ग्राम श्री NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 13 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 13 ग्राम श्री with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of ग्राम श्री. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi ग्राम श्री

Page No. 115

प्रश्न अभ्यास

Q1. कवि ने गाँव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है ?

Answer: कवि ने गाँव को ‘हरता जन मन’ इसलिए कहा है क्योंकि उसकी शोभा अनुपम है। चारों तरफ़ हरियाली के कारण धरती प्रसन्न है। गाँव का प्राकृतिक सौंदर्य सभी के मन को छूता है।

Q2. कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है ?

Answer: कविता में शिशिर और वसंत ऋतु का वर्णन है। इसी ऋतु में पेड़ों के पत्ते गिरने शुरू होते हैं। उनमें नई-नई कोंपलें, शाखाएँ, फल-फूल आने शुरू होते हैं। आमों में मंजरियाँ आने का समय भी यही है। खेतों में फसलें-मटर, सेम, अलसी के फलने-फूलने का समय यही होता है। इसी समय चारों ओर फूल खिलने, उन पर तितलियाँ मँडराने लगती हैं। कटहल, जामुन के मुकुलित होने, अमरूद पकने, कोयल के मदमस्त होने का यही समय है।

Q3. गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है ?

Answer: गाँव में चारों ओर मखमली हरियाली और रंगों की लाली छाई हुई है। विविध फसलें लहलहा रही हैं। वातावरण मनमोहक सुगंधों से भरपूर है। रंगीन तितलियाँ उड़ रही हैं। चारों ओर रेशमी सौंदर्य छाया हुआ है। सूरज की मीठी-मीठी धूप इस सौंदर्य को और जगमगा रही है। इसलिए इस गाँव की तुलना मरकत डिब्बे से की गई है।

Q4. अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं ?

Answer: प्रस्तुत पंक्तियों मे कवि कहते है कि अरहर और सनई के खेत कवि को ऐसे प्रतीत होते हैं मानो जैसे सुनहरी रंग की करधनी फलियों के रूप में वसुधा ने अपनी कमर पर बांध रखी हो।

Q5.भाव स्पष्ट कीजिए –

(क) बालू के साँपों से अंकित
गंगा की सतरंगी रेती

Answer: प्रस्तुत पंक्तियों में गंगा नदी के तट वाली ज़मीन को सतरंगी कहा गया है। रेत पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ हैं, जो सूरज की किरणों के प्रभाव से चमकने लगती हैं। ये रेखाएँ टेढ़ी चाल चलने वाले साँपों के समान प्रतीत होती हैं।

(ख) हँसमुख हरियाली हिम-आतप
सुख से अलसाए-से सोए

Answer: इन पंक्तियों में गाँव की हरियाली का वर्णन प्रस्तुत किया गया है। हरियाली सूरज के प्रकाश में जगमगाती हुई हँसमुख सी प्रतीत होती है। सर्दी की धूप भी खिली-खिली है ऐसे में दोनों आलस्य से भरकर सोते हुए प्रतीत होते है।

Q6. निम्न पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?

तिनकों के हरे हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक

Answer: हरे हरे में पुनरुक्ति अलंकार है।

हिल हरित में अनुप्रास अलंकार है।

Q7. इस कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है ?

Answer: इस कविता में उत्तरी भारत के गाँव का चित्रण हुआ है। उत्तरी भारत, भारत के खेती प्रधान राज्यों में प्रमुख है।

Q8. भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी ? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

Answer: प्रस्तुत कविता भाव और भाषा दोनों की ही दृष्टि से अत्यंत सहज और आकर्षक है। प्रस्तुत कविता में प्रकृति का लुभावना और सुन्दर वर्णन हुआ है। कवि ने प्रकृति का मानवीकरण किया है।
कविता की भाषा भी अत्यंत सरल, मधुर तथा प्रवाहमयी है। अलंकारों का प्रयोग करके कविता के सौंदर्य में और वृद्धि हुई है।

Q9. आप जहाँ रहते हैं उस इलाके के किसी मौसम विशेष के सौंदर्य को कविता या गद्य में वर्णित कीजिए।

Answer: मैं उत्तरी दिल्ली के एक गाँव में रहता हूँ। दिल्ली में सामान्यतया वर्षा कम (सन् 2010 को छोड़कर) ही होती है। किंतु सर्दी और गर्मी इतनी पड़ती है कि वर्षा की कमी सर्दी-गर्मी पूरी कर देती हैं। यहाँ सर्दियों में तापमान 3-4°C तक गिर जाता है तो गर्मियों तापमान बढ़कर 46-47°C तक पहुँच जाता है। दिल्ली शहर कंक्रीटों और सीमेंट का जंगल बनता जा रहा है। जो कुछ हरियाली बची है वह ग्रामीण क्षेत्रों में ही है।

मुझे सर्दियों का मौसम तथा वसंत ऋतु पसंद है। इस समय तरह-तरह की फसलें और सब्जियाँ तैयार हो जाती हैं। फलों में अमरूद, केला, पपीता जैसे फल पककर तैयार होते हैं। जिन पेड़ों के पत्ते गिर चुके होते हैं उनमें नई-नई कोंपलें, फूल तथा फल आने शुरू हो जाते हैं। फूलों के खिलने, पक्षियों के कलरव तथा सर्दी-गर्मी कम होने से वातावरण मनोरम बन जाता है।

पाठेतर सक्रियता

  • सुमित्रानंदन पंत ने यह कविता चौथे दशक में लिखी थी। उस समय के गाँव में और आज के गाँव में आपको क्या परिवर्तन नज़र आते हैं?-इस पर कक्षा में सामूहिक चर्चा कीजिए।

Answer: परीक्षोपयोगी नहीं।

  • अपने अध्यापक के साथ गाँव की यात्रा करें और जिन फ़सलों और पेड़-पौधों का चित्रण प्रस्तुत कविता में हुआ है, उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Answer: स्वयं अभ्यास के लिए।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 13 ग्राम श्री with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi ग्राम श्री NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment