We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of एक कुत्ता और एक मैना. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers
CBSE Solutions Class 9 Hindi एक कुत्ता और एक मैना
Page No. 84
प्रश्न अभ्यास
Q1. गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं ओर रहने का मन क्यों बनाया ?
Answer: गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं ओर रहने का मन इसलिए बनाया क्योंकि उनका स्वास्थ्य अच्छा न था। वे स्वास्थय लाभ लेने के लिए श्रीनिकेतन चले गए।
Q2. मूक प्राणी भी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Answer: मूक प्राणी भी कम संवेदनशील नहीं होते हैं। यह एक कुत्ता और एक मैना’ पाठ से कुत्ते की स्वामिभक्ति एवं व्यवहार से प्रकट होता है
- गुरुदेव जब श्री निकेतन के तितल्ले भवन में आकर रहने लगते हैं तो उनका कुत्ता उनको खोजते-खोजते वहाँ आ जाता है। वह गुरुदेव का स्पर्श पाकर आनंद अनुभव करता है।
- गुरुदेव की मृत्यु के उपरांत कुत्ता अस्थिकलश के पास कुछ देर तक उदास बैठा रहता है। वह भी अन्य लोगों की तरह ही शोक प्रकट करता है।
- लँगड़ी फुदकती मैना की चाल में लेखक को एक प्रकार की करुणा दिख रही थी।
Q3. गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया ?
Answer: गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी गई कविता के मर्म को लेखक तब समझ पाया, जब उसने मैना के मुख के भावों पर ध्यान केंद्रित किया। उसके सामने मैना की करुण छवि साकार हो उठी। पहले उसने उसके करुण भावों पर ध्यान नहीं दिया था। परंतु कविता पढ़ने के बाद ध्यान दिया तो उसे कविता का मर्म भी समझ में आ गया।
Q4. प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं ? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।
Answer:
- प्रतिदिन प्रात:काल यह भक्त कुत्ता स्तब्ध होकर आसन के पास तब तक बैठा रहता है, जब तक अपने हाथों के स्पर्श से मैं इसका संग स्वीकार नहीं करता। इतनी सी स्वीकृति पाकर ही उसके अंग-अंग में आनंद का प्रवाह बह उठता है।
- इस बेचारी को ऐसा कुछ भी शौक नहीं है, इसके जीवन में कहाँ गाँठ पड़ी है, यह सोच रहा हूँ।
- उस समय भी न जाने किस सहज बोध के बल पर वह कुत्ता आश्रम के द्वार तक आया और चिताभस्म के साथ गंभीर भाव से उत्तरायण तक गया।
- रोज़ फुदकती है ठीक यहीं आकर। मुझे इसकी चाल में एक करुण भाव दिखाई देता है।
Q5. आशय स्पष्ट कीजिए- इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करूण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पता।
Answer: आशय – कवि कहते है गुरुदेव कहते है कि मेरे स्पर्श को आँखें बंद करके वह कुत्ता इतनी भली भांति अनुभव करता है, तब उसको देखकर ऐसा लगता है मानों उसके अशांत मन को उस स्पर्श से शांति मिल गई हो। आज मनुष्य पहले कि अपेक्षा आत्मकेंद्रित हो गया है।आज के समय में मनुष्य, मनुष्य की मन की भावना को नहीं समझ पाता है। ऐसे में कवि ने एक बेजुबान पशु की भावनाओं को समझ लिया है जबकि मनुष्य बोल कर भी एक दूसरे की भावनाओं को नहीं समझ पाता।
Q6. पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।
Answer: मेरे गाँव में एक किसान ने गाय पाल रखी थी। वह जी-जान से गाय की सेवा करता था। वह खाने के बाद शाम को उसे रोज एक रोटी खिलाता था। गाय भी उसका हाथ चाटकर अपना प्रेम प्रकट करती थी। सर्दियों के दिन थे। किसान की तबीयत खराब हो गई। शाम को वह बिस्तर से न उठ सका।
नित्य की भाँति उसका बेटा रोटी लेकर गाय को खिलाने आया, पर गाय ने रोटी न खाई। किसान को न देखकर गाय दुखी थी। उसने चारा न खाया न रोटी। चौथे दिन जब किसान कुछ ठीक हुआ और उठकर गाय के पास आया तो गाय बड़ी देर तक उसे देखती रही। उसकी आँखों में आँसू थे।
शाम को उसने किसान के हाथ से रोटी खाई। धीरे-धीरे गाय ने खाना-पीना शुरू कर दिया। लोगों ने यह देख कहना शुरू कर दिया कि जरूर इन दोनों का पूर्वजन्म में रिश्ता रहा होगा।
Q7. • गुरुदेव ज़रा मुस्करा दिए।
• मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ।
ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक । इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार चार वाक्य छाँटिए।
Answer: सकर्मक क्रिया-
- बच्चों से जरा छेड़छाड़ की, कुशल क्षेम पूछे।
- हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।
- इतनी ही स्वीकृति पाकर ही उसके अंग-अंग में आनंद का प्रवाह बह उठता है।
- गुरुदेव ने इस भाव की एक कविता लिखी थी।
अकर्मक क्रिया-
- हम लोगों को देखकर मुस्कराए।
- दूसरी बार मैं सवेरे गुरुदेव के पास उपस्थित था।
- ऐसे दर्शनार्थियों से गुरुदेव कुछ भीत-भीत से रहते थे।
- उस समय एक लँगड़ी मैना फुदक रही थी।
Q8. निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए-
(क) मीना कहानी सुनाती है।
(ख) अभिनव सो रहा है।
(ग) गाय घास खाती है।
(घ) मोहन ने भाई को गेंद दी।
(ड.) लड़कियाँ रोने लगीं।
Answer: (क) सकर्मक क्रिया
(ख) अकर्मक क्रिया
(ग) सकर्मक क्रिया
(घ) सकर्मक क्रिया
(ड.) अकर्मक क्रिया
Q9. नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं ; जैसे –
समय – असमय, अवस्था-अनवस्था
इन शब्दों में ‘अ’ उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है।
पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उसमे ‘अ’ एवं ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।
Answer: ‘अ’ उपसर्ग वाले शब्द :-
(1) रोग्य – आरोग्य
(2) हैतुक – अहैतुक
(3) स्थान – अस्थान
(4) सम्भव – अंसभव
(5) परिसीम – अपरिसीम
‘अन्’ उपसर्ग वाले शब्द :-
(1) उपस्थित – अनुपस्थित
We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi एक कुत्ता और एक मैना NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.