गीत–अगीत NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 13 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 13 गीत–अगीत with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of गीत–अगीत. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi गीत–अगीत

Page No. 115

प्रश्न अभ्यास

Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

(क) नदी का किनारों से कुछ कहते हुए बह जाने पर गुलाब क्या सोच रहा है? इससे संबंधित पंक्तियों को लिखिए।

Answer: नदी का किनारों से कुछ कहते हुए बह जाने पर गुलाब यह सोच रहा है की:

तट पर गुलाब सोचता
“देते स्वर यदि मुझे विधाता,
अपने पतझर के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता”

(ख) जब शुक गाता है, तो शुकी के हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Answer: जब शुक गाता है तो शुकी का ह्रदय प्रसन्नता से फूल जाता है। वह उसके प्रेम में मग्न हो जाती है। शुकी के ह्रदय में भी गीत उमड़ता है, पर वह स्नेह में सनकर ही रह जाता है। शुकी अपने गीत को अभिव्यक्त नहीं कर पाती वह शुक के प्रेम में डूब जाती है पर गीत गाकर उत्तर नहीं दे पाती है।

(ग) प्रेमी जब गीत गाता है, तो प्रेमी की क्या इच्छा होती है?

Answer: प्रेमी प्रेमभरा गीत गाता है तब उसकी प्रेमिका की यह इच्छा होती है कि वह भी उस प्रेमगीत का एक हिस्सा बन जाए। वह गीत की कड़ी बनना चाहती है। वह अपने प्रेमी का गीत नीम के पेड़ के नीचे खड़ी होकर चुपचाप सुनती है और खुश होती है। उसकी विवशता निम्न पंक्तियों से प्रकट होती है
“हुई न क्यों मैं कड़ी गीत की बिघना”

(घ) प्रथम छंद में वर्णित प्रकृति-चित्रण को लिखिए।

Answer: प्रकृति का चित्रण करते हुए कवि कहता है कि वन के सुनसान वातावरण में नदी तीव्र गति से बहती चली जा रही है। ऐसा लगता है कि वह अपनी व्यथा अपने किनारों से कह रही है और अपना दिल हल्का कर रही है। तट पर एक गुलाब का पौधा है जो किसी सोच-विचार में मग्न है।

(ङ) प्रकृति के साथ पशु-पक्षियों के संबंध की व्याख्या कीजिए।

Answer: प्रकृति के साथ पशु-पक्षियों का अनन्य सम्बन्ध है। दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। पशु-पक्षी अपने भोजन और आवास के लिए प्रकृति पर ही निर्भर करते हैं, प्रकृति पर उनका जीवन निर्भर है। कई मायनों में पशु-पक्षी प्रकृति को शुद्ध भी रखते हैं।

(च) मनुष्य को प्रकृति किस रूप में आंदोलित करती है? अपने शब्दों में लिखिए।

Answer: मनुष्य को प्रकृति अनेक रूपों में आंदोलित करती है। उसका स्वच्छ वातावरण उसे प्रभावित करता है। प्रकृति में सर्वत्र संगीत प्राप्त होता है। इसे सुनकर और अनुभव करके मनुष्य का मन आंदोलित हो उठता है। संध्या के समय स्वाभाविक रूप से प्रेमी का मन आल्हा गाने के लिए ललचा उठता है। यह संध्या समय की ही मधुरता है जिसके कारण प्रेमी के हृदय में प्रेम उमड़ने लगता है।

(छ) सभी कुछ गीत है, अगीत कुछ नहीं होता। कुछ अगीत भी होता है क्या? स्पष्ट कीजिए।

Answer: हमारे जीवन में विभिन्न अवसरों पर मन में तरह-तरह के भाव उठते हैं। इनमें जिन भावों को अभिव्यक्ति का स्वर मिलता है, वे गीत बन जाते हैं और दूसरों के सामने प्रकट हो जाते हैं। इसके विपरीत कुछ अगीत भी होते हैं, जिन्हें हम चाहकर अभिव्यक्ति का स्वर नहीं दे पाते हैं।

(ज) “गीत-अगीत’ के केंद्रीय भाव को लिखिए।

Answer: गीत अगीत’ का मूल भाव यह है कि गीत के साथ-साथ गीत रचने की मनोदशा भी महत्त्वपूर्ण होती है। मन-ही-मन भावानुभूति को अनुभव करना भी कम सुंदर नहीं होता। उसे ‘अगीत’ कहा जा सकता है। माना कि गीत सुंदर होता है, परंतु गीत के भावों को मन में अनुभव करना भी सुंदर होता है।

Q2. संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए –

(क) अपने पतझर के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता

Answer: प्रसंग- प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ स्पर्श भाग-1 में संकलित कविता ‘गीत-अगीत’ से ली गई हैं। इनके रचयिता रामधारी सिंह दिनकर जी हैं। कवि ने इन पंक्तियों में गुलाब के मन की व्यथा प्रस्तुत की है।

व्याख्या- नदी को किनारों से बातें करता देख किनारे खड़ा गुलाब सोचता है कि नदी को स्वर मिला है, वह किनारों से बातें कर रही है। इसी प्रकार यदि ईश्वर ने मुझे भी स्वर दिया होता तो मैं भी अपने पतझड़ के सपनों के गीत संसार को सुनाता।

(ख) गाता शुक जब किरण बसंत
छूती अंग पर्ण से छनकर

Answer: संदर्भ – प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ कविता ‘गीत-अगीत’ से ली गई हैं।जो कि पाठ्यपुस्तक स्पर्श भाग-1 में संकलित है इसके कवि रामधारी सिंह दिनकर है।

व्याख्या – जब शुक्र के अंगों को सूरज की सुनहरी धूप की किरणे पत्तो से निकलकर उसे छूती है तो मानो वह खुश होकर गा उठता है।

(ग) हुई न क्यों में कडी गीत की
विधना यों मन में गुनती है

Answer: प्रसंग- प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ स्पर्श भाग-1 में संकलित कविता ‘गीत-अगीत’ से ली गई हैं। इनके रचयिता रामधारी सिंह दिनकर जी हैं। इन पंक्तियों में प्रेमी के गीतों को सुनकर भाव-विभोर हुई प्रेमिका के मनोभावों को वाणी दी गई है।

व्याख्या- कवि मानवीय प्रेम के बारे में बताता है कि प्रेमी के गीत का पहला स्वर उसकी राधा पर ऐसा प्रभाव डालता है। कि वह उसके करीब आकर गीत सुनकर भाव-विभोर हो जाती है और सोचती है कि हे ईश्वर! मैं उसके गीतों की कड़ी क्यों न हुई। यदि उसके गीतों की कड़ी होती तो उसका सामीप्य पा जाती।

Q3. निम्नलिखित उदाहरण में ‘वाक्य-विचलन’ को समझने का प्रयास कीजिए। इसी आधार पर प्रचलित वाक्य-विन्यास लिखिए-

उदाहरण : तट पर एक गुलाब सोचता
एक गुलाब तट पर सोचता है।

  1. देते स्वर यदि मुझे विधाता ।
  2. बैठा शुक उस घनी डाल पर
  3. गूंज रहा शुक का स्वर वन में ।
  4. हुई न क्यों मैं कड़ी गीत की
  5. शुकी बैठ अंडे है सेती ।

Answer:

  1. यदि विधाता मुझे स्वर देते।
  2. शुक उस घनी डाल पर बैठा।
  3. शुक का स्वर वन में गूंज रहा।
  4. मैं गीत की कड़ी क्यों न हुई?
  5. शुकी बैठकर अंडे सेती है।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 13 गीत–अगीत with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi गीत–अगीत NCERT Solutions with Answers. Then drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top