We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 11 आदमी नामा with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of आदमी नामा. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh with Answers
CBSE Solutions Class 9 Hindi आदमी नामा
Page No. 99
प्रश्न अभ्यास
(क) पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के किन-किन रूपों का बख़ान करती है? क्रम से लिखिए।
Answer: पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के निम्न रूपों का बखान करती है –
बादशाह , दीन – दुखी , मालदार , गरीब , कमज़ोर , स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने वाले , रूखा – सूखा खाने वाले लोग और गरीब लोग |
(ख) चारों छंदों में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा है? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
Answer: चारों छंदो में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों का तुलनात्मक रूप प्रस्तुत किया है −
सकारात्मक रूप नकारात्कम रूप
- एक आदमी शाही किस्म के ठाट-बाट भोगता है। 1. दूसरे आदमी को गरीबी में दिन बिताने पड़ते हैं।
- एक आदमी मालामाल होता है 2. दूसरा आदमी कमज़ोर होता जाता है।
- एक स्वादिष्ट भोजन खाता है। 3. दूसरा सूखी रोटियाँ चबाता है।
- एक धर्मस्थलों में धार्मिक पुस्तकें पढ़ता है 4. दूसरा धर्मस्थलों पर जूतियाँ चुराता है।
- एक आदमी जानन्योछावर करता है 5. दूसरा जान से मार डालता है।
- एक शरीफ सम्मानित है 6. दूसरा दुराचारी दुरव्यवहार करने वाला
(ग) “आदमीनामा’ शीर्षक कविता के इन अंशों को पढ़कर आपके मन में मनुष्य के प्रति क्या धारणा बनती है?
Answer: इस कविता के इन अंशों को पढ़कर मेरे मन में मनुष्य के बारे में यह धारणा बनती है कि वह भाग्य और परिस्थितियों का दास होता है। उसकी परिस्थितियाँ ही उसे बादशाह बनाती हैं या फकीर बना देती हैं। कभी वह किसी की पगड़ी उछालता है तो कभी किसी की सहायता करता है। कभी किसी की जान का दुश्मन बन जाता है तो कभी उस पर जान तक न्योछावर कर देता है। कभी वह सहायता के लिए पुकार लगाता है तो कभी किसी की करुण पुकार सुनकर सहायता के लिए दौड़ता है। ये सब रूप उसकी परिस्थितियों के परिणाम हैं। ।
(घ) इस कविता का कौन-सा भाग आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?
Answer: इस कविता में संकलित चारों ही नज्में अच्छी हैं, परंतु तीसरी नज्म मुझे विशेष रूप से अच्छी लगी क्योंकि आदमी ही आदमी से प्रेम करता है, अपनी जान न्योछावर करता है। वह भी आदमी ही है जो संकट में फँसे व्यक्ति की मदद करने के लिए भागा-भागा जाता है।
(ङ) आदमी की प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।
Answer: प्रत्येक आदमी में विभिन्न प्रवृत्तियाँ होती हैं। आदमी स्वभाव से अच्छा भी है और बुरा भी है। वह दूसरों के दु:खों का कारण है तो वही उन दु:खों का निवारण करने वाला भी है। आदमी ही आदमी पर शासन करता है; आदेश देता है और मनचाहे ढंग से परेशान करता है। आदमी दीन-हीन है और आदमी संपन्न भी है। कोई कुर्बानी देने में विश्वास रखता है कोई दूसरों के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने को तत्पर रहता है तो कोई दूसरें की जान लेने में विश्वास रखता है।
Q2. निम्नलिखित अंशों को व्याख्या कीजिए −
(क) दुनिया में बादशाह है सो है वह भी आदमी
और मुफ़लिस-ओ-गदा है सो है वो भी आदमी
Answer: यही दुनिया कई तरह के लोगों से भड़ी पड़ी है। यहाँ कोई ठाठ -बाट से जी रहा है तो किसी के पास कुछ भी नही है। दोनों की स्थितियों में बहुत बड़ा अंतर है।
(ख) अशराफ़ और कमीने से ले शाह ता वज़ीर
ये आदमी ही करते हैं सब कारे दिलपज़ीर
Answer: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहता है कि आदमी ही सज्जन और नीच होता है। राजा से मंत्री तक सभी आदमी ही होता है। आदमी ही ऐसे कार्य करता है जो सबके दिल को लुभानेवाले होते हैं। इस संसार में आदमी ही शिष्य होता है और आदमी ही गुरु होता है। कवि का मानना है कि संसार में अच्छा भी आदमी होता है और संसार में जो सबसे बुरा होता है वह भी आदमी ही होता है।
Q3. निम्नलिखित में अभिव्यक्त व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए −
(क) पढ़ते हैं आदमी ही कुरआन और नमाज़ यां
और आदमी ही उनकी चुराते हैं जूतियाँ
जो उनको ताड़ता है सो है वो भी आदमी
Answer: इन पंक्तियों में अभिव्यक्त व्यंग्य यह है व्यक्ति-व्यक्ति की रूचि और कार्यों में अंतर होता है। मनुष्य अच्छा बनने पर आए तो वह कुरआन पढ़ने वाला और नमाज़ अदा करने वाला सच्चा धार्मिक भी बन सकता है और यदि वह दुष्टता पर आए तो वह जूतियाँ चुराने वाला भी बन सकता है। कुछ लोग बुराई पर नज़र रखने वाले भी होते हैं। इन सभी कामों को करने वाले आदमी ही तो हैं। मनुष्य के स्वभाव में अच्छाई बुराई दोनों होते हैं परन्तु वह किधर चले यह उस पर ही निर्भर करता है।
(ख) पगड़ी भी आदमी की उतारे है आदमी
चिल्ला के आदमी को पुकारे है आदमी
और सुन के दौड़ता है सो है वो भी आदमी
Answer: इन काव्य पंक्तियों में निहित व्यंग्य यह है कि मनुष्य के विविध रूप हैं। एक व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का अपमान कर बैठता है तो कोई किसी को मदद के लिए पुकारता है। उसकी पुकार सुनते ही कोई दयावान उसकी मद्द के लिए भागा चला आता है। अत: मनुष्य में अच्छाई, बुराई दोनों ही हैं। यह उस पर निर्भर करता है कि वह किधर चल पड़े।
Q4. नीचे लिखे शब्दों का उच्चारण कीजिए और समझिए कि किस प्रकार नुक्ते के कारण उनमें अर्थ परिवर्तन आ गया है।
राज़ (रहस्य) फ़न (कौशल)
राज (शासन) फन (साँप का मुहँ)
ज़रा (थोड़ा) फ़लक (आकाश)
जरा (बुढ़ापा) फलक (लकड़ी का तख्ता)
ज़ फ़ से युक्त दो-दो शब्दों को और लिखिए।
Answer:
बाज़ बाज
नाज़ नाज
कफ़ कफ
फ़क्र फक्र
Q5. निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में कीजिए −
(क) टुकड़े चबाना
(ख) पगड़ी उतारना
(ग) मुरीद होना
(घ) जान वारना
(ङ) तेग मारना
Answer: (क) टुकड़े चबाना − कुछ व्यक्ति मेहनत करके भी सूखे टूकड़े चबाता है।
(ख) पगड़ी उतारना − मोहन श्याम की भरी सभा में पगड़ी उतारी।
(ग) मुरीद होना − उसकी बातें सुनकर मैं तो उसका मुरीद बन गया।
(घ) जान वारना − गणेश अपने भाई पर जान वारता है।
(ङ) तेग मारना − दुष्ट स्वभाव के लोग ही दूसरों को तेग मारते हैं।
योग्यता-विस्तार
Q1. अगर ‘बंदर नामा’ लिखना हो तो आप किन-किन सकारात्मक और नकारात्मक बातों का उल्लेख करेंगे।
Answer: सकारात्मक – संवेदनशील, पारिवारिक प्राणी, परिवार की रक्षा, समूह में रहने की कला, स्वाभिमानी स्वभाव, आक्रमण से रक्षा करने का स्वभाव।
नकारात्मक – मनमाने ढंग से विचरण, दूसरों को बिना कारण काटना।
We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 11 आदमी नामा with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi आदमी नामा NCERT Solutions with Answers. drop a comment below and that we will come back to you soons.