We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 2 ल्हासा की ओर with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of ल्हासा की ओर. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers
CBSE Solutions Class 9 Hindi ल्हासा की ओर
Page No. 29
प्रश्न अभ्यास
Q1. थोंगला के पहले के आख़िरी गाँव पहुँचने पर भिखमंगे के वेश में होने के वावजूद लेखक को ठहरने के लिए उचित स्थान मिला जबकि दूसरी यात्रा के समय भद्र वेश भी उन्हें उचित स्थान नहीं दिला सका। क्यों ?
Answer: थोङ्ला के पहले के आखिरी गाँव पहुँचने पर लेखक भिखमंगे के वेश में होने के बाद भी ठहरने का स्थान पा गया क्योंकि उस समय उनके साथ बौद्ध भिक्षु सुमति थे। सुमति की उस गाँव में जान-पहचान थी।
दूसरी यात्रा के समय लेखक भद्र वेश में था पर वह उस गाँव के लोगों के लिए अपरिचित था। उस यात्रा में लेखक शाम के समय वहाँ पहुँचा था। शौम के समय गाँव के लोग छङ् पीकर होश-हवास खो बैठते हैं। इसके अलावा उसके साथ सुमति भी नहीं था, इसलिए वह ठहरने के लिए स्थान नहीं पा सका।
Q2. उस समय के तिब्बत में हथियार का क़ानून न रहने के कारण यात्रियों को किस प्रकार का भय बना रहता था ?
Answer: उस समय के तिब्बत में हथियार रखने से सम्बंधित कोई क़ानून नहीं था। इस कारण लोग खुलेआम पिस्तौल बन्दूक आदि रखते थे। साथ ही, वहाँ अनेक निर्जन स्थान भी थे, जहाँ न पुलिस का प्रबंध था, न खुफिया बिभाग का। वहाँ डाकू किसी को भी आसानी से मार सकते थे। इसीलिए यात्रियों को हत्या और लूटमार का भय बना रहता था।
Q3. लेखक लङ्कोर के मार्ग में अपने साथियों से किस कारण पिछड़ गए थे?
Answer: लङ्कोर के मार्ग में लेखक का घोड़ा थककर धीमा चलने लगा था इसलिए वे अपने साथियों से पिछड़कर रास्ता भटक गए।
Q4. लेखक ने शेकर विहार में सुमति को उनके यजमानों के पास जाने से रोका, परन्तु दूसरी बार रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया ?
Answer: एक मंदिर में लेखक वहाँ के बुद्धवचन-अनुवाद की हस्तलिखित पोथियाँ पढ़ रहे थे। वे पोथियाँ को पढ़ने में मग्न थे। इसलिए सुमति के अपने यजमानों से मिलने जाने के बारे में पूछने पर लेखक ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।
Q5. अपनी यात्रा के दौरान लेखक को किन कठिनाईयों का सामना करना पड़ा?
Answer: लेखक को निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ा-
- जगह-जगह रास्ता कठिन तो था ही साथ में परिवेश भी बिल्कुल नया था।
- चोरी के डर से भिखमंगों को वहाँ के लोग घर में घुसने नहीं देते थे। इसी कारण लेखक को भी ठहरने के स्थान को लेकर कठिनाई का सामना करना पड़ा।
- उस समय भारतीयों को तिब्बत यात्रा की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्हें भिखमंगे के रुप में यात्रा करना पड़ी।
- समय से न पहुँच पाने पर सुमति के गुस्से के सामना करना पड़ा।
- तेज़ धूप में चलना पड़ा था।
- डाँड़ा, थोङ्ला जैसी खतरनाक जगह को पार करना पड़ा।
Q6. प्रस्तुत यात्रा-वृत्तान्त के आधार पर बताइए की उस समय का तिब्बती समाज कैसा था?
Answer: प्रस्तुत यात्रा-वृत्तांत के आधार पर उस समय के तिब्बती समाज के बारे में पता चलता है कि
- उस समय का तिब्बती समाज बहुत खुला था, जिसमें जाति-पाँति, छूआछूत, ऊँच-नीच जैसी बातें न थीं।
- महिलाएँ पर्दा नहीं करती थीं। वे अपरिचितों को भी चाय बनाकर दे दिया करती थीं।
- जान-पहचान के बिना लोग रात बिताने के लिए आश्रय नहीं देते थे।
- समाज में मदिरा-पान (छंङ्) का रिवाज था।
- लोग धार्मिक प्रवृत्ति के तथा अंधविश्वासी थे जो गंडे के नाम पर साधारण कपड़ों के टुकड़ों पर भी विश्वास कर लेते थे।
Q7. ‘मैं अब पुस्तकों के भीतर था ।’नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन -सा इस वाक्य का अर्थ बतलाता है?
(क) लेखक पुस्तकें पढ़ने में रम गया।
(ख) लेखक पुस्तकों की शैल्फ़ के भीतर चला गया।
(ग) लेखक के चारों ओर पुस्तकें हैं थीं।
(घ) पुस्तक में लेखक का परिचय और चित्र छपा था।
Answer: (क) लेखक पुस्तकें पढ़ने में रम गया।
Q8. सुमति के यजमान और अन्य परिचित लोग लगभग हर गाँव में मिले। इस आधार पर आप सुमति के के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का चित्रण कर सकते हैं?
Answer: सुमति की चारित्रिक विशेषताएँ –
(1) सुमति व्यवहार कुशल व्यक्ति थे।
(2) उनका व्यवहार सबसे मित्रतापूर्ण था।
(3) वे जहाँ भी जाते थे वहीं अपने अच्छे स्वभाव के कारण मित्र बना लेते थे।
(4) अलग-अलग जगहों पर घूमना उन्हें ज़्यादा पसंद था।
(5) वे एक से अधिक बार तिब्बत आ चुके थे और वहाँ के हर एक गाँव से भली-भाँति परिचित थे।
Q9. ‘हालाँकि उस वक्त मेरा भेष ऐसा नहीं था कि उन्हें कुछ भी खयाल करना चाहिए था’। – उक्त कथन के अनुसार हमारे आचार-व्यवहार के तरीके वेशभूषा के आधार पर तय होते हैं। आपकी समझ से यह उचित है अथवा अनुचित, विचार व्यक्त करें।
Answer: ये बात अनुचित है कि हम अपना आचार व्यवहार किसी को उसकी बेशभूषा के आधार पर तय करे। हम अच्छा पहनवा देखकर किसी को अपनाते है और गंदे कपड़े देखकर उसे दुत्कारते हैं। लेखक भिखमंगों के वेश में यात्रा कर रहे थे तो शेकर विहार के भिक्षु ने उसे सम्मानपूर्वक नहीं अपनाया। मेरे विचार में वेशभूषा देखकर व्यवहार करना पूरी तरह ठीक नहीं है। हमारे देश में ऋषि- मुनि और महापुरूषो ने सादा जीवन उच्च विचार को महत्त्व देते हुए अत्यंत साघारण वेशभूषा में रहकर उच्च कोटि के काम किए है।
Q10. यात्रा वृत्तांत के आधार पर तिब्बत की भौगोलिक स्थिति का शब्द -चित्र प्रस्तुत करें। वहाँ की स्थिति आपके राज्य/शहर से किस प्रकार भिन्न है ?
Answer: यात्रा वृत्तांत से ज्ञात होता है कि तिब्बत भारत और नेपाल से लगता हुआ देश है जहाँ कुछ समय तक आने-जाने पर प्रतिबंध था। यह स्थान समुद्र तल से काफ़ी ऊँचा है। यहाँ सत्रह-अठारह हजार फीट ऊँचे डाँड़े हैं जो खतरनाक जगहें हैं। ये डाँडे नदियों के मोड़ और पहाड़ी की चोटियों के कारण बहुत ऊँचे-नीचे हैं। यहाँ एक ओर हज़ारों बरफ़ से ढंके श्वेत शिखर हैं तो दूसरी ओर भीटे हैं जिन पर बहुत कम बरफ़ रहती है। यहाँ विशाल मैदान भी हैं जो पहाड़ों से घिरे हैं। यहाँ के विचित्र जलवायु में सूर्य की ओर मुँह करके चलने पर माथा जलता है जबकि कंधा और पीठ बरफ़ की तरह ठंडे हो जाते हैं। यह स्थिति हमारे राज्य/शहर से पूरी तरह भिन्न है।
Q11. आपने भी किसी स्थान की यात्रा अवश्य की होगी? यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को लिखकर प्रस्तुत करें।
Answer: गर्मी की छुट्टियों में इस बार मैं अपने माता पिता और भाई के साथ वृंदावन घूमने गई। सबको मेरा प्रस्ताव बहुत अच्छा लगा। हम सब 2 जुन को अपनी गाड़ी में बैठकर प्रातः 5 बजे वृंदावन के लिए रवाना हुए। गाड़ी में वृंदावन तक का सफर कुछ 7 घंटों का है। जब तक हम वहाँ पहुंचे तब तक हम सभी काफी थक चुके थे। वहाँ पहुँच कर हमने रहने के लिए धर्मशाला का इंतज़ाम किया। वहां हमने तरह-तरह के मंदिर घूमे। वहां के कुछ प्रसिद्ध मंदिर जैसे कि बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, निधिवन, इस्कॉन मंदिर, राधावल्लभ के मंदिर भी घूमे।
वहां हम 3 दिनों के लिए रहे और फिर वापस आते हुए हम आगरा की ओर रवाना हुए। आगरा पहुंच कर हमने ताजमहल देखा जो बहुत ही सुंदर बना हुआ था। आगरा घूमते घूमते हमें पूरा दिन निकल गया फिर रात को अपनी गाड़ी में बैठकर हम वापस अपने घर के लिए रवाना हुए। पूरा सफर हमारा बहुत ही सुखद रहा। पूरे परिवार को बहुत ही आनंद आया। जब भी हमारी और रिश्तेदारों से बात होती है तो हम उन्हें वृंदावन जाने के लिए जरूर कहते हैं।
Q12 . यात्रा वृत्तांत गद्य साहित्य की एक विधा है। आपकी इस पाठ्यपुस्तक में कौन-कौन सी विधाएँ हैं? प्रस्तुत विधा उनसे किन मायनों में अलग है ?
Answer: प्रस्तुत पाठ्यपुस्तक में “महादेवी वर्मा” द्वारा रचित “मेरे बचपन के दिन” संस्मरण है। संस्मरण भी गद्य साहित्य की एक विधा है। इसमें लेखिका के बचपन की यादों का एक अंश प्रस्तुत किया गया है।
यात्रा वृत्तांत तथा संस्मरण दोनों ही गद्य साहित्य की विधाएँ हैं जोकि एक दूसरे से भिन्न है। यात्रा वृत्तांत किसी एक क्षेत्र की यात्रा के अपने अनुभवों पर आधारित है तथा संस्मरण जीवन के किसी व्यक्ति विशेष या किसी खास स्थान की स्मृति पर आधारित है। संस्मरण का क्षेत्र यात्रा वृत्तांत से अधिक व्यापक है।
Q13. किसी बात को अनेक प्रकार से कहा जा सकता है ; जैसे –
सुबह होने से पहले हम गाँव में थे।
पौ फटने वाला था कि हम गाँव में थे।
तारों की छाँव रहते -रहते हम गाँव पहुँच गए।
नीचे दिए गए वाक्य को अलग-अलग तरीकों में लिखिए –
‘ जान नहीं पड़ता था कि घोड़ा आगे जा रहा है या पीछे। ‘
Answer: 1. यह पता ही नहीं चल पा रहा था कि घोड़ा चल भी रहा है या नहीं।
- कभी लगता था घोड़ा आगे जा रहा है, कभी लगता था पीछे जा रहा है।
Q14. ऐसे शब्द जो किसी अंचल यानी क्षेत्र विशेष में प्रयुक्त होते हैं उन्हें आंचलिक शब्द कहा जाता है। प्रस्तुत पाठ में से आंचलिक शब्द ढूँढकर लिखिए।
पाठ में आए हुए आंचलिक शब्द –
Answer: कुची-कुची, भीटा, थुक्पा, खोटी, राहदारी
Q15. पाठ में कागज़, अक्षर, मैदान के आगे क्रमश : मोटे, अच्छे और विशाल शब्दों का प्रयोग हुआ है। इन शब्दों से उनकी विशेषता उभर कर आती है। पाठ में से कुछ ऐसे ही और शब्द छाँटिए जो किसी की विशेषता बता रहे हों।
Answer: चीनी, विकट, व्यापारिक, ठण्डा, विशाल, रंग – बिरंगे, पतली – पतली, छोटे – बड़े, निर्जन, मोटे, कम, गर्मागर्म, आदि।
We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 2 ल्हासा की ओर with Answers. Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi ल्हासा की ओर. NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.
