हामिद खाँ NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 with Answers PDF Download

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 5 हामिद खाँ with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of हामिद खाँ. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi हामिद खाँ

Page No. 40

बोध प्रश्न

Q1. लेखक का परिचय हामिद खाँ से किन परिस्थितियों में हुआ?

Answer: हामिद पाकिस्तानी मुसलमान था। वह तक्षशिला के पास एक गाँव में होटल चलाता था। लेखक तक्षशिला के खंडहर देखने के लिए पाकिस्तान आया तो हामिद के होटल पर खाना खाने पहुँचा। वहीं उनका आपस में परिचय हुआ।

Q2. ‘काश मैं आपके मुल्क में आकर यह सब अपनी आँखों से देख सकता।’ हामिद ने ऐसा क्यों कहा?

Answer: लेखक ने हामिद खाँ को हिंदु मुसलमान संबंधो के बारे में बुताया उन्हे पहले तो विश्वास नहीं हुआ क्योंकि पाकिस्तान में मुसलमानों को अत्याचार करने वालों की संतान समझा जाता था जाता था। लेखक ने हामिद खाँ को बताया कि भारत में हिंदु मुसलमान मिलकर रहते हैं। एक-दुसरे के त्योहारों में सम्मिलित होते हैं। हिंदू मुसलमानों के बीच दंगे न के बराबर होते हैं। मुसलमानों की मसजिद हिंदुओं के निवास स्थान के पास दिखाई देती है। हामिद खाँ विश्वास ही नही कर पाए कि वे हिन्दु हैं और इतने गौरव से एक मुसलिम से बात कर रहें है। मुसलमानी होटल में भी भारत में खाना खाने में किसी हिंदू को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेखक द्वारा हिंदू मुसलमान की एकता भरी बातों पर हामिद खाँ पहले तो भरोसा नहीं कर पाए इसलिए वे उनके देश में आकर ये सब देखना चाहते थे।

Q3. हामिद को लेखक की किन बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था?

Answer: लेखक ने हामिद को कहा कि वह बढ़िया खाना खाने मुसलमानी होटल जाते हैं। वहाँ हिंदू–मुसलमान में कोई फर्क नहीं किया जाता है। सभी प्रेम और सद्भाव से रहते हैं। हिंदू–मुसलमान दंगे भी न के बराबर होते हैं। लेखक की इन सब बातों पर उसे विश्वास नहीं हो रहा था।

Q4. हामिद खाँ ने खाने का पैसा लेने से इंकार क्यों किया?

Answer: हामिद खाँ लेखक का प्रेम और भाईचारा देखकर बहुत प्रभावित हुआ। उसने लेखक को अपना मेहमान मान लिया। इसलिए उसने उससे खाने को पैसा लेने से इनकार कर दिया।

Q5. मालाबार में हिंदू-मुसलमानों के परस्पर संबंधों को अपने शब्दों में लिखिए।

Answer: मालाबार में हिंदू-मुसलमान मिलकर रहते हैं, उनमें आपसी दंगे भी नहीं होते हैं। दोनों के धर्मों में कोई भेदभाव नहीं होता है। बढ़िया खाना खाने के लिए हिंदू भी मुसलमानी होटल में खाने जाते हैं। वहाँ आपसी मेलजोल का माहौल है।

Q6. तक्षशिला में आगजनी की खबर पढ़कर लेखक के मन में कौन-सा विचार कौंधा? इससे लेखक के स्वभाव की किस विशेषता का परिचय मिलता है?

Answer: जब लेखक ने तक्षिला में आगजनी की खबर पढ़ी तो लेखक को तुरंत हामिद खाँ का ध्यान आया। लेखक एक बार गर्मियों में तक्षिला के खंडहर घूमने गए थे और वहीं उन्होंने हामिद खाँ की दुकान पर खाना खाया था। हामिद खाँ ने लेखक की मेहमान नवाज़ी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और उनसे खाने के पैसे भी नहीं लिए थे। लेखक को वहाँ बहुत अपनेपन से खाना खिलाया गया था। तक्षिला में आगजनी की खबर पढ़ते ही लेखक को अपने भाई हामिद खाँ की चिंता होने लगी और उन्होंने हामिद खाँ के लिए प्रार्थना भी की। इससे लेखक के धर्म-निरपेक्ष और धार्मिक-एकता के स्वाभाव का परिचय मिलता है। लेखक में हिंदू-मुसलमान के प्रति कोई भेद-भाव नहीं था और वह बराबरी में विश्वास करते थे।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 5 हामिद खाँ with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi हामिद खाँ NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top