We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 10 Hindi Chapter 9 संगतकार with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of संगतकार. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij-2 with Answers
CBSE Solutions Class 10 Hindi संगतकार
Paghe No. 55
प्रश्न अभ्यास
Q1. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?
Answer: संगतकार के माध्यम से कवि विवश या ज्ञान के इच्छुक व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है। वह या तो मुख्य गायक का छोटा भाई है या संगीत की शिक्षा प्राप्त करने का इच्छुक उसका कोई शिष्य या कोई दूर से पैदल आने वाला असहाय सगा-संबंधी, जिसके लिए गायन की कला सीखना विवशता है।
Q2. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ?
Answer: संगतकार जैसे व्यक्ति निम्नलिखित क्षेत्रों में मिलते हैं; जैसे –
• सिनेमा के क्षेत्र में – फिल्म में अनेकों सह कलाकार और स्टंटमैन|
• नृत्य के क्षेत्र में – अन्य सह नर्तक|
• भवन निर्माण क्षेत्र में -मज़दूर|
• राजनीति के क्षेत्र में – सहायक उपनेता और कार्यकर्ता|
Q3. संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं?
Answer: वे अपनी सुंदर आवाज़ को मुख्य गायक की आवाज में मिलाकर उसे बल प्रदान करते हैं। गाते समय जब मुख्य गायक अपने ही अंतरे की कठिन तानों में या अपने ही संगीत की गहराइयों में खो जाता है, तो ऐसे समय में संगतकार ही गीत के स्थायी भाव को सँभालते हैं। जब मुख्य गायक का तारसप्तक में गाते गाते गला बैठने लगता है, तब भी संगतकार ही स्वर को सँभालते हैं। वे उसे अकेला नहीं पड़ने देते। अपने स्वर से मौजूदगी का अहसास करवाते हैं।
Q4. भाव स्पष्ट कीजिए –
और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है
या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं
उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।
Answer: कवि के अनुसार संगतकार की आवाज में संकोच स्पष्ट सुनाई देता है, यह उसकी अयोग्यता न होकर अपने मुख्य गायक के प्रति उसका श्रद्धा भाव होता है। इसी श्रद्धेय भाव के कारण वह सतर्क रहता है कि उसकी आवाज मुख्य गायक से ऊपर न चली जाए। जिससे मुख्य गायक की पहचान उसका अस्तित्व कम न हो जाए। कवि ने संगतकार के ऐसे संकोच को उसकी विफलता न बताकर उसे मानवीय गुणों से संपन्न बताया है।
Q5. किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।
Answer: किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से योगदान देते हैं। जैसे प्रसिद्ध गायक-गायिका जब प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं तो उसमें एक संगीत निर्देशक, गीतकार, तकनीकी साउंड डालने वाले, वाद्य यंत्र बजाने वाले, संगतकार, निर्माता का महत्वपूर्ण हाथ होता है जब तक इन सब लोगों का सहयोग प्राप्त न हो तो एक गायक-गायिका अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर सकते और इन्हीं सब के सहयोग द्वारा वह सफलता के शिखर तक पहुँच पाते हैं।
Q6. कभी-कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नज़र आता है उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
Answer: तारसप्तक गाते समय स्वरों के उतार-चढ़ाव में जब मुख्य गायक की आवाज़ बैठने लगती है और उसकी आवाज़ कुछ गिरती हुई महसूस होती है तब संगतकार मुख्य गायक के स्वर में स्वर मिलाकर उसे सहारा देते हैं तथा उसको स्वर बिखरने से पहले ही सँभाल लेते हैं और उसके गायन की सफलता को विफलता में नहीं बदलने देते हैं। इस प्रकार मुख्य गायक की सफलता में संगतकार की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है।
Q7. सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते हैं?
Answer: जब कोई व्यक्ति सफलता के चरम शिखर पर पहुँचकर अचानक लड़खड़ा जाता है तो उसके सहयोगी ही उसे बल, उत्साह, शाबासी और साथ देकर सँभालते हैं। वे अपनी शक्ति उसके लिए लगा देते हैं। वे उसकी कमी को पूरा करने का भरसक प्रयास करते हैं।
Q8. कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाएँ
(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।
Answer: ऐसी स्थिति में मन में घबराहट उत्पन्न होगी। संगीत या नृत्य समारोह सहयोगी कलाकारों के बिना लगभग असंभव-सा है। वाद्य यंत्रों के बिना संगीत या नृत्य निथ्या है।
(ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?
Answer: यदि दुर्भाग्यवश कभी मेरे सहयोगी कलाकार नृत्य-समारोह में न पहुँच पाएँ तो मैं कुछ भी नहीं कर सकता। मैं नर्तक हूँ और गायक कलाकार न आए तो मैं क्या कर लूंगा? हारमोनियम या तबला बजाने वाला न पहुँचे तो मैं क्या कर सकता हैं। ऐसी स्थिति में मैं मंच पर पहुँचूँगा। श्रोताओं से हाथ जोड़कर क्षमा माँगूंगा। साथ ही आयोजकों से निवेदन करूंगा कि वे कोशिश करके किसी सहायक वादक को बुला लाएँ। मैं उसके साथ संगति करने की भरपूर कोशिश करूंगा। उस समय मैं किसी प्रसिद्ध गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दूंगा।
Q9. आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।
Answer: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता में सहायक लोगों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। इनके सहयोग के बिना कार्यक्रम की सफलता की कल्पना करना भी बेमानी है। ये सहायक लोग ही कार्यक्रम के लिए आवश्यक वस्तुओं को एकत्र करते हैं, साज-सज्जा में विशेष योगदान देते हैं। वे अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सँभालते हैं। मंच पर प्रकाश का उचित प्रबंध करते हैं। परदे के पीछे कुछ लोग रिकॉर्डिंग समय पर बजाकर कलाकारों की मदद करते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करते हैं।
Q10. किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?
Answer: यह दुनिया किसी फ्रेम में लगे चित्र का चमकीला और रंगीन दृश्य ही देख पाती है। उसका ध्यान कभी उसके पीछे सहारा देने वाले गले या लकड़ी के टुकड़े की ओर नहीं जाता। सभी को किसी ऊँचे-सुंदर भवन का सजा-संवरा रूप तो दिखाई देता है पर उसकी गहरी मिट्टी में दबी नींव दिखाई नहीं देती जिसके बिना भवन का अस्तित्व ही संभव नहीं था। मंच पर गाते और नृत्य करते कलाकार तो सभी को दिखाई देते हैं और इसलिए उनकी प्रतिभा की पहचान सभी को हो जाती है। लोग उनके लिए वाह-वाह करते हैं, तालियां बजाते हैं, उन्हें पुरस्कार देते हैं पर उनके कार्यक्रम तैयार करने वाले, उनके लिए गीत लिखने वाले, उनके संगतकार मंच के अंधेरे में ही छिपे रहते हैं। इसीलिए अति प्रतिभावान संगतकार भी लोगों की भीड़ के सामने न आ पाने के कारण मुख्य या शीर्ष स्थान पर नहीं पहुँच पाते।
We Think the given NCERT Solutions for class 10 Hindi Chapter 9 संगतकार with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 10 Hindi संगतकार NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.