कारतूस NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 17 कारतूस with Answers, Solveed by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of कारतूस. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 10 Hindi कारतूस

Page No. 133

प्रश्न अभ्यास

मौखिक

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –

Q1. कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?

Answer: कर्नल कालिंज का खेमा वज़ीर अली को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से जंगल में लगा हुआ था। कर्नल को संदेह था कि वज़ीर अली जंगल में ही कहीं छिपा होगा। बरसों से वह पूरी फौज़ की आँखों में धूल झोंक रहा था। जंगलों में अपने थोड़े से आदमियों के साथ भटक रहा था फिर भी वह फौज़ के हाथ नहीं आ रहा था

Q2. वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?

Answer: सिपाही वज़ीर अली से तंग आ चुके थे। क्योंकि हफ़्ते से डेरा डालने और उसे ढूँढ़ने के बाबजूद भी वज़ीर अली पकड़ा नहीं जा रहा था। वे जंगल में रहते-रहते परेशान हो चुके थे।

Q3. कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?

Answer: कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए इसलिए कहा क्योंकि धूल के उड़ने से उसने अंदाज लगाया कि लोग ज़्यादा हैं और वज़ीर को ढूंढ़ रहे हैं।

Q4. सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?

Answer: सवार ने वज़ीर अली की गिरफ़्तारी मुश्किल है, ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि वह सवार स्वयं वज़ीर अली था। वह एक जाँबाज़ सिपाही था। कर्नल ने उस सवार से कहा कि कंपनी का आदेश है कि वज़ीर अली को गिरफ्तार किया जाए। उसकी गिरफ़्तारी के लिए कर्नल के पास पूरा लावलश्कर था। इस पर सवार ने कहा कि उसकी गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है, क्योंकि वह एक जाँबाज़ सिपाही है।

लिखित

(क) निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −

Q1. वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?

Answer: वज़ीर अली रॉबिनहुड की तरह साहसी, हिम्मतवाला और बहादुर था। वह भी रॉबिनहुड की तरह किसी को भी चकमा देकर भाग जाता था। वह अंग्रेज़ी सरकार की पकड़ में नहीं आ रहा था। कम्पनी के वकील को उसने मार डाला था। उसकी बहादुरी के अफ़साने सुनकर ही कर्नल को रॉबिनहुड की याद आती थी।

Q2. सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?

Answer: सआदत अली नवाब आसिफउद्दौला का छोटा भाई था। उसे आशा थी कि नवाब के घर कोई संतान तो होगी नहीं, इसलिए वह अवध का नवाब बन जाएगा, लेकिन वज़ीर अली का जन्म हुआ, तो सआदत अली को अपना भविष्य डूबता-सा नज़र आया, इसलिए उसने वज़ीर अली को अपनी मौत के समान समझा और वह उसका दुश्मन बन गया, क्योंकि अवध को वज़ीर अली के रूप में उत्तराधिकारी मिल गया था।

Q3. सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?

Answer: सआदत अली आराम पसंद अंग्रेज़ों का पिट्ठू था। अंग्रेज़ कर्नल को उसे तख्त पर बिठाने का मकसद अवध की धन सम्पत्ति पर अधिकार करना था। उसने अंग्रेज़ों को आधी सम्पत्ति और दस लाख रूपये दिए। इस तरह सआदत अली को गद्दी पर बैठने से उन्हें लाभ ही लाभ था।

Q4. कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की?

Answer: वज़ीर अली को उसके पद से हटाने के बाद अंग्रेज़ों ने उसे बनारस भेज दिया और तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफा तय कर दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने वज़ीर अली को कलकत्ता बुलाया। वज़ीर अली इस बुलावे से चिढ़कर कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में ही रहता था। वकील ने वजीर अली की शिकायत की कोई परवाह नहीं की, उल्टा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली को गुस्सा आ गया और उसने खंजर निकालकर वकील का कत्ल कर दिया। इसके बाद वज़ीर अली अपने सैनिकों के साथ आज़मगढ़ की ओर भाग गया। वहाँ के बादशाह ने उन लोगों को अपनी हिफाज़त में घाघरा तक पहुँचा दिया। तब से वह जंगलों में छिपकर अपनी शक्ति बढ़ाने लगा।

Q5. सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?

Answer: सवार के जाने के बाद कर्नल इसलिए हक्का-बक्का रह गया क्योंकि उसे पता चल गया कि यह सवार ही वज़ीर अली था। जिस सवार को वह साधारण-सा सिपाही समझ रहा था और उसकी सहायता से वह वज़ीर अली को गिरफ्तार करने का सपना देख रहा था। वह ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता था कि वज़ीर अली इतनी हिम्मत करके उसके खेमे में चला आएगा। कर्नल की नज़रों में वज़ीर अली बहुत खतरनाक व्यक्ति था। वह उसे मूर्ख बनाकर उससे दस करितूस भी ले गया था और कर्नल कुछ भी नहीं कर पाया। वह जिस वज़ीर अली को पकड़ने के लिए वहाँ दल-बल सहित पड़ा था, वह वहाँ तक आया भी और फिर भी कर्नल उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया।

(ख) निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए −

Q1. लेफ़्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?

Answer: लेफ़्टीनेंट को कर्नल के द्वारा यह पता चल पाया कि कंपनी के खिलाफ़ केवल वज़ीर अली ही नहीं बल्कि उसके साथ साथ बंगाल के नवाब का भाई शमसुद्दौला, दक्षिण के टीपू सुल्तान के द्वारा अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहेज़मा को आक्रमण करने के लिए बुलावा भेजा गया है। यह सब देखकर लेफ्टीनेंट को पता लगा कि कंपनी के खिलाफ़ पूरे हिन्दुस्तान में लहर दौड़ गई है।

Q2. वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?

Answer: वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, चतुर और स्वाभिमानी व्यक्ति था। अंग्रेजों ने उसके चाचा सआदत अली को मिलाकर उसे अवध का शासक बना दिया और आधी संपत्ति हथिया लिया। इससे वज़ीर अली के मन में अंग्रेज़ों के प्रति घृणा भरी थी। वज़ीर अली जब कंपनी के वकील के पास अपनी शिकायत लेकर गया तो वकील ने उसकी बात न सुनकर उसे खरी-खोटी सुना दी। स्वाभिमानी वजीर अली को यह बात अपमानजनक लगी। अपने अपमान और अंग्रेजों के प्रति घृणा के कारण उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी।

Q3. सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?

Answer: सवार, जो कि स्वयं वज़ीर अली था, ने कर्नल से अपनी जाँबाजी और सूझ-बूझ से उसके खेमे में घुसकर, उसकी । जान बख्शकरे, कारतूस हासिल किए अर्थात् कर्नल और उसकी फ़ौज से बिना डरे वज़ीर अली ने कर्नल को उसकी औकात दिखाने के लिए उसी से कारतूस हासिल कर लिए।

Q4. वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।

Answer: वज़ीर अली को अंग्रेज़ों ने अवध के तख्ते से हटा दिया पर उसने हिम्मत नहीं हारी। वज़ीफे की रकम में मुश्किल डालने वाले कंपनी के वकील की भी हत्या कर दी। अंग्रेज़ों को महीनों दौड़ाता रहा परन्तु फिर भी हाथ नहीं आया। अंग्रेज़ों के खेमे में अकेले ही पहुँच गया, कारतूस भी ले आया और अपना सही नाम भी बता गया। इस तरह वह एक जाँबाज़ सिपाही था।

(ग) निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए −

Q1. मुट्ठीभर आदमी और इतना दमखम।

Answer: मुट्ठी भर आदमी और ये दमखम-आशय है कि वज़ीर अली से अवध की सत्ता छिनने के बाद अब उसके साथ थोड़े से आदमी ही थे, जिनके सहारे अपने से कई गुना शक्तिशाली दुश्मनों (अंग्रेज़ों) और घर के भेदियों से मुकाबला करते हुए दुश्मनों की आँखों में धूल ही नहीं झोक रहा था बल्कि अपनी खोई सत्ता पाने के लिए प्रयासरत था। उसने कंपनी की हत्या करके अपना दमखम दिखा दिया था।

Q2. गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।

Answer: यह कथन लेफ़्टीनेंट का है। जब वज़ीर अली अंग्रेज़ों के खेमे में अकेला ही आ रहा था परन्तु इतनी तेज़ी से आ रहा था, इतनी धूल उड़ रही थी कि मानों कई सैनिक आ रहे हो, पूरा एक काफ़िला आ रहा हो। लेफ़्टीनेंट कहता है सैनिक तो एक ही नज़र आ रहा है।

भाषा अध्यन

Q1. निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए −
खिलाफ़, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वजीफ़ा, नफ़रत, हमला, इंतेज़ार, मुमकिन।

Answer:

  1. विरुद्ध,
  2. पवित्र,
  3. आशा,
  4. मिलना (प्राप्त होना),
  5. सफल,
  6. वृत्ति (परवरिश के लिए दी जाने वाली राशि),
  7. घृणा,
  8. आक्रमण,
  9. प्रतीक्षा,
  10. संभव।

Q2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूट कर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्का बक्का रह जाना।

Answer: (क) आँखों में धूल झोंकना −चोर ने पुलिस के आँखों में धूल झोंककर चोरी कर ली।
(ख) कूट-कूट कर भरना − झाँसी की रानी में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी।
(ग) काम तमाम कर देना − बिल्ली ने चूहे का काम तमाम कर दिया।
(घ) जान बख्श देना − देश के दुशमनों की जान नहीं बख्शनी चाहिए।
(ङ) हक्का-बक्का रह जाना − अचानक चाचाजी को सामने देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।

Q3. कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए −

(क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
(ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।
(ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया।
(घ) फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी।
(ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था।

Answer:

  1. जंगल की जिंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
  2. कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।
  3. वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया।
  4. फौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी।
  5. सिपाही घोड़े पर सवार था।

Q4. नीचे दिए गए वाक्यों में ‘ने’ लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए −

(क) घोड़ा पानी पी रहा था।
(ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।
(ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था।
(घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे।

Answer: (क) घोड़े ने पानी पिया। (ख) बच्चों ने दशहरे का मेला देखा।
(ग) रॉबिनहुड ने गरीबों की मद्द की।
(घ) देशभर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।

Q5. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए −

(क) कर्नल ने कहा सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है
(ख) सवार ने पूछा आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बाते कर रहे थे चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे एक व्यक्ति कह रहा था दुशमन कभी भी हमला कर सकता है

Answer: (क) कर्नल ने कहा, “सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है?”
(ख) सवार ने पूछा, “आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है? इतने लावलशकर की क्या ज़रूरत है?”
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे। चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था, “दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।”

योग्यता विस्तार-

Q1. पुस्तकालय से रॉबिनहुड के साहसिक कारनामों के बारे में जानकारी हासिल कीजिए।

Answer: Do Yourself

Q2. वृंदावनलाल वर्मा की कहानी इब्राहिम गार्दी पढ़िए और कक्षा में सुनाइए।

Answer: Do Yourself

परियोजना

Q1. कारतूस’ एकांकी का मंचन अपने विद्यालय में कीजिए।

Answer: Do Yourself

Q2. एकांकी’ और ‘नाटक’ में क्या अंतर है? कुछ नाटकों और एकांकियों की सूची तैयार कीजिए।

Answer: एकांकी एक अंक का नाटक होता है, जिसमें दृश्य परिवर्तन नहीं होता। एकांकी में नाटकाकार अपने कथ्य को विस्तृत रूप से न कहकर संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करता है। इसका कलेवर लघु होता है, जबकि नाटक का स्वरूप विशाल होता है। नाटक एक ऐसी विधा है, जो वस्तुनिष्ठता की माँग करती है। नाटक केवल लिखा नहीं जाता, वह अभिनीत होकर दर्शकों से तादात्मय स्थापित करने के बाद पूरा होता है।

नाटक

मृत्युंजय
अंधायुग
आषाढ़ का एक दिन
आधे-अधूरे
द्रौपदी
कविरा खड़ा बाज़ार में
एक और अजनबी
एकांकी

एक तोले की अफीम की कीमत
भोर का तारा
दस मिनट
स्वर्ग का कमरा
स्ट्राइक
लक्ष्मी का स्वागत
सूखी डाली
पहेली

We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 17 कारतूस with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi कारतूस NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top