अग्नि पथ NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 14 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 14 अग्नि पथ with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of अग्नि पथ. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi अग्नि पथ

Page No. 119

Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) कवि ने ‘अग्नि पथ’ किसके प्रतीक स्वरूप प्रयोग किया है?

Answer: कवि ने ‘अग्नि पथ’ का प्रयोग मानव जीवन में आने वाली कठिनाइयों के प्रतीक स्वरूप किया है। यह जीवन संघर्षमय है फिर भी इस पर सबको चलना ही पड़ता है और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कवि का मानना है कि यह जीवन कठिनाइयों, चुनौतियों और संकटों से भरा है।

(ख) माँग मत’, ‘कर शपथ’, ‘लथपथ’ इन शब्दों का बार-बार प्रयोग कर कवि क्या कहना चाहता है?

Answer: माँग मत’, ‘कर शपथ’ और ‘लथपथ’ शब्दों को बार-बार प्रयोग कर कवि क्रमशः कहना चाहता है कि जीवन में संघर्ष करते हुए लोगों से सुख की माँग मत करो, संघर्ष को बीच में छोड़कर कठिनाइयों से हार मान कर वापस न लौटने की कसम लेने तथा कठिनाइयाँ से जूझते हुए कर्मशील बने रहने की प्रेरणा दे रहा है।

(ग) “एक पत्र-छाँह भी माँग मत’ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

Answer: इस पंक्ति का आशय है-मनुष्य जीवन के कष्ट भरे रास्तों पर चलते हुए थोड़ा-सा भी आराम या सुविधा न माँगे। वह निरंतर कष्टों से जूझता रहे।

Q2. निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए −

(क) तू न थमेगा कभी
तू न मुड़ेगा कभी

Answer: इन पंक्तियों के द्वारा कवि कहना चाहता है की जीवन कष्टों से भरा पड़ा है परन्तु व्यक्ति को इन कष्टों से जूझकर सदा आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्हें थक हार कर बीच में रुकना नही चाहिए।

(ख) चल रहा मनुष्य है
अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ, लथपथ,लथपथ

Answer: कवि ऐसे मनुष्य का जीवन सफल मानता है जो आँखों के आँसू पीता हुआ भी, तन से पसीना बहाता हुआ भी। और खून से लथपथ होता हुआ भी निरंतर आगे बढ़ता रहे। ऐसा संघर्षशील मनुष्य धन्य है।

Q3. इस कविता का मूलभाव क्या है? स्पष्ट कीजिए।

Answer: इस कविता का मूलभाव है कि जीवन संघर्षों से भरा रहता है। इसमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हर पल, हर पग पर चुनौतियाँ मिलती हैं परन्तु इन्हें स्वीकार करना चाहिए, इनसे घबरा कर पीछे नहीं हटना चाहिए, ना ही मुड़ कर देखना या किसी का सहारा लेना चाहिए। संकटों का सामना स्वयं ही करना चाहिए। बिना थके, बिना रूके, बिना हार माने इस जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

योग्यता-विस्तार

Q1. जीवन संघर्ष का ही नाम है’ इस विषय पर कक्षा में परिचर्चा का आयोजन कीजिए।

Answer: पहला छात्र – जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है।
दूसरा छात्र – मेरे विचार से, संघर्ष करना मज़बूरी है, आवश्यकता नहीं। कौन जबरदस्ती संघर्ष करना चाहेगा।
तीसरा छात्र – हर आदमी संघर्ष टालना चाहता है।
पहला छात्र – मेरा मतलब है, जीवन में संघर्ष के बिना काम नहीं चलता। उससे बचो नहीं जा सकता।

Q2. जीवन संघर्षमय है, इससे घबराकर थमना नहीं चाहिए’ इससे संबंधित अन्य कवियों की कविताओं को एकत्र कर एक एलबम बनाइए।

Answer: Do Yourself

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 14 अग्नि पथ with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi अग्नि पथ NCERT Solutions with Answers. Then drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment