रहीम के दोहे NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 10 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions. Here You Found chapter-wise for Class 9 Hindi. Chapter 10 रहीम के दोहे with Solutions by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of रहीम के दोहे. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi रहीम के दोहे

Page No. 94

प्रश्न अभ्यास

Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

(क) प्रेम का धागा टूटने पर पहले की भांति क्यों नही हो पाता?

Answer: प्रेम का धागा एक बार टूटने के बाद उसे दुबारा जोड़ा जाए तो उसमे गाँठ पड़ जाती है। वह पहले की भाँती नही जुड़ पाती, इसमें अविश्वास और संदेह की दरार पड़ जाती है।

(ख) हमें अपना दुख दूसरों पर क्यों नहीं प्रकट करना चाहिए? अपने मन की व्यथा दूसरों से कहने पर उनका व्यवहार कैसा हो जाता है?

Answer: हमें अपना दुख दूसरों पर इसलिए प्रकट नहीं करना चाहिए क्योंकि जिस अपेक्षा के कारण हम दूसरों को अपना दुख सुनाते हैं, सुनने वाले की प्रतिक्रिया उसके विपरीत होती है। जो व्यक्ति हमारे दुखों के बारे में सुनता है वह मदद करने के बजाय हँसी उड़ाने लगता है।

(ग) रहीम ने सागर की अपेक्षा पंक जल को धन्य क्यों कहा है?

Answer: रहीम ने सागर को धन्य इसलिए नहीं कहा क्योंकि उसका जल खारा होता है। वह किसी की प्यास नहीं बुझा पाता। उसकी तुलना में पंक का जल धन्य होता है क्योंकि उसे पीकर कीट-पतंगे अपनी प्यास बुझा लेते हैं।

(घ) एक को साधने से सब कैसे सध जाता है?

Answer: कवि की मान्यता है कि ईश्वर एक है। उसकी ही साधना करनी चाहिए। वह मूल है। उसे ही सींचना चाहिए। जैसे जड़ को सीचने से फल फूल मिल जाते हैं उसी तरह एक ईश्वर को पूजने से सभी काम सफल हो जाते हैं। केवल एक ईश्वर की साधना पर ध्यान लगाना चाहिए।

(ड़) जलहीन कमल की रक्षा सूर्य भी क्यों नही कर पाता?

Answer: जलहीन कमल की रक्षा सूर्य इसलिए नहीं कर पाता क्योंकि जल से ही कमल की प्यास बुझती है, वह खिलता है और जीवन पाता है। कमल की संपत्ति जल है। अपनी संपत्ति नष्ट होने पर दूसरा व्यक्ति साथ | नहीं दे सकता।

(च) अवध नरेश को चित्रकूट क्यों जाना पड़ा?

Answer: अवध नरेश को चित्रकूट इसलिए जाना पड़ा क्योंकि उन्हें 14 वर्ष तक वनवास में रहना था। चित्रकूट एक तपोवन था, जहाँ ऋषि-मुनियों द्वारा तपस्या की जाती थी। वहाँ विभिन्न मुनियों के आश्रम भी थे। श्रीराम को यह स्थान वनवास बिताने के लिए उपयुक्त लगा इसलिए वह यहाँ आकर निवास करने लगे।

(छ) ‘नट’ किस कला में सिद्ध होने के कारण ऊपर चढ़ जाता है?

Answer: नट कुंडली मारने की कला में सिद्ध होने के कारण ऊपर चढ़ जाता है। वह कुंडली में सिमट जाता है। इसलिए छलांग मारकर ऊपर चढ़ जाता है।

(ज)’मोती, मानुष, चून’ के संदर्भ में पानी के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

Answer: कवि ने ‘मोती, मानुष, चून’ के संदर्भ में पानी शब्द का प्रयोग किया है। सबसे खास बात यह है कि तीनों ही शब्दों के संदर्भ में पानी का अर्थ बिल्कुल अलग है। मोती के संदर्भ में पानी का अर्थ मोती की चमक से है। यदि मोती की चमक खो जाती है तो उसका मूल्य शून्य हो जाता है। मानुष के संदर्भ में पानी का अर्थ उसकी इज्जत व उसके सम्मान से है। यदि मनुष्य का सम्मान व इज़्ज़त चली जाए तो उसका समाज में जीना ही मुश्किल हो जाता है और चून तो पानी के बिना कुछ भी नहीं है। जब चून में पानी को मिलाया जाता है तभी वह खाने योग्य बन पाता है।

Q2. निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए −

(क) टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय।

Answer: कवि इस पंक्ति द्वारा बता रहा है की प्रेम का धागा एक बार टूट जाने पर फिर से जुड़ना कठिन होता है। अगर जुड़ भी जाए तो पहले जैसा प्रेम नही रह जाता। एक-दूसरे के प्रति अविश्वास और शंका होती रहती है।

(ख) सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय।

Answer: मनुष्य को अपना दुख सबके सामने प्रकट नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें अपने हृदय में छिपाकर रखना चाहिए। लोग उसे जानकर केवल मज़ाक उड़ाते हैं। कोई भी उन दु:खों को बाँटता नहीं है।

(ग) रहिमन मूलहिं सींचिबो, फूलै फलै अघाय।

Answer: भाव यह है कि किसी पेड़ से फल-फूल पाने के लिए उसके तने, पत्तियों और शाखाओं को पानी देने के बजाय उसकी जड़ों को पानी देने से ही वह खूब हरा-भरा होता है और फलता-फूलता है। इसी तरह एक समय में एक ही काम करने पर उसमें सफलता मिलती है।

(घ) दीरघ दोहा अरथ के, आखर थोरे आहिं।

Answer: दोहा एक ऐसा छंद है जिसमें अक्षर कम होते हैं पर उनमें बहुत गहरा अर्थ छिपा होता है।

(ङ) नाद रीझि तन देत मृग, नर धन हेत समेत।

Answer: रीझने पर हिरण अपने प्राण तक दे देता है और मनुष्य प्रेम सहित धन का दान कर देता है। आशय यह है कि प्रसन्न मनोदशा में मनुष्य उदार हो जाता है।

(च) जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि।

Answer: हर छोटी वस्तु का अपना अलग ही महत्व होता है। जिस प्रकार कपड़ा सिलने में तलवार जैसी बड़ी चीज़ भी मद्दगार नहीं होती है, वहाँ सूई की ही आवश्यक्ता पड़ती है, उसी प्रकार छोटा व्यक्ति जहाँ काम आ सकता है वहाँ बड़े व्यक्ति का कोई महत्व नहीं होता है। इसलिए छोटी वस्तु की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

(छ) पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून।

Answer: जीवन में पानी के बिना सब कुछ बेकार है। इसे बनाकर रखना चाहिए, जैसे चमक या आब के बिना मोती बेकार है, पानी अर्थात सम्मान के बिना मनुष्य का जीवन बेकार है और बिना पानी के आटा या चूना काम नहीं करता है। इसमें पानी की आवश्यकता होती है।

Q3. निम्नलिखित भाव को पाठ में किन पंक्तियों द्वारा अभिव्यक्त किया गया है

  1. जिस पर विपदा पड़ती है वही इस देश में आता है।
  2. कोई लाख कोशिश करे पर बिगड़ी बात फिर बन नहीं सकती।
  3. पानी के बिना सब सूना है अतः पानी अवश्य रखना चाहिए।

Answer:

(क) जिस पर विपदा पड़ती है वही इस देश में आता है।
− ”जा पर बिपदा पड़त है, सो आवत यह देस।”

(ख) कोई लाख कोशिश करे पर बिगड़ी बात फिर बन नहीं सकती।
− ”बिगरी बात बनै नहीं, लाख करौ किन कोय।”

(ग) पानी के बिना सब सूना है अत: पानी अवश्य रखना चाहिए।
− ”रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।”

Q4. उदाहरण के आधार पर पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित रूप लिखिए-
उदाहरण :

      कोय            –       कोई,                       जे         –       जो

     ज्यों             –       ……………….  ,            कछु       –       ………………
     नहिं             –       ………………   ,            कोय       –       ………………
     धनि             –       ………………   ,          आखर      –      ………………
     जिय            –        …………….. ,             थोरे          –      ……………..
     होय             –        …………….. ,             माखन      –      ……………..
     तरवारि         –       ……………..  ,            सचिबो      –      ……………..
     मूलहिं          –        …………….. ,           पिअत       –       ……………..
     पिआसो       –         ……………..,            बिगरी        –      ……………..
     आवे            –         ……………. ,           सहाय         –      ……………..
     ऊबरै           –        …………….. ,            बिनु           –      ……………..
     बिथा            –        …………….. ,           अठिलैहैं     –       ………………

Answer:

     ज्यों    -   जैसे,          कछु -   कुछ
     नहि    -   नहीं,          कोय -   कोई
     धनि    -   धन्य ,        आखर -   अक्षर
     जिय    -   जी,          थोरे    -   थोड़े
     होय    -   होना,         माखन    -   मक्खन
     तरवारि    -   तलवार,     सींचिबो -   सींचना
     मूलहिं    -   मूल को ,     पिअत    -   पीना
     पिआसो    -   प्यासा ,     बिगरी   -   बिगड़ी
     आवे    -   आए,         सहाय    -   सहायक
     ऊबरै    -   उबरना,      बिनु    -   बिना
     बिथा    -   व्यथा,       अठिलैहैं    -   हँसी उड़ाना
     परिजाए    -   पड़ जाए,            

योग्यता-विस्तार

Q1. सुई की जगह तलवार काम नहीं आती’ तथा ‘बिन पानी सब सून’ इन विषयों पर कक्षा में परिचर्चा आयोजित कीजिए।

Answer: सुई की जगह तलवार काम नहीं आती पहला छात्र-सुई का काम सुई से ही हो सकता है। दूसरा छात्र-तलवार सुई का काम नहीं कर सकती। तीसरा छात्र-तलवार का महत्त्व अपनी जगह है। चौथा छात्र-सुई जोड़ती है, तलवार काटती है।

Q2. चित्रकूट’ किस राज्य में स्थित है, जानकारी प्राप्त कीजिए।

Answer: चित्रकूट’ उत्तर प्रदेश राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित बाँदा जनपद में स्थित है। अयोध्या से लक्ष्मण और सीता के साथ वनवास जाते समय राम ने यहाँ कुछ दिन बिताया था। तब से इसकी गणना तीर्थ स्थान के रूप में की जाती है।

Q3. नीति संबंधी अन्य कवियों के दोहे/कविता एकत्र कीजिए और उन दोहों/कविताओं को चार्ट पर लिखकर भित्ति पत्रिका परं लगाइए।

Answer: छात्र अन्य कवियों के नीति संबंधी दोहे/कविताओं को चार्ट पर लिखकर भित्ति पत्रिका स्वयं तैयार करें।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi. Chapter 10 रहीम के दोहे with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi रहीम के दोहे NCERT Solutions with Answers. Then drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top