We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 12 कैदी और कोकिला with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of कैदी और कोकिला. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers
CBSE Solutions Class 9 Hindi कैदी और कोकिला
Page No. 110
प्रश्न अभ्यास
Q1. कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी ?
Answer: गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़कर अन्यत्र रहने का मन इसलिए बनाया क्योंकि
1) वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
2) वे असमय मिलने-जुलने आने वालों से परेशान थे।
3) वे आराम, शांति और एकांत की आवश्यकता महसूस कर रहे थे।
Q2. कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई ?
Answer: कवि ने कोयल के बोलने की निम्न संभावनाएँ बताई हैं –
- कोकिला कोई संदेशा पहुँचाना चाहती है।
- उसने दावानल की लपटें देख लीं है।
- समस्या अत्यंत गंभीर है इसलिए वह सुबह होने की प्रतीक्षा नहीं कर पाती है।
- क्रांतिकारीयों के मन में देश-प्रेम की भावना को और मजबूत करने आई है।
Q3. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?
Answer: अंग्रेज़ो के शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गयी है क्योंकि अँगरेज़ सरकार की कार्य प्रणाली अन्धकार की तरह काली है। यहाँ अन्धकार का मतलब अन्याय से है । अँग्रेज शासन प्रणाली अन्यायपूर्ण थी।
Q4. कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
Answer: कविता के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि तत्कालीन समाज में अंग्रेज़ों द्वारा भारतीय कैदियों को तरह-तरह की यातनाएँ दी जाती थी; जैसे-उन्हें अंधेरी कोठरी में जंजीरों से बाँधकर रखा जाता था, उस कोठरी का क्षेत्र बहुत सीमित था, वहाँ कैदियों का रहना मुश्किल था तथा इस काल कोठरी में रोना भी गुनाह था। ऐसा करने से अंग्रेज़ों द्वारा सज़ा दी जाती थी।
Q5. भाव स्पष्ट कीजिए।
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!
Answer: मृदुल वैभव की रखवाली-सी से कवि का तात्पर्य कोयल की मीठी तथा कोमल आवाज़ से है। आज के इस कष्टमय संसार में कुछ मृदुलता और सरसता बची है तो वह कोयल की आवाज़ में ही बची है। किन्तु उसकी आवाज़ में मिठास होने के बाद भी जब वह वेदना पूर्ण आवाज़ में चीख़ उठती है तो कवि उससे उसकी वेदना का कारण पूछता है।
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जुआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।
Answer: अंग्रेज़ी सरकार देश के स्वाधीनता सैनानियों से पशुओं के समान परिश्रम करवाते हैं जिससे इन लोगों का स्वाभिमान और देश के प्रति देश प्रेम की भावना ख़त्म हो जाए। कवि के पेट पर जुआ बाँधकर कुँए से पानी निकाला जाता है। परन्तु सैनानी इससे दु:खी नहीं होते तथा अंग्रेज़ी सरकार के अत्याचार को सहते हुए उनकी अकड़ को समाप्त कर देना चाहते हैं।
Q6. अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा होते है ?
Answer: आधी रात में कोकिला की चीख से कवि को यह आशंका होती है कि कोकिला को किसी प्रकार का कष्ट है। कवि को लगता है कि वह किसी डाकू की कैद में है जोकि उसे पेट भर खाने को नहीं देता, उसे तरह-तरह की मानसिक तथा शारीरिक यातनाओं को सहना पड़ता है।
Q7. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है ?
Answer: कवि को कोयल से ईर्ष्या का मुख्य कारण उसकी स्वतंत्रता से है। कवि को अंग्रेजों द्वारा काल कोठरी में बंद कर दिया गया है जबकि कोयल स्वतंत्रता से आकाश में उड़ रही हैं जिसे देखकर कवि को उससे ईर्ष्या हो रही है।कोयल अपनी मीठी एवं मधुर आवाज से पूरे जगत में गाना गाती हुई घूम रही है परंतु कवि को तो रोने तक का भी अधिकार प्राप्त नहीं है क्योंकि अगर कवि रोते हैं तो अंग्रेजों द्वारा उन्हें इस गुनाह की सजा दी जा सकती है।
Q8. कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है ?
Answer: कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कुछ मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं। कोयल हरी डाली पर बैठकर अपनी मधुर वैभवशाली आवाज़ से संपूर्ण सृष्टि को अलंकृत करती है, उसके मधुर गीतों से उसकी खुशी झलकती है, वह स्वतंत्रता पूर्वक अपना गीत गाती है परन्तु अब वह अपनी इन विशेषताओं को नष्ट करने पर तुली है। वह बावली सी प्रतीत हो रही है।
Q9. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है ?
Answer: हथकड़ियों को गहना इसलिए कहा गया है क्योंकि कवि और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के हाथों में जो हथकड़ियाँ डाली गई हैं वे किसी चोरी-हत्या आदि के अपराध के लिए नहीं डाली गई हैं। उसे ये हथकड़ियाँ मातृभूमि की आजादी के लिए प्रयास करने के कारण मिली हैं। ऐसे नेक उद्देश्य के लिए ये हथकड़ियाँ किसी गहने से कम नहीं है।
Q10. ‘कलि तू …..ऐ आली!’ – इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
Answer: इन कविता की पंक्तियों में कवि ने नौ बार काली शब्द का प्रयोग किया है। शब्द तो एक ही है परन्तु भिन्न -भिन्न अर्थों में इसका प्रयोग किया गया है। कही पर यह शब्द अँग्रेज सरकार के काले शासन को संबोधित कर रहा है तो कहीं वातावरण की कालिमा और निराशा को उजागर कर रहा है।
Q11. काव्य – सौंदर्य स्पष्ट कीजिए –
(क) किस दानावल की ज्वालाएँ हैं दीखीं ?
(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!
देख विषमता तेरी – मेरी बजा रही तिस पर रणभेरी!
Answer: (क) यहाँ कवि कोयल की वेदना पूर्ण आवाज़ पर अपनी आशंका व्यक्त कर रहा है। अपनी प्रश्नात्मक शैली से कवि कोयल के कष्ट का अनुमान लगा रहा है। कवि ने विम्बात्मक शैली का प्रयोग किया है, भाषा में सहजता तथा सरलता है।
(ख) प्रस्तुत काव्य पंक्तियों में कवि ने अपने तथा कोयल के जीवन की विषमताओं की ओर संकेत किया है। कवि ने यहाँ तुकबंदी का प्रयोग किया है, अपनी तथा कोयल के जीवन की तुलना की है तथा सरल भाषा का प्रयोग किया है।
Q12. कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है ?
Answer: यहाँ कोकिला भारत माता का प्रतीक है। कोकिला रात के समय नहीं बोलती है। उसकी आवाज़ से कवि को वेदना की अनुभूति होती है। अत: रात को उसका इस प्रकार से करुण स्वर में गाना आने वाले किसी संकट का प्रतीक है। कोकिला की आवाज़ अन्य पक्षियों से अधिक मधुर तथा भिन्न है। इसलिए कवि ने कोकिला की ही बात कही है।
Q13. आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा ?
Answer: ब्रिटिश सरकार स्वतंत्रता सैनानियों और अपराधियों में कोई अंतर नहीं समझती थी। ब्रिटिश सरकार स्वतंत्रता सैनानियों को केवल अपराधी की दृष्टि से देखती थी। भारतीय क्रांतिकारियों के मन में देश के प्रति संघर्ष एवं आज़ादी की जो भावना थी वे उस भावना को दबाना चाहते थे। उनके मन में देश के लिए जो आत्मसमर्पण की भावना थी वह उसे खत्म करना चाहते थे।इसी कारण वह अपराधियों और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ एक जैसा व्यवहार करते थे।
We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 12 कैदी और कोकिला with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi कैदी और कोकिला NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.