नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 15 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 15 नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ

Page No. 124

Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है?

Answer: नए बसते इलाके में प्रतिदिन नए मकान बनते चले जा रहे हैं। इन मकानों के बनने से पुराने पेड़, खाली ज़मीन, टूटे-फूटे घर सब कुछ खत्म हो गए हैं। कवि अपने ठिकाने पर पहुँचने के लिए निशानियाँ बनाता है, वे जल्दी मिट जाती हैं। इसीलिए कवि रास्ता भूल जाता है।

(ख) कविता में कौन-कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है?

Answer: कविता में निम्नलिखित पुराने निशानों का उल्लेख हुआ है-

  • पीपल का पेड़
  • ढहा घर या खंडहर
  • जमीन का खाली टुकड़ा
  • बिना रंग वाले लोहे के फाटक वाला इकमंजिला मकान

(ग) कवि एक घर पीछे या दो घर आगे क्यों चल देता है?

Answer: कवि अपने निर्धारित घर से एक घर पीछे
यो आगे इसलिए चल देता है क्योंकि उसे घर तृक पहुँचाने वाली निशानियाँ मिट चुकी हैं। उसने एक इकमंजिले मकान की निशानी बना रखी थी जिस पर बिना रंग वाला लोहे का फाटक था। परंतु अब न वह फाटक रहा न वह मकान इकमंजिला रहा। इसलिए वह अपने निश्चित लक्ष्य को ढूँढता-ढूंढता आगे या पीछे चला गया।

(घ) “वसंत का गया पतझड़’ और ‘बैसाख का गया भादों को लौटा’ से क्या अभिप्राय है?

Answer: बसंत का गया पतझड़’ और ‘बैसाख का गया भादों को लौटा’ से अभिप्राय है- ‘एक लंबा अंतराल’ जिस प्रकार दोनों ऋतुओं के बीच एक लंबा समय बीतने से परिस्थितियों में काफी परिवर्तन आ जाता है। जैसे कवि ने कभी बसंत की बहार देखी थी तो आज उसे पतझड़ का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कवि को पुराने निशान ढूँढने पड़ते हैं क्योंकि काल और परिस्थितियों में परिवर्तन आता है।

(ङ) कवि ने इस कविता में समय की कमी की ओर क्यों इशारा किया है?

Answer: कवि ने इस कविता में ‘समय की कमी की ओर इसलिए इशारा किया है, क्योंकि इस परिवर्तनशील संसार
में हर व्यक्ति अपने-अपने ढंग से अपने-अपने कार्य में व्यस्त हैं। परिस्थितियों में बड़ी तीव्रता से बदलाव आ रहा है। मनुष्य पहले से अधिक गतिशील हो गया है। सबके पास समय का अभाव है। इसलिए मन में केवल एक उम्मीद बची है कि शायद कोई जाना-पहचाना व्यक्ति उसे पहचानकर पुकार ले।”

(च) इस कविता में कवि ने शहरों की किस विडंबना की ओर संकेत किया है?

Answer: इस कविता में कवि ने शहरों की निरंतर गतिशीलता, कर्मप्रियता और निर्माण की अंधी दौड़ के कारण खोती आत्मीयता का चित्रण किया है। शहरों में नई-नई बस्तियाँ, नए-नए निर्माण तो रोज हो रहे हैं किंतु उनकी पहचान और आत्मीयता नष्ट हो रही है।

Q2. व्याख्या कीजिए −

(क) यहाँ स्मृति का भरोसा नहीं एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है दुनिया

Answer: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि यह कहना चाहते हैं कि नए इलाके में उसकी स्मृति भी उसका साथ छोड़ देती है। यहाँ नित नई-नई इमारतें बन रही हैं। इस कारण से वह इस नए इलाके का जो रेखाचित्र बनाकर उसे याद रखता है, वह हर रोज़ बदल जाता है। इसलिए कवि को अब अपनी स्मृति पर भी भरोसा नहीं है।

(ख) समय बहुत कम है तुम्हारे पास आ चला पानी ढहा आ रहा अकास
शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर

Answer: कवि कहता है कि तेजी से बदलती दुनिया और उसके साथ तालमेल बिठाने के क्रम में लोगों के पास समय बहुत कम बचा है। कवि देखता है कि आकाश में काले बादल छाये चले आ रहे हैं। वर्षा की पूरी संभावना है। ऐसे में लोग छतों पर आएँगे। अब उनमें से कोई कवि को पहचानकर पुकार लेगा कि आ जाओ, तुम्हारा घर यहीं है, जिसे तुम खोज नहीं पा रहे हो।

योग्यता-विस्तार

Q1. पाठ में हिंदी महीनों के कुछ नाम आए हैं। आप सभी हिंदी महीनों के नाम क्रम से लिखिए।

Answer: हिंदी महीनों के नाम-

  1. चैत्र,
  2. बैसाख,
  3. ज्येष्ठ,
  4. आषाढ़,
  5. श्रावण,
  6. भाद्रपक्ष,
  7. आश्विन,
  8. कार्तिक,
  9. मार्गशीर्ष,
  10. पौष,
  11. माघ,
  12. फाल्गुन

खुशबु रचते हैं हाथ

(क) ‘खुशबु रचनेवाले हाथ’ कैसी परिस्थितियों में तथा कहाँ-कहाँ रहते हैं?

Answer: खुशबू रचनेवाले हाथ’ बहुत ही गंदी बस्तियों में, नालों और कूड़े के ढेरों के आसपास बदबूदार स्थितियों में रहते हैं। उनका रहन-सहन बहुत गंदा होता है।

(ख) कविता में कितने तरह के हाथों की चर्चा हुई है?

Answer: कविता में उभरी नसों वाले हाथ, पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ, गंदे कटे-पिटे हाथ, घिसे नाखुनों वाले हाथ, जूही की डाल से खूशबूदार हाथ, जख्म से फटे हाथ जैसे हाथों की चर्चा हुई है।

(ग) कवि ने यह क्यों कहा है कि ‘खुशबू रचते हैं हाथ’?

Answer: कवि ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि इन गरीब मजदूरों के हाथ सुगंधित अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं। तथा हमारे जीवन को सुख-सुविधाएँ उपलब्ध कराकर खुशबू से महकाते हैं जिससे ऐसा लगता है कि अत्यंत प्रदूषित वातावरण में रहकर भी इनके हाथ हमारे लिए सुख-सुविधाओं से भरी वस्तुओं का निर्माण करते हैं। जिससे समस्त प्राणियों के जीवन में सुगंध फैल जाती है। ये लोग स्वयं बदहाली का जीवन बिताकर दूसरे लोगों के जीवन में खुशहाली लाते हैं। इन शब्दों द्वारा कवि ने श्रमिकों के श्रम का गुणगान किया है।

(घ) जहाँ अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का माहौल कैसा होता है?

Answer: जिस बस्ती में, जिस गली-मुहल्ले में अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का वातावरण बहुत गंदगी भरा होता है। वहाँ चारों ओर नालियाँ और कूड़े-करकट के ढेर जमा होते हैं।

(ङ) इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Answer: इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य गरीब मज़दूरों की दयनीय दशा की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस प्रकार कवि उनके उद्धार के प्रति चेतना जाग्रत करना चाहता है। वह चाहता है कि इन श्रमिकों की दयनीय दशा को सुधारा जाए, इनके रहने की दशा को स्वास्थ्यप्रद बनाया जाए।

Q2. व्याख्या कीजिए −

(i) पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ जूही की डाल से खुशबूदार हाथ

Answer: इन पंक्तियों में बच्चों की ओर कि इशारा किया गया है जिनके हाथ पीपल के पत्तों की तरह कोमल, नए हैं, जिनमें जूही की डाल जैसी खुशबू आती है परन्तु अगरबत्ती बनाते बनाते उनके कोमल हाथ खुरदरे हो गए हैं। उनकी कोमलता और सुगंध गायब हो जाती है।

(ii) दुनिया की सारी गंदगी के बीच दुनिया की सारी खुशबू रचते रहते हैं हाथ

Answer: यद्यपि अगरबत्ती बनाने वाले कारीगर दुनिया भर को सुगंधित अगरबत्ती प्रदान करते हैं और वातावरण में सुगंध फैलाते हैं किंतु उन्हें स्वयं दुनिया भर की गंदगी के बीच रहना पड़ता है। उनके चारों ओर गंदगी का ही साम्राज्य रहता है। वे शोषित हैं, पीड़ित हैं।

(ख) कवि ने इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है। इसका क्या कारण है?

Answer: कवि ने इस कविता में किसी ख़ास एक व्यक्ति का वर्णन नही किया है बल्कि एक समाज का वर्णन किया है इस कारण इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है।

(ग) कवि ने हाथों के लिए कौन-कौन से विशेषणों का प्रोयग किया है।

Answer: कवि ने हाथों के लिए निम्नलिखित विशेषणों का प्रयोग किया है-

उभरी नसोंवाले
घिसे नाखूनोंवाले
पीपल के पत्ते-से नए-नए
जूही की डाल-से खुशबूदार
गंदे कटे-पिटे
ज़ख्म से फटे हुए।

योग्यता-विस्तार

Q1. अगरबत्ती बनाना, माचिस बनाना, मोमबत्ती बनाना, लिफ़ाफ़े बनाना, पापड़ बनाना, मसाले कूटना आदि लघु उद्योगों के विषय में जानकारी एकत्रित कीजिए।

Answer: आस पड़ोस में रहने वाले किसी मज़दूर या कर्मचारी से बात करके जानिए और उनकी फैक्ट्री में जाकर देखिए। संभव हो तो घर में बनाने का प्रयास कीजिए।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 15 नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi नए इलाके में … खुशबू रचते हैं हाथ NCERT Solutions with Answers. Then drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top