बच्चे काम पर जा रहे हैं NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 17 with Answers

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 17 बच्चे काम पर जा रहे हैं with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of बच्चे काम पर जा रहे हैं. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi बच्चे काम पर जा रहे हैं

Page No. 139

प्रश्न अभ्यास

Q1. कविता की पहली दो पंक्तियों को पढ़ने तथा विचार करने से आपके मन-मस्तिष्क में जो चित्र उभरता है उसे लिखकर व्यक्त कीजिए।

Answer: कविता की पहली दो पंक्तियाँ पढ़कर मेरे मन में बच्चों के प्रति करुणा तथा व्यवस्था के प्रति आक्रोश का भाव उठता है। सर्दी तथा कोहरे में बच्चों को घर में होना चाहिए, इस उम्र में उन्हें खेलना चाहिए, स्कूल जाना चाहिए पर विडंबना देखिए कि उन्हें काम पर जाना पड़ रहा है। पता नहीं इस राष्ट्रीय समस्या का समाधान कब होगा।

Q2. कवि का मानना है कि बच्चों के काम पर जाने की भयानक बात को विवरण की तरह न लिखकर सवाल के रूप में पूछा जाना चाहिए कि ‘काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे?’ कवि की दृष्टि में उसे प्रश्न के रूप में क्यों पूछा जाना चाहिए ?

Answer: बच्चो की इस स्थिति का जिम्मेवार समाज है। कवि द्वारा विवरण मात्र देकर उनके जरुरी आवश्यकताओं की पूर्ति नही की जा सकती। इसके लिए लिए समाज को इस समस्या से जागरूक करने के लिए तथा ठोस समाधान ढूँढने के लिए बात को प्रश्न रूप में ही पूछा जाना उचित होगा। लोगो को बैठ विमर्श कर इस समस्या का उचित समाधान करना होगा।

Q3. सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों से बच्चे वंचित क्यों हैं ?

Answer: सुविधा तथा मनोरंजन के उपकरणों से वंचित होने का एक मात्र कारण समाज में व्याप्त वर्ग विभेद है। निम्नश्रेणी के बच्चों की आर्थिक स्थिति खराब है। अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वे आय का ज़रिया मात्र बनकर रह गए हैं। जहाँ जीविका के लिए आर्थिक तंगी हो वहाँ मनोरंजन के साधन तथा जीवन के अन्य सुख-सुविधाओं की कल्पना करना भी असंभव जान पड़ता है।

Q4. दिन-प्रतिदिन के जीवन में हर कोई बच्चों को काम पर जाते देख रहा/रही है, फिर भी किसी को कुछ अटपटा नहीं लगता। इस उदासीनता के क्या कारण हो सकते हैं ?

Answer: इस प्रकार की उदासीनता के कई कारण हो सकते हैं जैसे – आज का मनुष्य काफी आत्मकेंद्रित हो चूका हैं। उससे केवल अपना ओर अपनी समस्यों का ही ध्यान रहता हैं। दूसरों की परेशानियों को समझने या सुलझाने में उससे समय ही कहा हैं। कई लोगो में जागरूकता की भी कमी है। उन्हें यह भी नही पता की पढाई हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। वे सिर्फ ईश्वर और बच्चों के भाग्य को दोष देते हैं।

Q5. आपने अपने शहर में बच्चों को कब-कब और कहाँ-कहाँ काम करते हुए देखा है?

Answer: मैंने अपने शहर में बच्चों को फल सब्जियों का ठेला लगाते हुए, चाय की दुकान पर काम करते हुए सड़क पर झाड़ू लगाते हुए, निजी दफ़्तर,कारखानों में, घरों में बर्तन धोते हुए और होटलों में देर रात तक काम करते हुए देखा है।

Q6. बच्चों का काम पर जाना धरती के एक बड़े हादसे के समान क्यों है?

Answer: बच्चों का काम पर जाना एक बड़े हादसे के समान इसलिए है क्योंकि खेलने-कूदने और पढ़ने-लिखने की उम्र में काम करने से बालश्रमिकों का भविष्य नष्ट हो जाता है। इससे एक ओर जहाँ शारीरिक विकास अवरुद्ध होता है, वहीं उनका मानसिक विकास भी यथोचित ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे बच्चे जीवनभर के लिए अकुशल श्रमिक बनकर रह जाते हैं। इससे उनके द्वारा समाज और देश के विकास में उनके द्वारा जो योगदान दिया जाना था वह नहीं मिलता है जिससे प्रगति की दर मंद पड़ती जाती है।

Q7. काम पर जाते किसी बच्चे के स्थान पर अपने-आप को रखकर देखिए। आपको जो महसूस होता है उसे लिखिए।

Answer: काम पर जाते हुए किसी बच्चे के स्थान पर स्वयं को रखकर देखने से महसूस होता है कि मुझे काम पर क्यों जाना पड़ रहा है। इस समय तो मित्रों के साथ खेलना-कूदना चाहिए था, रंग-बिरंगी पुस्तकें लेकर बाजार जाना चाहिए था और अपनी इच्छा से घूमना-फिरना था, वर बाल मजदूरी करने की विवशता के कारण बचपन छिना जा रहा है। उन बच्चों की किस्मत कितनी अच्छी है जिन्हें काम पर नहीं जाना पड़ता है।

Q8. आपके विचार से बच्चों को काम पर क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए ? उन्हें क्या करने के मौके मिलने चाहिए ?

Answer: मेरे विचार से बच्चों को काम पर बिलकुल नहीं भेजा जाना चाहिए। कारण बच्चों की ऊम्र कच्ची होती है। उनके मन भावुक है। बचपन खेलने-खाने और सीखने की उम्र होती है। उन्हें पर्याप्त कोमलता और संरक्षण की आवश्यकता होती है।
बच्चों को काम पर भेजना उनके बचपन को छीनना है। इसके चलते वे खेल, शिक्षा, और जीवन की उमंग से वंचित रह जाते हैं। उससे उनका शोषण होता है। इसलिए बचपन में सभी को पढ़ने, खेलने-कूदने का अवसर मिलने के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ भी समान रूप में उपलब्ध होनी चाहिए।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 17 बच्चे काम पर जा रहे हैं with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi बच्चे काम पर जा रहे हैं NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top