मेरे बचपन के दिन NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 7 with Answers free PDF Download

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 7 मेरे बचपन के दिन with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of मेरे बचपन के दिन. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi मेरे बचपन के दिन

Page No. 74

प्रश्न अभ्यास

Q1. ‘मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य लड़कियों को सहना पड़ता है।’ इस कथन के आलोक में आप यह पता लगाएँ कि –

(क) उस समय लड़कियों की दशा कैसी थी ?

Answer: उस समय जब लेखिका पैदा हुई थी अर्थात् सन् 1900 के आसपास स्त्रियों की स्थिति बहुत शोचनीय थी। उनके प्रति लोगों का दृष्टिकोण बहुत अच्छा न था।
लोग पुत्रों को अधिक महत्त्व देते थे। कुछ स्थानों पर तो लड़कियों को पैदा होते ही मार देते थे। उनकी शिक्षा, पालन-पोषण आदि को बहुत महत्त्व नहीं दिया जाता था। उस समय बाल-विवाह, दहेज-प्रथा, सती–प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियाँ प्रचलित थीं जो महिलाओं के लिए घातक सिद्ध हो रही थीं।

(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियाँ हैं ?

Answer: आज लड़कियों के जन्म के संबंध में स्थितियाँ थोड़ी बदली हैं। आज शिक्षा के माध्यम से लोग सजग हो रहें हैं। लड़का-लड़की का अंतर धीरे-धीरे हो रहा हैं। आज लड़कियों को लड़कों की तरह पढ़ाया-लिखाया भी जाता है। परंतु लड़कियों के साथ भेदभाव पूरी-तरह समाप्त नहीं हुआ है। आज भ्रूण-हत्याएँ हो रही हैं, इसलिए सरकार कड़े कानून बना रहीं है।

Q2. लेखिका उर्दू-फ़ारसी क्यों नहीं सीख पाई ?

Answer: लेखिका को उर्दू-फ़ारसी में बिल्कुल रुचि नहीं थी। उसके शब्दों में-‘ये (बाबा) अवश्य चाहते थे कि मैं उर्दू-फ़ारसी सीख लें, लेकिन वह मेरे वश की नहीं थी। इसलिए जब उन्हें उर्दू पढ़ाने के लिए मौलवी साहब घर में आए तो लेखिका चारपाई के नीचे छिप गई।

Q3. लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ?

Answer: लेखिका की माता अच्छे संस्कार वाली महिला थीं। वे धार्मिक स्वभाव की महिला थीं। वे पूजा-पाठ किया करती थीं। वे ईश्वर में आस्था रखती थीं। सवेरे “कृपानिधान पंछी बन बोले” पद और प्रभाती गाती थीं। शाम को मीरा के पद गाती थीं। वे लिखा भी करती थीं। लेखिका ने अपनी माँ के हिंदी-प्रेम और लेखन गायन के शौक का वर्णन किया है। उन्हें हिंदी तथा संस्कृत का अच्छा ज्ञान था। इसलिए इन दोनों भाषाओं का प्रभाव महादेवी पर भी पड़ा।

Q4. जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में स्वप्न जैसे क्यों कहा है ?

Answer: जवारा के नवाब और लेखिका का परिवार एक ही कंपाउंड में रहता था। मुसलमान और हिंदू परिवार होने के बाद भी दोनों परिवारों के संबंध बहुत अच्छे थे। दोनों के त्योहारों को एक-दूसरे के परिवार वाले मिल-जुलकर मनाते थे। एक का जन्मदिन दूसरे के परिवार में मनाया जाता था।

रक्षाबंधन के दिन लेखिका नवाब के बेटे को राखी बाँधती थी तो मुहर्रम के दिन लेखिका के परिवार के बच्चे हरे कपड़े पहनते थे। लेखिका के छोटे भाई को मनमोहन नाम नवाब की पत्नी द्वारा ही दिया गया था।

आज हिंदू और मुसलमान के नाम पर जगह-जगह दंगे होते हैं। इसके अलावा धर्म, संप्रदाय आदि के नाम पर वैमनस्यता उत्पन्न हो गई है। उस तरह के सांप्रदायिक सद्भाव सचमुच स्वप्न बनकर रह गए हैं।

Q5. ज़ेबुन्निसा महादेवी वर्मा के लिए बहुत काम करती थी। ज़ेबुन्निसा के स्थान पर यदि आप होतीं / होते तो महादेवी से आपकी क्या अपेक्षा होती ?

Answer: जेबुन्निसा के स्थान पर अगर मैं महादेवी के लिए कुछ काम करती तो मैं संबंधों के आधार पर उनसे अपेक्षा करती। अगर मैं नौकरानी के रूप में उनकी सहायता करती, तो उनसे मजदूरी के साथ-साथ प्रेम और आदर की भी अपेक्षा करती। अगर सखी के रूप में उनकी सहायता करती तो बस उनसे प्रेम और स्नेह चाहती। यदि उनकी प्रशंसिका या कनिष्ठ साथिन के रूप में सहायता करती तो कभी-कभी उनसे कविता भी सुन लेती तथा पढ़ाई में सहायता ले लेती।

Q6. महादेवी वर्मा को काव्य प्रतियोगिता में चाँदी का कटोरा मिला था। अनुमान लगाइए कि आपको इस तरह का कोई पुरस्कार मिला हो और वह देशहित में या किसी आपदा निवारण के काम में देना पड़े तो आप कैसा अनुभव करेंगे / करेंगी ?

Answer:

Q7. लेखिका ने छात्रावास के जिस बहुभाषी परिवेश की चर्चा की है उसे अपनी मातृभाषा में लिखिए।

Answer: महादेवी जी के छात्रावास में देश के विभिन्न भागों से छात्राएँ पढ़ने आती थीं। उनकी मातृभाषाएँ अलग-अलग थीं। वे आपस में अपनी-अपनी बोलियों मे बोलती थीं, जैसे बुंदेली, अवधी, ब्रज आदि में। सब हिंदी पढ़ती थीं और ऐसे अफसरों पर सभी हिंदी में बातें करती थीं। वे एक ही प्रार्थना में खड़ी होती थीं और उनमें कभी कोई विवाद नहीं होता था।

Q8. महादेवी जी के इस संस्मरण को पढ़ते हुए आपके मानस-पटल पर भी अपने बचपन की कोई स्मृति उभरकर आई होगी, उसे संस्मरण शैली में लिखिए।

Answer: मैं जहाँ रहता हूँ वहीं पास में कुछ मुसलमानों के घर भी हैं। एक बार पाकिस्तान | भारत के साथ क्रिकेट के एक नजदीकी मुकाबले में हार गया। कुछ शरारती लड़कों ने मुसलमानों के घर के पास पटाखे फोड़ दिया। यह बात मुसलमानों को नागवार गुजरी। उन्होंने एक हिंदू लड़के को पीट दिया। बस क्या था, दंगे जैसी स्थिति बन गई।

पता चला कि दोनों ओर के दस आदमी घायल हो चुके हैं। मैं उस दिन अपनी कोचिंग की कक्षाएँ समाप्त कर दस बजे लौट रहा था कि सबसे किनारे वाले मकान के रऊफ चाचा ने मुझे अंदर खींच लिया और सारी बातों से अवगत कराया। उन्होंने मेरे घरवालों को फोन किया।
घरवाले पुलिस के साथ वहाँ आए और रऊफ चाचा को धन्यवाद देकर मुझे घर ले गए। यह घटना याद कर मैं आज भी रऊफ चाचा का कृतज्ञ हो उठता हूँ।

Q9. महादेवी ने कवि सम्मेलनों में कविता पाठ के लिए अपना नाम बुलाए जाने से पहले होने वाली बेचैनी का जिक्र किया है। अपने विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते समय आपने जो बेचैनी अनुभव की होगी, उस पर डायरी का एक पृष्ठ लिखिए।

Answer: आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे स्कूल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में से मैंने गायन प्रतियोगिता में भाग लिया है। इसमें मेरे मित्र भी भाग ले रहे हैं। मैंने इस कार्यक्रम के लिए बहुत तैयारी भी की थी लेकिन जैसे ही मेरी बारी नजदीक आने लगी, मुझे घबराहट महसूस होने लगी। जब मेरे नाम की घोषणा की गई तो मुझे बहुत भय लगने लगा। मैं जब स्टेज पर गया तो वहाँ सबने मेरा स्वागत बहुत विनम्रतापूर्वक किया। फिर जाकर मेरे अंदर थोड़ा आत्मविश्वास आया और मैंने अपना गीत सबको सुनाया। सभी ने मेरे लिए बहुत तालियाँ भी बजायी और मेरी प्रशंसा भी की गयी।

भाषा-अध्ययन

Q10. पाठ से निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए

  1. विद्वान,
  2. अनंत,
  3. निरपराधी,
  4. दंड,
  5. शांति।

Answer:

विद्वान – मूर्ख
अनंत – संक्षिप्त
निरपराधी -अपराधी
दंड -पुरस्कार
शांति – अशांति

Q11. निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग/प्रत्यय अलग कीजिए और मूल शब्द बताइए –
निराहारी, साम्प्रदायिकता, अप्रसन्नता, अपनापन, किनारीदार, स्वतंत्रता

Answer: निराहारी – निर्‌ + आहार + ई सांप्रदायिकता – सम्प्रदाय + इक + ता
अप्रसन्नता – अ + प्रसन्न + ता
अपनापन – अपना + पन
किनारीदार – किनारा + ई + दार
स्वतंत्रता – स्वतंत्र + ता

Q12. निम्नलिखित उपसर्ग-प्रत्ययों की सहायता से दो -दो-शब्द लिखिए –
उपसर्ग – अन्, अ, सत्, स्व, दुर्
प्रत्यय – दार, हार, वाला, अनीय

Answer: उपसर्ग –

  1. अन् – अन्वेषण, अनशन 2. अ – असत्य, अन्याय
  2. सत् – सत्चरित्र, ,सत्कर्म
  3. स्व – स्वराज, स्वाधीन
  4. दुर् – दुर्जन, दुर्व्यवहार

प्रत्यय –

  1. दार – किनारेदार, दुकानदार
  2. हार – पालनहार, तारनहार
  3. वाला – फलवाला, मिठाईवाला
  4. अनीय – दर्शनीय, आदरनीय

Q13. पाठ में आए सामासिक पद छाँटकर विग्रह कीजिए –
पूजा-पाठ पूजा और पाठ

Answer: (1) पूजा-पाठ = पूजा और पाठ
(2) उर्दू-फ़ारसी = उर्दू और फ़ारसी
(3) पंचतंत्र = पाँच तंत्रो से बना है जो
(4) दुर्गा-पूजा = दुर्गा की पूजा
(5) छात्रावास = छात्रों का आवास

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 7 मेरे बचपन के दिन with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi मेरे बचपन के दिन NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top