We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 14 गिरगिट with Answers, Solveed by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of गिरगिट. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh with Answers
CBSE Solutions Class 10 Hindi गिरगिट
Page No. 105
प्रश्न अभ्यास
मौखिक
निम्लिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –
Q1. काठगोदाम के पास भीड़ क्यों इकट्ठी हो गई थी?
Answer: ख्यूक्रिन नामक एक सुनार को कुत्ते ने काट लिया। उसने गिरते-पड़ते कुत्ते की टांग को पकड़ा और चीखा “मत जाने दो” उसके चीखने की आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई
Q2. उँगली ठीक न होने की स्थिति में ख्यूक्रिन का नुकसान क्यों होता?
Answer: ख्यूकिन का काम काफी मुश्किल था जोकि बिना उंगलियों के सम्भव नहीं था इसलिए उँगली ठीक न होने की स्थिति में ख्यूक्रिन का नुकसान हुआ।
Q3. कुत्ता क्यों किकिया रहा था?
Answer: ख्यूक्रिन ने कुत्ता द्वारा काटे जाने पर उसे मारा-पीटा था। उसने कुत्ते के पीछे दौड़ते हुए उसकी पिछली एक टाँग पकड़ ली थी। उसे तीन टाँगों के बल ही रेंगना पड़ रहा था। इसलिए वह डर के मारे किकियाने लगा था।
Q4. बाज़ार के चौराहे पर खामोशी क्यों थी?
Answer: बावर्ची ने कुत्ते के बारे में बताया कि कुत्ता जनरल साहब के भाई का था।
Q5. जनरल साहब के बावर्ची ने कुत्ते के बारे में क्या बताया?
Answer: बावर्ची ने कुत्ते के बारे में बताया कि कुत्ता जनरल साहब के भाई का था।
लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए –
Q1. ख्यूक्रिन ने मुआवज़ा पाने की क्या दलील दी?
Answer: ख्यूक्रिन ने मुआवजा पाने की यह दलील दी कि वह कामकाजी आदमी है तथा उसका काम पेंचीदा किस्म का है। कुत्ते द्वारा उँगली काट खाने से अब वह हफ्ते भर तक काम नहीं कर सकता है। इससे उसका काफ़ी नुकसान होगा।
Q2. ख्यूक्रिन ने ओचुमेलॉव को उँगली ऊपर उठाने का क्या कारण बताया?
Answer: ख्यूक्रिन ने ओचुमेलॉव को उँगली उठाने का कारण बताया कि वह लकड़ी लेकर अपना कुछ काम निपटाने जा रहा था तब अचानक एक पिल्ले ने आकर उसकी उँगली काट ली।
Q3. येल्दीरीन ने ख्यूक्रिन को दोषी ठहराते हुए क्या कहा?
Answer: येल्दीरीन ने ख्यूक्रिन को दोषी ठहराते हुए कहा कि ख्यूक्रिन हमेशा कोई-न-कोई शरारत करता रहता है इसी ने जलती सिगरेट कुत्ते की नाक में डाली होगी, इसलिए कुत्ते ने इसे काट दिया होगा क्योंकि बिना कारण तो कुत्ता भी किसी को काटता नहीं है।
Q4. ओचुमेलॉव ने जनरल साहब के पास यह संदेश क्यों भिजवाया होगा कि ‘उनसे कहना कि यह मुझे मिला और मैंने इसे वापस उनके पास भेजा है’?
Answer: ओचुमेलॉव संदेश भिजवाने का काम इसलिए करता है क्योंकि वह एक चापलूस किस्म का इंसान था। वह जनरल साहब को खुश करना चाहता था ताकि उन्हें लगे कि वो बहुत अच्छा इंस्पेक्टर है और कुत्ते का बहुत ख्याल भी रखता है।
Q5. भीड़ ख्यूक्रिन पर क्यों हँसने लगती है?
Answer: ख्यूक्रिन कुत्ते द्वारा काटे जाने पर मुआवजे की आशा करता है। इंस्पेक्टर ओचुमेलॉव को जब पता चलता है कि कुत्ता जनरल
साहब के भाई का है तो वह ख्यूक्रिन को ही दोष देता है और कुत्ते को पुचकारता है। उस समय ख्यूक्रिन के स्थान पर उसे एक जानवर अधिक प्यारा और अच्छा लगता है। ख्यूक्रिन की स्थिति उस कुत्ते से भी बदतर हो जाती है। ख्यूक्रिन की विवशता देखकर तथा इंस्पेक्टर के बदलते रूप और पक्षपाती कानून व्यवस्था पर भीड़ हँसने लगती है।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए –
Q1. किसी कील-वील से उँगली छील ली होगी−ऐसा ओचुमेलॉव ने क्यों कहा?
Answer: भाई-भतीजावाद तथा चापलूसी करने में विश्वास रखने वाले पुलिस इंस्पेक्टर ओचुमेलॉव को जब यह पता चला कि ख्यूक्रिन की उँगली काटने वाला कुत्ता आम नहीं है, बल्कि जनरल साहब या उनके भाई दोनों में से किसी एक का है, तो उसने कुत्ते को बचाने के लिए कुत्ते की जगह ख्यूक्रिन को ही दोषी ठहराते हुए कहा कि उसने स्वयं ही किसी कील-वील से उँगली छील ली होगी और इसे कुत्ते के माथे मढ़कर कुछ हरजाना ऐंठकर फ़ायदा उठाना चाह रहा है।
Q2. ओचुमेलॉव के चरित्र की विशेषताओं को अपने शब्दों में लिखिए।
Answer: ओचुमेलाव अत्यंत भ्रष्टाचारी, चालाक, स्वार्थी, मौकापरस्त, दोहरे व्यक्तित्व, चापलूस और अस्थिर प्रकृति का व्यक्ति है। वह अवसर वादी भी है। दुकानदारों से जबरन चीज़ें ऐठता है। कर्त्तव्य निष्ठ नहीं है फिर भी लोगों पर रोब डालता है। अपने लाभ के लिए किसी के साथ भी अन्याय कर सकता है। अपने पद का लाभ उठाने के लिए वह ख्यूक्रिन पर दोष लगाता है और कुत्ते को ज़बरदस्ती जनरल साहब के घर भिजवाता है।
Q3. यह जानने के बाद कि कुत्ता जनरल साहब के भाई का है−ओचुमेलॉव के विचारों में क्या परिवर्तन आया और क्यों?
Answer: यह जानने के बाद कि कुत्ता जनरल साहब के भाई का है-ओचुमेलॉव के व्यवहार में जमीन-आसमान का अंतर आ जाता है। कुछ देर पहले तक जो इंसपेक्टर कुत्ते का काम खत्म करने की बात कर रहा था, वह यह बात जानने के बाद गिरगिट की भाँति रंग बदल लेता है और कुत्ते को पुचकारते हुए उसे अत्यंत सुंदर डॉगी और अत्यंत खूबसूरत पिल्ला कहने लगता है। वह उसे नन्हा शैतान कहकर जनरल के बावर्ची को सौंप देता है। अब वह पीड़ित ख्यूक्रिन को ही धमकाता है। ऐसा वह इसलिए करता है ताकि जनरल साहब से अपना स्वार्थ पूरा करा सके। वह उन्हें नाराज नहीं करना चाहता था तथा समय आने पर उनसे लाभ उठाने की फिराक में था।
Q4. ख्यूक्रिन का यह कहना कि ‘मेरा एक भाई भी पुलिस में है…..।’ समाज की किस वास्तविकता की ओर संकेत करता है?
Answer: ख्यूक्रिन का यह कथन कि ‘मेरा एक भाई भी पुलिस में है’ यह बतलाता है कि अगर आपके परिचित किसी उच्चे पद पर कार्यरत हों तो आप अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख सकते हैं। ये समाज में पहले जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली लोकक्ति की ओर संकेत करता है। जान-पहचान के बल पर किस तरह लाभ उठाया जा सकता है। इसलिए इस कथन को कहकर इंस्पेक्टर पर वो अपना प्रभाव जमाना चाहता है।
Q5. इस कहानी का शीर्षक गिरगिट क्यों रखा होगा? क्या आप इस कहानी के लिए कोई अन्य शीर्षक सुझा सकते हैं? अपने शीर्षक का आधार भी स्पष्ट कीजिए?
Answer: इस कहानी का शीर्षक गिरगिट इसलिए रखा गया होगा क्योंकि जिस प्रकार गिरगिट समयनुसार अपना रंग बदलने में माहिर है ठीक उसी प्रकार ओचुमेलॉव भी मौके के अनुसार अपना रंग बदल देता है। पहले तो कुत्ते को भला बुरा कहता है, गोली मारने की बात करता है परन्तु जनरल के भाई के कुत्ते होने का पता लगते ही वह बदल जाता है।
इस पाठ के लिए कुछ अन्य नाम अवसरवादी, चापलूसी या रंग-बदलू आदि भी हो सकते है।
मेरे अनुसार यह सारे शीर्षक पाठ को दिए जा सकते हैं क्योंकि आज के इस अवसरवादी युग में सभी उचित समय और मौके को देखकर अपने स्वभाव में परिवर्तन कर देते हैं ।
Q6. गिरगिट कहानी के माध्यम से समाज की किन विसंगतियों पर व्यंग्य किया गया है? क्या आप ऐसी विसगतियाँ अपने समाज में भी देखते हैं? स्पष्ट कीजिए।
Answer: गिरगिट कहानी के माध्यम से रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, अवसरवादीता, भाई भतीजावाद आदि जैसे सामाजिक विसंगतियों की ओर व्यंग्य किया गया है गिरगिट कहानी में बताया गया है कि आदर्शों का पालन करने वाले व्यक्तियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है उनके साथ पक्षपात होता है वही जो व्यक्ति चापलूस होते हैं उनका कार्य आसानी से बन जाता है क्योंकि लोग सच्चाई का साथ ना दे कर ऊंचे पदों पर आसीन लोगों की चापलूसी करते नज़र आते हैं हालांकि न्यूज़ चैनल व समाचार पत्रों पर कई ऐसी खबरें दिखाई जाती है जहां से हमें यह बात मालूम होती है कि लोग किस प्रकार सच्चाई से ज्यादा महत्व अवसरवादिता को देते हैं।
(ग) निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए –
Q1. उसकी आँसुओं से सनी आँखों में संकट और आतंक की गहरी छाप थी।
Answer: इस पंक्ति से लेखक को आशय यह है कि ख्यूक्रिन द्वारा मार खाए जाने पर कुत्ता घबरा गया था। उसे आभास हो चुका था कि उस पर गहरा संकट आने वाला है। कुत्ते के किकियाने की आवाज़ ज़ोर-ज़ोर से सुनाई देने लगी। उसकी आँसुओं से भरी आँखों में ख्यूक्रिन दुवारा मारे जाने के कारण संकट और भय के भाव थे। वह ऊपर से नीचे तक काँप रहा था। और ये भाव उसकी आँखों में साफ दिखाई दे रहे थे।
Q2. कानून सम्मत तो यही है….. कि सब लोग अब बराबर हैं।
Answer: इस कथन से ख्यूक्रिन यह कहना चाहती है कि वर्तमान काननू-व्यवस्था में सभी बराबर हैं। कोई छोटा-बड़ा नहीं है। यदि कोई बड़ा व्यक्ति अपराध करता है तो उसे भी अवश्य ही दंड मिलना चाहिए। कानून की दृष्टि में कोई छोटा-बड़ी नहीं होता, बल्कि सब बराबर होते हैं। उसने ओचुमेलॉव से कहा कि यदि उसकी बात में सत्य नही होगा तो उस पर मुकदमा चलाया जाए। उसने यह भी कहा कि समाज में हर व्यक्ति के साथ नियम और कानून के अनुसार समान व्यवहार होना चाहिए। इसलिए वह भी न्याय प्राप्त करने का हकदार है और उसका कोई अपराध नहीं है।
Q3. हुज़ूर ! यह तो जनशांति भंग हो जाने जैसा कुछ दिख रहा है।
Answer: बाज़ार में सन्नाटा छाया हुआ था। ख्यूक्रिन के चीखने पर भीड़ इकट्ठी हो गई। ऐसा लग रहा था मानो कोई दंगा हो गया है। इस स्थिति को निपटाने के लिए चापलूस सिपाही ने इंस्पेक्टर से कहा कि जैसे जनशांति भंग होती है उसी तरह उस समय शांति भंग होती दिखाई दे रही थी।
भाषा अध्यन
Q1. नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए −
(क) माँ ने पूछा बच्चों कहाँ जा रहे हो
(ख) घर के बाहर सारा सामान बिखरा पड़ा था
(ग) हाय राम यह क्या हो गया
(घ) रीना सुहेल कविता और शेखर खेल रहे थे
(ङ) सिपाही ने कहा ठहर तुझे अभी मजा चखाता हूँ
Answer:
(क) माँ ने पूछा- “बच्चो! कहाँ जा रहे हो?”
(ख) घर के बाहर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
(ग) हाय राम! यह क्या हो गया?
(घ) रीना, सुहेल, कविता और शेखर खेल रहे थे।
(ङ) सिपाही ने कहा- “ठहर, तुझे अभी मजा चखाता हूँ।”
Q2. ही, भी, तो, तक आदि निपातों का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य बनाइए।
Answer: ही − तुम ही सिर्फ़ वहाँ जाना।
भी − आप भी हमारे साथ चलिए।
तो − मैनें तो पहले ही इसकी सूचना दे दी थी।
तक − रात तक वह वहाँ रहा।
Q3. पाठ में आए मुहावरों में से पाँच मुहावरे छाँटकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
Answer:
- उस भयानक जंगल में आदमी का नामो-निशान तक नहीं था।
- भारत में गरीबी के रेखा के नीचे जीने वाले नरक की जिंदगी जी रहे हैं।
- हमें अपने बड़ों की बातें गाँठ बाँध लेनी चाहिए।
- सिपाही ने चोर को पीटकर मजा चखाया।
- लालबत्ती पर चौराहा पार करने वालों पर जुर्माना होना चाहिए।
Q4. नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए −
(क) ……………..+ भाव = ……………..
(ख) ……………..+ पसंद = ……………..
(ग) ……………..+ धारण = ……………..
(घ) ……………..+ उपस्थित = ……………..
(ङ) ……………..+ लायक = ……………..
(च) ……………..+ विश्वास = ……………..
(छ) ……………..+ परवाह = ……………..
(ज) ……………..+ कारण = ……………..
Answer:
(क) दुर् + भाव = दुर्भाव
(ख) ना + पसंद = नापसंद
(ग) सा + घारण = साधारण
(घ) अनु + उपस्थित = अनुपस्थित
(ङ) ना + लायक = नालायक
(च) अ + विश्वास = अविश्वास
(छ) ला + परवाह = लापरवाह
(ज) अ + कारण = अकारण
Q5. नीचे दिए गए शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए −
- मदद + …………….. =……………..
- बुद्धि + ……………..=……………..
- गंभीर + ……………..=……………..
- सभ्य + ……………..=……………..
- ठंड + ……………..=……………..
- प्रदर्शन + ……………..=……………..
Answer:
- मदद + गार = मददगार
- बुधि + हीन = बुधिहीन
- गंभीर + ता = गंभीरता
- सभ्य + ता = सभ्यता
- ठंड + क = ठंडक
- प्रदर्शन + ई = प्रदर्शनी
Q6. नीचे दिए गए वाक्यों के रेखांकित पदबंध का प्रकार बताइए −
(क) दुकानों में ऊँघते हुए चेहरे बाहर झाँके।
(ख) लाल बालोंवाला एक सिपाही चला आ रहा था।
(ग) यह ख्यूक्रिन हमेशा कोई न कोई शरारत करता रहता है।
(घ) एक कुत्ता तीन टाँगों के बल रेंगता चला आ रहा है।
Answer:
(क) संज्ञा पदबंध
(ख) विशेषण पदबंध
(ग) क्रिया पदबंध
(घ) क्रिया-विशेषण पदबंध
Q7. आपके मोहल्ले में लावारिस/आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज़्यादा हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अत: लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
Answer:
पताः ………………..
दिनांकः …………….
सेवा में,
नगर निगम अधिकारी,
क.ख.ग. ।
विषयः आवारा कुत्तों के कारण उपजी समस्या को दर्शाने हेतु पत्र।
माननीय महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके क्षेत्र क.ख.ग. मोहल्ले का निवासी हूँ। हमारे इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की आबादी बहुत बढ़ गई है। ये यहाँ-वहाँ समूह बनाकर घूमते रहते हैं। आने-जाने वाले लोग इनके कारण बहुत परेशान है। ये राह चलते लोगों को काट लेते हैं या उन पर अचानक भौंकने लगते है। इस कारण से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहाँ के लोगों का जीवन इनके कारण अस्त-व्यस्त हो गया है। आए दिन कुत्तों द्वारा काटने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हमने इस विषय में कई बार आपके विभाग को सूचित किया है। परन्तु उनकी ओर से इस विषय पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। अतः हारकर हम आपको पत्र लिखकर रहे हैं।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त समस्या के निदान के लिए तुरंत उचित कदम उठाने की कृपा करें। हम सारे क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद
भवदीय
क.ख.ग.
योग्यता विस्तार
Q1. जिस प्रकार गिरगिट शत्रु से स्वयं को बचाने के लिए अपने आस-पास के परिवेश के अनुसार रंग बदल लेता है, उसी प्रकार कई व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए परिस्थितियों के अनुसार अपनी बात, व्यवहार, दृष्टिकोण, विचार को बदल लेते हैं। यही कारण है कि ऐसे व्यक्तियों को गिरगिट’ कहा जाता है।
Answer: Do Yourself
Q2. अवसर के अनुसार व्यावहारिकता का सहारा लेना आप कहाँ तक उचित समझते हैं? इस विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
Answer: Do Yourself
Q3. यहाँ आपने रूसी लेखक चेखव की कहानी पढ़ी है। अवसर मिले तो लियो ताल्स्ताय की कहानियाँ भी पढ़िए।
Answer: Do Yourself
परियोजना कार्य
Q1. ‘गिरगिट’ कहानी में आवारा पशुओं से जुड़े किस नियम की चर्चा हुई है? क्या आप इस नियम को उचित मानते हैं? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
Answer: ‘गिरगिट’ कहानी में आवारा पशुओं से जुड़े इस नियम की चर्चा हुई है कि आवारा कुत्ते या पशु सार्वजनिक स्थान पर नहीं छोड़ने चाहिए, क्योंकि इनसे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ाती है। इनको छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्हें दंडित किया जाए या करवाया जाए। दंड मिलने के भय से लोग आवारा कुत्तों या पशुओं को नहीं छोड़ेगें। आवारा कुत्तों को उनके मालिकों को सुपुर्द कर देना चाहिए। ये आवारा कुत्ते या पशु किसी भी निर्दोष व्यक्ति को काट या मार सकते हैं। इनसे जनता की सुरक्षा बहुत आवश्यक है। इनसे रक्षा के लिए कानून बनना चाहिए तथा कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाए। हम इस नियम से पूरी तरह सहमत हैं कि कुत्ते या पशुओं के आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए और नियम तोड़ने वालों को दंडित किया जाए ताकि आम आदमी की सुरक्षा की जा सके।
Q2. गिरगिट कहानी का कक्षा में या विद्यालय में मंचन कीजिए। मंचन के लिए आपको किस प्रकार की तैयारी और सामग्री की ज़रूरत होगी, उनकी एक सूची भी बनाइए।
Answer: Do Yourself
We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 14 गिरगिट with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi गिरगिट NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.