सवैये NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 11 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 11 सवैये with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of सवैये. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi सवैये

Page No. 102

प्रश्न अभ्यास

Q1. ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है ?

Answer: कवि ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के प्रति गहरा लगाव प्रदर्शित किया है | वे कहते हैं की अगर उन्हें अगला जन्म मनुष्य के रूप में प्राप्त हो, तो वह गोकुल के गांव के ग्वाले के रूप में रहना चाहेंगे| यदि उनका अगला जन्म मनुष्य न होकर पशु हो जाता है तो वे गाये बनकर वासुदेव की गायों के बीच रहना चाहेंगे | उन्हें यदि अगला जन्म पत्थर के रूप में प्राप्त हो तो वह उस गोवर्धन पर्वत पर रहना चाहेंगे जिसे श्रीकृष्ण ने अपनी ऊँगली पर छत्र के रूप में धारण किया था और यदि पक्षी बने तो वह यमुना नदी के किनारे कदम्ब के पेड़ की डाल पर रहना चाहेंगे |

Q2. कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण हैं?

Answer: कवि का ब्रज के वन-बाग और तालाब निहारने का कारण यह है कि वह इन सबसे श्रीकृष्ण का जुड़ाव महसूस करता है। कवि श्रीकृष्ण का अनन्य भक्त है। अपने आराध्य से जुड़ी वस्तुएँ उसे शांति और आनंद की अनुभूति कराती है।

Q3. एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार है?

Answer: एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ इसलिए न्योछावर करने को तैयार है क्योंकि ये वस्तुएँ उसके आराध्य प्रभु से जुड़ी हैं और इन वस्तुओं में कृष्ण की यादें बसी हैं।

Q4. सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया था ? अपने शब्दों में वर्णन कीजिये।

Answer: सखी ने गोपी से आग्रह किया था कि वह कृष्ण के समान सर पर मोरपंखों का मुकुट धारण करें। गले में गुंजों की माला पहने। तन पर पीले वस्त्र पहने। हाथों में लाठी थामे और पशुओं के संग विचरण करें।

Q5. आपके विचार से कवि पशु, पक्षी, पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है ?

Answer: मेरे विचार से कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य इसलिए पाना चाहता है क्योंकि वह श्रीकृष्ण का अनन्य भक्त है। वह हर जन्म में, हरे रूप में अपने इष्ट देव श्रीकृष्ण का सामीप्य पाना चाहता है। वह ब्रजभूमि के पशु, पक्षी और पहाड़ में श्रीकृष्ण की निकटता महसूस करता है। उसे लगता है कि इन वस्तुओं के रूप में श्रीकृष्ण का सान्निध्य पाने से उसका जन्म सार्थक बन जाएगा।

Q6. चौथे सवैये के अनुसार गोपियाँ अपने आप को क्यों विवश पाती हैं ?

Answer: चौथे सवैये के अनुसार कृष्ण का रूप अत्यंत मोहक है तथा उनकी मुरली की धुन बड़ी मादक है। इन दोनों से बचना गोपियों के लिए अत्यंत कठिन है। गोपियाँ कृष्ण की सुन्दरता तथा तान पर आसक्त हैं इसलिए वे कृष्ण के समक्ष विवश हो जाती हैं।

Q7. भाव स्पष्ट कीजिए –

(क) कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।

Answer: भाव यह है कि रसखान जी ब्रज की काँटेदार झाड़ियों व कुंजन पर सोने के महलों का सुख न्योछावर करदेना चाहते हैं। अर्थात् जो सुख ब्रज की प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने में है वह सुख सांसारिक वस्तुओं को निहारने में दूर-दूर तक नहीं है।

(ख) भाव स्पष्ट कीजिए – माइ री वा मुख की मुसकानि सम्हारी न जैहै, न जैहै, न जैहै।

Answer: भाव यह है कि श्री कृष्ण की मुस्कान इतनी मोहनी व अद्भुत है कि गोपियाँ स्वयं को संभाल नहीं पाती। अर्थात् उनकी मुस्कान में वे इस तरह से मोहित हो जाती हैं कि लोक-लाज का भय उनके मन में रहता ही नहीं है और वह श्री कृष्ण की तरफ़ खींचती जाती हैं।

Q8. ‘कालिंदी कूल कदम्ब की डारन’ में कौन-सा अलंकार है?

Answer: कालिंदी कुल कदंब की डारन’ में ‘क’ वर्ण की आवृत्ति हुई है। इसलिए यहाँ अनुप्रास अलंकार का प्रयोग हुआ है।

Q9. काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिये –
या मुरली मुरलीधर की अधरन धरी अधरा न धरौंगी।

Answer: इसमें यमक अलंकार का सौंदर्य है। ‘मुरली मुरलीधर’ में सभंग यमक है। ‘अधरान’ धरी ‘अधरा न’ में भी सभंग यमक है।

Q10. प्रस्तुत सवैयों में जिस प्रकार ब्रजभूमि के प्रति प्रेम अभिव्यक्त हुआ है, उसी तरह आप अपनी मातृभूमि के प्रति अपने मनोभावों को अभिव्यक्त कीजिए।

Answer: मैं अपनी मातृभूमि से बहुत प्यार करता हूँ। मैं इसी मातृभूमि का अन्न ग्रहण कर बड़ा हुआ हूँ। इसी की पावन तथा शीतल वायु में साँस लेकर पला-बढ़ा हूँ। यहीं की पावन नदियों का जल पीकर प्यास बुझाई है। मुझे यहाँ की गौरवशाली प्राचीन संस्कृति का अंग बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं हर जन्म में यहाँ की पावन भूमि पर जन्म लेना चाहूँगा। अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूँ।

Q11. रसखान के इन सवैयों का शिक्षक की सहायता से कक्षा में आदर्श वाचन कीजिए। साथ ही किन्हीं दो सवैयों को कंठस्थ कीजिए।

Answer: Do Yourself

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 11 सवैये with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi सवैये NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top