मेघ आए NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 15 with Answers free PDF

We have Provided the NCERT/CBSE Solutions chapter-wise for Class 9 Hindi Chapter 15 मेघ आए with Answers by expert subject teacher for latest syllabus and examination. Students can take a free NCERT Solutions of मेघ आए. Each question has right answer Solved by Expert Teacher.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij with Answers

CBSE Solutions Class 9 Hindi मेघ आए

Page No. 128

प्रश्न अभ्यास

Q1. बादलों के आने पर प्रकृति में जिन गतिशील क्रियाओं को कवि ने चित्रित किया है, उन्हें लिखिए।

Answer: बादलों के आने पर प्रकृति में भिन्न तरह के परिवर्तन आते हैं। बादलों के आने की सूचना बयार नाचते-गाते देती हुई चलती है। बादलों के आगमन की सुचना पाकर लोग अतिथि सत्कार के लिए घर के दरवाज़े तथा खिड़कियाँ खोल देते हैं। वृक्ष कभी गर्दन झुकाकर तो कभी उठाकर उनको देखने का प्रयत्न कर रहे हैं। आंधी आकर धूलो को उड़ाती है। प्रकृति के अन्य रुपों के साथ नदी ठिठक गई तथा घूँघट सरकाकर आँधी को देखने का प्रयास करती है। सबसे बड़ा सदस्य होने के कारण बूढ़ा पीपल आगे बढ़कर आँधी का स्वागत करता है। तालाब पानी से भर जाते हैं। आकश में बिजली चमकती है और वर्षा के बून्द मिलान के आंसू बहाते हैं।

Q2. निम्नलिखित किसके प्रतीक हैं ?
धूल, पेड़, नदी, लता, ताल

Answer:
धूल – किशोरी लड़की का जो मेहमान के आने की सूचना देने भाग रही है।
पेड़ – गाँव के पुरुष।
नदी – गाँव की विवाहिता औरतें।
लता – नवविवाहिता, जो साल भर से पति का इंतजार कर रही थी।
ताल – घर का सदस्य।

Q3. लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों ?

Answer: लता ने बादल रूपी मेहमान को किवाड़ की ओट में छिपकर देखा।
क्यों—वह मानिनी है। वह अपने प्रियतम के कई दिनों के बाद आने पर उनसे रूठी हुई भी है और उन्हें देखे बिना भी नहीं रह पाती।

Q4. भाव स्पष्ट कीजिए –

(क) क्षमा करो गाँठ खुल गई अब भरम की

Answer: भावना को यह भ्रम था कि उसके प्रिय नहीं आएंगे परंतु बादल रूपी नायक के आने से उसकी सारी शंकाएं मिट जाती है और वह क्षमा याचना करने लगती है।

(ख) बाँकी चितवन उठा, नदी ठिठकी, घूँघट सरके।

Answer: भाव- बादल के आने का प्रभाव सभी व्यक्तियों पर पड़ा है नदी जबकि ठिठककर ऊपर देखने की कोशिश करती है तो उसका घुंघट सरक जाता है और मैं तिरछी निगाहों से आए हुए आगंतुकों को देखने लगती हैं

Q5. मेघ रूपी मेहमान के आने से वातावरण में क्या परिवर्तन हुए ?

Answer: मेघ के आगमन से दरवाज़े-खिड़कियाँ खुलने लगे। हवा के तेज़ बहाव के कारण आँधी चलने लगती है जिससे पेड़ अपना संतुलन खो बैठते हैं, कभी उठते हैं तो कभी झुक जाते हैं। धूल रुपी आँधी चलने लगती है। हवा के चलने से संपूर्ण वातावरण प्रभावित होता है – नदी की लहरें भी उठने लगती है, पीपल का पुराना वृक्ष भी झुक जाता है, तालाब के पानी में उथल-पुथल होने लगती है। अन्तत: बिजली कड़कती है और आसमान से मेघ पानी के रुप में बरसने लगते हैं।

Q6. मेघों के लिए ‘बन-ठन के, सँवर के’ आने की बात क्यों कही गई है?

Answer: कवि ने मेघों में सजीवता लाने के लिए बन ठन की बात की है। बहुत दिनों तक न आने के कारण गाँव में मेघ की प्रतीक्षा की जाती है। जिस प्रकार मेहमान (दामाद) बहुत दिनों बाद आते हैं, उसी प्रकार मेघ भी बहुत समय बाद आए हैं। अतिथि जब घर आते हैं तो सम्भवत: उनके देर होने का कारण उनका बन-ठन कर आना ही होता है। ठीक उसी प्रकार मेघ भी बहुत दिनों बाद आए हैं क्योंकि उन्हें बनने सँवरने में देर हो गई थी।

Q7. कविता में आए मानवीकरण तथा रूपक अलंकार के उदाहरण खोजकर लिखिए।

Answer: मानवीकरण अलंकार :

  1. आगे-आगे नाचती बयार चली
    यहाँ बयार का स्त्री के रुप में मानवीकरण हुआ है।
  2. मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।
    मेघ का दामाद के रुप में मानवीकरण हुआ है।
  3. पेड़ झुक झाँकने लगे गरदन उचकाए।
    पेड़ो का नगरवासी के रुप में मानवीकरण किया गया है।
  4. धूल भागी घाघरा उठाए।
    धूल का स्त्री के रुप में मानवीकरण किया गया है।
  5. बूढ़े पीपल ने आगे बढ़कर जुहार की
    पीपल का पुराना वृक्ष गाँव के सबसे बुज़र्ग आदमी के रुप में है।
  6. बोली अकुलाई लता
    लता स्त्री की प्रतीक है।
    रूपक अलंकार:
  7. क्षितिज अटारी
    यहाँ क्षितिज को अटारी के रुपक द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
  8. दामिनी दमकी
    दामिनी दमकी को बिजली के चमकने के रुपक द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
  9. बाँध टूटा झर-झर मिलन के अश्रु ढरके।
    झर-झर मिलन के अश्रु द्वारा बारिश को पानी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

Q8. कविता में जिन रीति-रिवाजों का मार्मिक चित्रण हुआ है, उनका वर्णन कीजिए।

Answer: कविता में गाँवों के रीति-रिवाजों के माध्यम से वर्षा ऋतु का चित्रण किया गया है। इसके माध्यम से कवि ने गाँव के कुछ रुढ़ीवादी परम्पराओं की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करने की चेष्टा की है; जैसे –

  1. दामाद चाहे किसी के भी घर आए लेकिन गाँव के सभी लोग उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
  2. गाँव की स्त्रियाँ मेहमान से पर्दा करती हैं।
  3. नायिका भी मेहमान के समक्ष घूँघट रखती है।
  4. सबसे बुज़ुर्ग आदमी को झुककर मेहमान का स्वागत करना पड़ता है।
  5. मेहमान के आगमन पर वधु-पक्ष के लोगों को दुल्हें के पैरों को पानी से धोना पड़ता है।

Q9. कविता में कवि ने आकाश में बादल और गाँव में मेहमान (दामाद) के आने का जो रोचक वर्णन किया है, उसे लिखिए।

Answer: कविता में मेघ और दामाद के आगमन में समानता बताई गई है। जब गाँव में मेघ दिखते हैं तो गाँव के सभी लोग उत्साह के साथ उसके आने की खुशियाँ मनाते हैं। हवा के तेज़ बहाव से पेड़ अपना संतुलन खो बैठते हैं, नदियों तथा तालाबों के जल में उथल-पुथल होने लगती है। मेघों के आगमन पर प्रकृति के अन्य अव्यव भी प्रभावित होते हैं।

ठीक इसी प्रकार किसी गाँव में जब कोई दामाद आता है तो गाँव के सभी सदस्य उसमें बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। स्त्रियाँ चिक की आड़ से दामाद को देखने का प्रयत्न करती है, गाँव के सबसे बुज़र्ग आदमी सर्वप्रथम उसके समक्ष जाकर उसका आदर-सत्कार करते हैं। पूरी सभा का केन्द्रिय पात्र वहीं होता है।

Q10. काव्य-सौंदर्य लिखिए –

पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के।
मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।

Answer:

  • इसमें बादलों के सौंदर्य को अत्यंत मनोरम ढंग से व्यक्त किया गया है।
  • बादल के लिए सजे-धजे शहरी दामाद का उपमान अति सुंदर कल्पना है। उत्प्रेक्षा अलंकार।
  • मानवीकरण अलंकार-मेघ आए, बड़े बन-ठन के।
  • अनुप्रास-बड़े बन-ठन के’। रचना और अभिव्यक्ति

Q11. वर्षा के आने पर अपने आसपास के वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान से देखकर एक अनुच्छेद लिखिए।

Answer: वर्षा के आने पर वातावरण में ठंड बढ़ जाती है। पेड़ पौधे ताजा दिखाई देने लगते हैं। गड्ढो में पानी भर जाता है। सड़के चमकने लगती हैं। बच्चो का झुण्ड बारिश का मजा लेते दिखाई देने लगता है। सड़को पर पानी जमा होने कारण चलने में असुविधा भी होती है और यातायात सम्बन्धी दिक्कते भी होती हैं। वातावरण में गरमी की समाप्ति होने से लोगो को राहत मिलती है।

Q12. कवि ने पीपल को ही बड़ा बुजुर्ग क्यों कहा है ? पता लगाइए।

Answer: कवि ने पीपल को ही बुजुर्ग इसलिए माना है क्योंकि पीपल का पेड़ आकार में काफी बड़ा तथा पुराना होता है। यह गाँव के लिए साफ हवा देने के अलावा कल्याणकारी भी होता है।

Q13. कविता में मेघ को ‘पाहुन’ के रूप में चित्रित किया गया है। हमारे यहाँ अतिथि (दामाद) को विशेष महत्त्व प्राप्त है, लेकिन आज इस परंपरा में परिवर्तन आया है। आपको इसके क्या कारण नजर आते हैं, लिखिए।

Answer: पहले गाँव अपने-अपने दायरों में सीमित होते थे। गाँववासियों को बाहरी संपर्क बहुत कम होता था। अतः यदा-कदा आने वाले अतिथि का स्वागत भी बड़े मान-सम्मान और उल्लास से होता था। गाँववासियों के पास आवभगत के लिए समय और भाव भी होता था।
आज परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। मनुष्य के बाहरी संपर्क और कार्य बढ़ रहे हैं। हर मनुष्य अधिक-से-अधिक व्यस्त होता जा रहा है। उसका समय व्यक्तिगत स्वार्थ पूरा करने में ही लगने लगा है। यही कारण है कि आज अतिथि-सत्कार की परंपरा का निरंतर ह्रास हो रहा है।

Q14. कविता में आए मुहावरों को छाँटकर अपने वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए।

Answer: (1) बन-ठन के – (तैयारी के साथ) आज काव्य सम्मेलन में सभी कवि बन-ठन के आए हैं।
(2) सुधि लेना – (खबर लेना) बहुत दिन हो गए मैंने अपने प्रिय मित्र की सुधि तक नहीं ली।
(3) गाँठ खुलना – (समस्या का समाधान होना) बात की तह तक पहुँचकर ही दोनों के बीच बंधी गाँठ खुल सकती है।
(4) मिलन के अश्रु – (मिलने की खुशी) इतने दिनों के बाद अपने सगे भाई से मिलकर उसकी आँखों से मिलन के अश्रु बह निकले।

Q15. कविता में प्रयुक्त आँचलिक शब्दों की सूची बनाइए।

Answer: बयार पाहुन उचकाना, , सुधि-लीन्ही, किवार, अटारी, बन, बाँकी, परात।

Q16. मेघ आए कविता की भाषा सरल और सहज है – उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

Answer: मेघ आए’ कविता की भाषा सरल तथा सहज है। निम्नलिखित उदाहरणों द्वारा इसे स्पष्ट किया जा सकता है—

  1. मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।
  2. पाहुन ज्यों आए हो गाँव में शहर के।
  3. पेड़ झुककर झाँकने लगे गरदन उचकाए।
  4. बरस बाद सुधि लीन्हीं
  5. पेड़ झुककर झाँकने लगें

उपर्युक्त पंक्तियों में ज़्यादातर साधारण बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया गया है। कहीं-कहीं पर गाँव का माहौल स्थापित करने के लिए ग्रामीण भाषा, जैसे – पाहुन, सुधि आदि का प्रयोग किया गया है। उसे समझने में कठिनाई नहीं होती है।

We Think the given NCERT Solutions for class 9 Hindi Chapter 15 मेघ आए with Answers Pdf free download will assist you. If you’ve got any queries regarding CBSE Class 9 Hindi मेघ आए NCERT Solutions with Answers, drop a comment below and that we will come back to you soons.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top