएँ चल रही थीं। पक्षियों की चहचहाहट से वातावरण गूंज रहा था। सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणें, पानी में घुलकर अद्भुत स्वर्गिक सौंदर्य की रचना कर रही थीं।

Q3. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?

Answer: वामीरो से मिलने के बाद तताँरा बहुत बैचेन रहने लगा। वह अपनी सुधबुध खो बैठा। वह शाम की प्रतिक्षा करता जब वह वामीरो से मिल सके। वह दिन ढलने से पहले ही लपाती की समुद्री चट्टान पर पहुँच गया। उसे एक-एक पल पहाड़ जैसा लग रहा था। उसे वामीरो के न आने की आशंका होने लगती है। लपाती के रास्ते पर वामीरो को देखने के लिए नज़रे दौड़ाता। जैसे ही वामीरो आई उसे देखते ही वह शब्दहीन हो एकटक देखने लगा।

Q4. प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?

Answer: प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए ‘पशु-पर्व’ का आयोजन किया जाता था। इसमें हृष्ट-पुष्ट पशुओं के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति-परीक्षा प्रतियोगिता भी होती थी। सभी गाँवों के लोग इसमें हिस्सा लेते थे।
इस आयोजन में नृत्य-संगीत और भोजन का भी प्रबंध किया जाता था।

Q5. रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।

Answer: रूढ़ियां और बंधन समाज को अनुशासित करने के लिए बनते हैं परन्तु जब इन्हीं के द्वारा मनुष्य की भावना आहत होने लगे, बंधन बनने लगे और बोझ लगने लगे तो उसका टूट जाना ही अच्छा होता है। इस कहानी के सन्दर्भ में देखा जाए तो तांतरा-वामीरो का विवाह एक रूढ़ि के कारण नही हो सकता था जिसके कारण उन्हें जान देनी पड़ती है। इस तरह की रूढ़ियाँ किसी भला करने की जगह नुकसान करती हैं। समयानुसार समाज में परिवर्तन आते रहते हैं और रूढ़ियाँ आडम्बर प्रतीत होती हैं इसलिए इनका टूट जाना बेहतर होता है।

(ग) निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए –

Q1. जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।

Answer: तताँरा-वामीरो को पता लग गया था कि उनका विवाह नहीं हो सकता था। फिर भी वे मिलते रहे। एक बार पशु पर्व मे वामीरो तताँरा से मिलकर रोने लगी। इस पर उसकी माँ ने क्रोध किया और तताँरा को अपमानित किया। तताँरा को भी क्रोध आने लगा। अपने अपमान को शांत करने के लिए उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर धरती में अपनी तलवार घोंप दी। जिसके परिणास्वरूप धरती दो टुकड़ों में बँट गई।

Q2. बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।

Answer: तताँरा ने वामीरो से मिलने के लिए कहा और वह शाम के समय उसका इंतज़ार भी कर रहा था। जैसे-जैसे सूरज डूब रहा था, उसको वामीरो के न आने का एहसास होने लगता। जिस प्रकार सूर्य की किरणें समुद्र की लहरों में कभी दिखती तो कभी छिप जाती थी, उसी तरह तताँरा के मन में भी उम्मीद बनती व डूबने लगती थी।

भाषा अध्यन

Q1. निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में (✓) का चिह्न लगाकर बताएँ कि वह वाक्य किस प्रकार का है −

(क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ङ) वाह! कितना सुदंर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूँगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)

Answer:

(क) विधानवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) विधानवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
(ङ) विस्मयादिबोधक
(च) विधानवाचक

Q2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −

(क) सुध-बुध खोना
(ख) बाट जोहना
(ग) खूशी का ठिकाना न रहना
(घ) आग बबूला होना
(ङ) आवाज़ उठाना

Answer: मुहावरे – वाक्य प्रयोग
(क) सुध-बुध खोना – लता मंगेशकर का मधुर गीत सुनकर कुछ श्रोता अपनी सुध-बुध खो बैठे।
(ख) बाट जोहना – घर लौटने में देर होने पर सुमन मेरी बाट जोहने लगती है।
(ग) खुशी का ठिकाना न रहना – बेटे के आई.ए.एस. बनने पर माँ-बाप की खुशी का ठिकाना न रहा।
(घ) आग बबूला होना – रिक्शेवाले द्वारा किराया माँगते ही पुलिसवाला आग बबूला हो गया।
(ङ) आवाज़ उठाना – आवाज़ उठाए बिना कभी अधिकार नहीं मिलते हैं।

Q3. नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए −

शब्द मूल शब्द प्रत्यय
चर्चित ——————- ——————-
साहसिक ——————- ——————-
छटपटाहट ——————- ——————-
शब्दहीन ——————- ——————-

Answer: शब्द मूल शब्द प्रत्यय
चर्चित चर्चा इत
साहसिक साहस इक
छटपटाहट छटपट आहट
शब्दहीन शब्द हीन

Q4. नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए −

—————— + आकर्षक =——————
—————— + ज्ञात =——————
—————— + कोमल =——————
—————— + होश =——————
—————— + घटना =——————

Answer:

अन + आकर्षक = अनाकर्षक
अ + ज्ञात = अज्ञात
सु + कोमल = सुकोमल
बे + होश = बेहोश
दुर् + घटना = दुर्घटना

Q5. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए −

(क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्रवाक्य)
(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य)
(घ) तताँरा को देखकर वह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य)
(ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्रवाक्य)

Answer: (क) जीवन में ऐसा पहली बार हुआ है जब मैं विचलित हुआ हूँ।
(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई।
(ग) वामीरो कुछ सचेत होकर घर की तरफ़ दौड़ी।
(घ) उसने तताँरा को देखा और वह फूटकर रोने लगी।
(ङ) रीति के अनुसार यह आवश्यक था कि दोनों एक ही गाँव के हों।

Q6. नीचे दिए वाक्य पढ़िए तथा ‘और’ शब्द के विभिन्न प्रयोगों पर ध्यान दीजिए

(क) पास में सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। (दो पदों को जोड़ना)
(ख) वह कुछ और सोचने लगी। (अन्य के अर्थ में) ।
(ग) एक आकृति कुछ साफ़ हुई… कुछ और… कुछ और… (क्रमशः धीरे-धीरे के अर्थ में)
(घ) अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ गई। (दो उपवाक्यों को जोड़ने के अर्थ में)
(ङ) वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। (‘अधिकता’ के अर्थ में)
(च) उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। (‘निकटता’ के अर्थ में)

Answer:

Q7. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-

भय,
मधुर,
सभ्य,
मूक,
तरल,
उपस्थिति,
सुखद।

Answer:
भय-निर्भय (अभय),
मधुर-कटु,
सभ्य-असभ्य,
मूक-वाचाल,
तरल-ठोस,
उपस्थिति–अनुपस्थिति,
सुखद-दुखद।

Q8. नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

समुद्र,
आँख,
दिन,
अंधेरा,
मुक्त।

Answer:

समुद्र – सागर, सिंधु ।
आँख – नेत्र, लोचन।
दिन – वासर, वार।।
अंधेरा – अंधकार, तम।
मुक्त – आज़ाद, स्वतंत्र।

Q9. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

किंकर्तव्यविमूढ़,
विह्वल,
भयाकुल,
याचक,
आकंठ।

Answer: किंकर्तव्यविमूढ़ − बहुत परेशानी में ठाकुर साहब से ढेरो पैसे इनाम मिलने पर वह किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया।
विह्वल − गीता बूढ़ी माँ के अंतिम क्षणों में विह्वल हो गई।
भयाकुल − वह अकेले अंधेरे घर में भयाकुल हो गया।
याचक − दरवाज़े पर एक याचक खड़ा था।
आकंठ − वह बहुत ही मधुर आकंठ से गीत गा रही थी।

Q10. किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ दिन गुज़रने लगा’ वाक्य में दिन के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है? आप दिन के लिए कोई तीन विशेषण और सुझाइए।

Answer: (क) ठंडा, ऊबाऊ (ख) सुदंर, शुभ, ठंडा।

Q11. इस पाठ में देखना’ क्रिया के कई रूप आए हैं-‘देखना’ के इन विभिन्न शब्द-प्रयोगों में क्या अंतर है? वाक्य-प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।

इसी प्रकार ‘बोलना’ क्रिया के विभिन्न शब्द-प्रयोग बताइए।

Answer:

आँखें केंद्रित करना – उसने पिक्चर पर अपनी आँखें केंद्रित कर लीं।
नज़र पड़ना – रास्ता चलते एक भिखारिन पर मेरी नजर पड़ी।
ताकना – कनखियों से मेरी तरफ क्या ताक रहे हो?
घूरना – तुम क्रोध से मुझे क्यों घूर रहे हो।
निहारना – माँ अपने बेटे को बार-बार प्यार से निहार रही थी।
निर्निमेष ताकना – उस लड़की को तुम निर्निमेष क्यों ताक रहे हो।

Q12. वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए

उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था।
तताँरा को मानो कुछ होश आया।
वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूंढ़ने में व्यस्त थीं।

Answer: (क) विशेषण पदबंध (ख) क्रिया पदबंध
(ग) क्रिया विशेषण पदबंध
(घ) संज्ञा पदबंध
(ङ) संज्ञा पदबंध

योग्यता विस्तार

Q1. पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न प्रदेशों की लोककथाओं का अध्ययन कीजिए।

Answer: Do Yourself

Q2. भारत के नक्शे में अंदमान निकोबार द्वीपसमूह की पहचान कीजिए और उसकी भौगोलिक स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए।

Answer: Do Yourself

Q3. अंदमान निकोबार द्वीपसमूह की प्रमुख जनजातियों की विशेषताओं का अध्ययन पुस्तकालय की सहायता से कीजिए।

Answer: Do Yourself

Q4. दिसंबर 2004 में आए सुनामी का इस द्वीपसमूह पर क्या प्रभाव पड़ा? जानकारी एकत्रित कीजिए।

Answer: Do Yourself

परियोजना कार्य

Q1. अपने घर-परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से कुछ लोककथाओं को सुनिए। उन कथाओं को अपने शब्दों में कक्षा में सुनाइए।

Answer: Do Yourself

We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi तताँरा-वामीरो कथा NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top