We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 8 कन्यादान with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of कन्यादान. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij-2 with Answers
CBSE Solutions Class 10 Hindi कन्यादान
Page No. 51
प्रश्न अभ्यास
Q1. आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना?
Answer: मेरे विचार से लड़की की माँ ने ऐसा इसलिए कहा होगा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना ताकि लड़की अपने नारी सुलभ गुणों सरलता, निश्छलता, विनम्रता आदि गुणों को तो बनाए रखे परंतु वह इतनी कमजोर भी न होने पाए। कि लड़की समझकर ससुराल के लोग उसका शोषण न करने लगे। इसके अलावा वह भावी जीवन की कठिनाइयों का साहसपूर्वक मुकाबला कर सके।
Q2. ‘आग रोटियाँ सेंकने के लिए है।
जलने के लिए नहीं’
(क) इन पंक्तियों में समाज में स्त्री की किस स्थिति की ओर संकेत किया गया है?
Answer: इन पंक्तियों में समाज द्वारा नारियों पर किए गए अत्याचारों की ओर संकेत किया गया है। समाज में अक्सर नारी को जलाए जाने तथा जलकर आत्महत्या करने की बात सामने आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नारी का जीवन कष्टों से भरा होता है।
(ख) माँ ने बेटी को सचेत करना क्यों ज़रूरी समझा?
Answer: माँ को समाज का अनुभव है, इसलिए माँ अनेक आशंकाओं से चिंतित है कि जो उसने देखा है, झेला है, ऐसी परिस्थितियाँ बेटी के लिए भी आएँगी। माँ यह भी जानती है कि मेरी बेटी अभी सरल हृदया है। सामाजिक कठिनाइयों का उसे किंचित अनुभव नहीं है। अभी तक तो माँ के सान्निध्य में रह-रही स्नेह की छाया से वंचित नहीं हुई थी। इसलिए वह सभी परिस्थितियों के प्रति उसे सचेत करना चाहती थी।
Q3. ‘पाठिका थी वह धुँधले प्रकाश की
कुछ तुकों और कुछ लयबद्ध पंक्तियों की’
इन पंक्तियों को पढ़कर लड़की की जो छवि आपके सामने उभरकर आ रही है उसे शब्दबद्ध कीजिए।
Answer: कविता की इन पंक्तियों से लड़की की निम्नलिखित छवि उभर कर सामने आती है
(i) वह आदर्शवादी है तथा जीवन की सच्चाइयों से अनजान है।
(ii) वह अभी कम उम्र की पढ़ने वाली छात्रा ही है।
(iii) वह अपने भावी जीवन की कल्पनाओं में खोई हुई है तथा वास्तविकता से अपरिचित है।
(iv) उसे विवाह के पश्चात के सुखद फलों का अहसास रे है पर उन कटु सत्यों का झान नहीं है जो उसे बंधन में बॉँधकर गुलाम बना सकते हैं।
Q4. माँ को अपनी बेटी ‘अंतिम पूँजी’ क्यों लग रही थी?
Answer: बेटी ही तो माँ को अपनी अंतिम पूंजी लग रही थी क्योंकि वह अपने जीवन के सारे सुख-दुःख उसी के साथ ही तो बांटती थी। वही उसके सबसे निकट थी, वही उसकी साथी थी।
Q5. माँ ने बेटी को क्या-क्या सीख दी?
Answer: माँ ने बेटी को निम्नलिखित सीख दी
- कभी अपनी सुंदरता और उसकी प्रशंसा पर न रीझना।
- घर-गृहस्थी के सामान्य कार्य तो करना, किंतु अत्याचार न सहना।
- कपड़ों और गहनों के बदले अपनी आज़ादी न बेचना, अपना व्यक्तित्व न खोना।
- अपनी सरलता और भोलेपन को इस तरह प्रकट न करना कि लोग उसका गलत ढंग से लाभ उठाएँ।
Q6. आपकी दृष्टि में कन्या के साथ दान की बात करना कहाँ तक उचित है?
Answer: युगों से नारी को हमारे समाज में हेय समझा जाता रहा है। पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों को ही श्रेष्ठ माना जाता है। विवाह के पश्चात् लड़की ही लड़के के साथ रहने के लिए जाती है। विवाह के समय लड़की के माता-पिता के द्वारा कन्या का कन्यादान किया जाता है। यह परंपरा पूरी तरह से गलत है। आज के युग में लड़के या लड़की में कोई अंतर नहीं है। दोनों की शिक्षा बराबर होती है, दोनों एक समान काम करते हैं, बराबर कमाते हैं तो फिर कन्या के दान की बात ही क्यों? ऐसा कहना और करना पूरी तरह से गलत है।
We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 8 कन्यादान with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi कन्यादान NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.
