We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 17 संस्कृति with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of संस्कृति. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij-2 with Answers
CBSE Solutions Class 10 Hindi संस्कृति
Page No. 130
प्रश्न अभ्यास
Q1. लेखक की दृष्टि में ‘सभ्यता’ और ‘संस्कृति’ की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है?
Answer: लेखक की दृष्टि में दो शब्द “सभ्यता और संस्कृति” की सही समझ अभी भी नहीं हो पाई है, क्योंकि इनका उपयोग बहुत अधिक होता है, और वो भी किसी एक अर्थ में नहीं होता है। इनके साथ अनेक विशेषण लग जाते हैं, जैसे – भौतिक-सभ्यता और आध्यात्मिक-सभ्यता इन विशेषणों के कारण शब्दों का अर्थ बदलता रहता है। इससे यह समझ में नहीं आता कि यह एक ही चीज है अथवा दो? यदि दो हैं तो दोनों में क्या अंतर है? इसी कारण लेखक इस विषय पर अपनी कोई स्थायी सोच नहीं बना पा रहे हैं।
Q2. आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे ?
Answer: मानव की अनेकानेक महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति आग द्वारा संभव होने के कारण इसे एक बड़ी खोज माना जाता है। आग से भोजन पकाने, ऊर्जा पैदा करके मशीनें चलाने जैसे कार्य होते हैं। सांस्कृतिक तथा धार्मिक अनुष्ठानों में दीपक जलाना, आग के प्रति सम्मान रखना ही है। एक समय ऐसा भी था, जब मानव का अग्नि देवता से साक्षात्कार नहीं हुआ था। आज हर घर में चूल्हा जलता है। वह आदमी कितना बड़ा आविष्कारक रहा होगा, जिसने सबसे पहले आग का आविष्कार किया होगा। इस खोज के पीछे प्रेरणा का मुख्य स्रोत पेट की आग रही होगी। इसके साथ ही अंधकार में प्रकाश पाने, शीत में गरमी पाने की प्रेरणा भी आग की खोज के पीछे रही होगी।
Q3. वास्तविक अर्थों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ किसे कहा जा सकता है?
Answer: वास्तविक अर्थों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ उसे कहा जा सकता है जिसमें अपनी बुद्धि तथा योग्यता के बल पर कुछ नया करने की क्षमता हो। जिस व्यक्ति में ऐसी बुद्धि तथा योग्यता जितनी अधिक मात्रा में होगी वह व्यक्ति उतना ही अधिक संस्कृत होगा। जैसे-न्यूटन, न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था। आज भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को इस विषय पर न्यूटन से अधिक सभ्य कह सकते हैं, परन्तु संस्कृत नहीं कह सकते।
Q4. न्यूटन को संस्कृत मानव कहने के पीछे कौन से तर्क दिए गए हैं ? न्यूटन द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतो एवं ज्ञान की कई दूसरी बारीकियों को जानने वाले लोग भीन्यूटन की तरह संस्कृत नहीं कहला सकते, क्यों ?
Answer: न्यूटन ने अपनी बुद्धि-शक्ति से गुरत्वाकर्षण के रहस्य की खोज की इसलिए उसे संस्कृत मानव कह सकते हैं। आज मनुष्य के पास भले ही इस विषय पर अधिक जानकारी होगी पर उसमें वो बुद्धि शक्ति नहीं है जो न्यूटन के पास थी वह केवल न्यूटन द्वारा दी गई जानकारी को बढ़ा रहा है। इसलिए वह न्यूटन से अधिक सभ्य है, संस्कृत नहीं।
Q5. किन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा?
Answer: अपने तन को ढंकने के लिए, स्वयं को गर्मी, सर्दी और नंगेपन से बचाने के लिए सुई-धागे का आविष्कार हुआ होगा। सुई-धागे की खोज से पहले मनुष्य नंगा रहता था। वह जैसे-तैसे वृक्ष की खाल या पत्तों से तन को ढंकता था। किंतु उससे शरीर की ठीक से रक्षा नहीं हो पाती थी। अत: जब उसने सुई-धागे की खोज कर ली तो उसके हाथ बहुत बड़ी तकनीक लग गई। यह तकनीक इतनी कारगर थी कि आज भी हम लोग इसका भरपूर उपयोग करते हैं।
Q6. मानव संस्कृत एक अविभाज्य वस्तु है। किन्हीं दो प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जब –
(क) मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की गई।
Answer:
- वर्ण व्यवस्था के नाम पर मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की जाती हैं।
- धर्म के नाम पर भी मानव संस्कृति को विभाजित करने की चेष्टाएँ की जाती हैं जिसका परिणाम हम हिंदुस्तान तथा पाकिस्तान नामक दो देश के रूप में देखते हैं।
(ख) जब मानव संस्कृति ने अपने एक होने का प्रमाण दिया।
Answer: 1. संसार के मज़दुरों को सुखी देखने के लिए कार्ल मार्क्स ने अपना सारा जीवन दुख में बिता दिया। 2. सिद्धार्थ ने अपना घर केवल मानव कल्याण के लिए छोड़ दिया।
Q7. आशय स्पष्ट कीजिए –
(क) मानव की जो योग्यता उससे आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, हम उसे उसकी संस्कृति कहें या असंस्कृति?
Answer: मानव हमेशा से ही अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित रहा है, इसलिए उसने मानवहित और आत्महित की दृष्टि से अनेकों आविष्कार किए हैं। यह आविष्कार जब मानव कल्याण की भावना से जुड़ जाते हैं, तो हम उसे संस्कृति कहते हैं। जब मानव की आविष्कार करने की योग्यता, भावना, प्रेरणा और प्रवृत्ति का उपयोग विनाश करने के लिए किया जाता है, तब यह असंस्कृति बन जाती है। ऐसी भावनाओं को हम संस्कृति कदापि नहीं कह सकते।
Q8. लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है। आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में क्या सोचते हैं, लिखिए।
Answer: लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति के बारे में बताया कि संस्कृति मानव से किसी नई वस्तु का आविष्कार कराती है तथा मानव में सर्वस्व त्याग का भाव उत्पन्न कराती है। इसी संस्कृति का परिणाम सभ्यता है। मेरे विचार से मन के शुद्ध भाव संस्कृति हैं। इनमें मानवीय मूल्यों, जैसे-परोपकार, सहिष्णुता, दया, करुणा तथा थैर्य का समावेश होता है। हमारे रहन सहन, खान-पान एवं वेशभूषा का परिचय सभ्यता के द्वारा मिलता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि संस्कृति आंतरिक वस्तु है, जबकि सभ्यता बाहरी।
Q9. निम्नलिखित सामासिक पदों का विग्रह करके समास का भेद भी लिखिए –
गलत-सलत
महामानव
हिन्दू-मुसलिम
सप्तर्षि
आत्म-विनाश
पददलित
यथोचित
सुलोचना
Answer:
- गलत-सलत – गलत और सलत (द्वंद समास)
- महामानव – महान है जो मानव (कर्म धारय समास)
- हिंदू-मुसलिम – हिंदू और मुसलिम (द्वंद समास)
- सप्तर्षि – सात ऋषियों का समूह (द्विगु समास)
- आत्म-विनाश – आत्मा का विनाश (तत्पुरुष समास)
- पददलित – पद से दलित (तत्पुरुष समास)
- यथोचित – जो उचित हो (अव्ययीभाव समास)
- सुलोचना – सुंदर लोचन है जिसके (कर्मधारय समास)
We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 17 संस्कृति with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi संस्कृति NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.